Responsive Scrollable Menu

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी, चिराग पासवान का मानना CM ही रहेंगे

क्या बिहार में सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार हो रही है, या यह सिर्फ चुनावी मौसम की अटकलें हैं? बुधवार को यह सवाल पटना से दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना रहा, जब खबरें आईं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) राज्यसभा भेज सकती है। इसी के साथ एक और …

Continue reading on the app

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा:बाबर और सईम बांग्लादेश सीरीज से बाहर, 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का गुस्सा वनडे टीम पर उतारा। बुधवार को बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम अनाउंस हुई। वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप रहे पूर्व कप्तान बाबर आजम और सईम अयूब को टीम से बाहर कर दिया। टीम में 6 अनकैप्ड प्लेयर्स और वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर रहे साहिबजादा फरहान को शामिल कर लिया। फरहान ने अक्टूबर 2024 से कोई घरेलू लिस्ट-ए मैच भी नहीं खेला है। वे अब तक पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू भी नहीं कर सके। शाहीन ही कप्तानी करेंगे तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे। उन्हें पिछले साल ही मोहम्मद रिजवान के बाद कप्तान बनाया गया था। वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहे विकेटकीपर रिजवान वनडे टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे। टी-20 कप्तान सलमान अली आगा, ऑलराउंडर फहीम अशरफ और लेग स्पिनर अबरार अहमद को भी टीम में जगह मिल गई। 6 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका वनडे सीरीज में कई प्लेयर्स को डेब्यू का मौका मिल सकता है। 28 साल के अब्दुल समद को जगह मिली, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में फिनिशर के रूप में पहचान बनाई। 21 साल के शामिल हुसैन और और 20 साल के माज सदाकत भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं। 3 लिस्ट-ए मैच खेलने वाले 21 साल के शाद मसूद और गाजी घोरी भी टीम में शामिल किए गए। बॉलिंग डिपार्टमेंट में अनुभव को मौका अबरार के अलावा बॉलिंग डिपार्टमेंट में मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ शामिल किए गए। बैटिंग ऑलराउंडर हुसैन तलत के साथ चाइनामैन फैसल अकरम भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने 2024 में वनडे डेब्यू किया था। अपने बेस्ट फॉर्मेट से बाहर हुए बाबर-अयूब सईम अयूब और बाबर आजम अपने करियर में सबसे ज्यादा मजबूत वनडे फॉर्मेट में ही नजर आए। 13 मुकाबलों में अयूब ने 3 शतक और 2 फिफ्टी लगाईं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज जीत में अयूब ने अहम भूमिका निभाई थी। अयूब वर्ल्ड कप में जरूर फ्लॉप रहे, लेकिन उनकी स्पिन गेंदबाजी ने टीम को अहम विकेट दिलाए थे। बाबर भी वनडे में 20 शतक और 37 फिफ्टी लगा चुके हैं। उन्होंने किसी और फॉर्मेट में 10 सेंचुरी भी नहीं लगाई। उनके नाम 140 मुकाबलों में 6501 रन जरूर है, लेकिन 2025 से वे इस फॉर्मेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इनके अलावा तेज गेंदबाज नसीम शाह और लेफ्ट आर्म स्पिनर मोहम्मद नवाज को भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली। अगले सप्ताह शुरू होगी सीरीज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे की सीरीज 11 मार्च से शुरू होगी। 13 और 15 मार्च को बाकी 2 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में ही होंगे। पाकिस्तान का वनडे स्क्वॉड शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शामिल हुसैन।

Continue reading on the app

  Sports

चिल्लाकर मांगी मदद… T20 WC में PAK खिलाड़ी ने महिला स्टाफ के साथ की ऐसी हरकत, अब हुआ खुलासा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है. पाकिस्तान के एक खिलाड़ी पर श्रीलंका में होटल स्टाफ के साथ खराब र्व्यवहार करने का आरोप लगा है. जिसके बाद उसे जुर्माने का सामना भी करना पड़ा. Thu, 05 Mar 2026 10:46:54 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War | ईरान के पास इतने ड्रोन दुनिया हो रही हैरान! | Khamenei | Iran | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:36:54+00:00

Nitish Kumar News live : नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा | Breaking news | Bihar Politics | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:37:28+00:00

Bihar News | Nitish Kumar दिल्ली आएंगे...बिहार किसके हवाल ? JDU Workers Protest | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:32:11+00:00

Iran VS USA- Israel War Updates: तेहरान में पूरी रात धमाक, धुआं- धुआं पूरा शहर #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T05:33:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers