Responsive Scrollable Menu

पडिक्कल के 80 रन, जायसवाल पहली ही ओवर में आउट:साई सुदर्शन ने 41 रन की पारी खेली; दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-A की बल्लेबाजी

भारत-A के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 80 रन बनाए। क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शनिवार को शुरू हुए मैच में पडिक्कल ने 140 गेंदें खेलीं और 12 चौके लगाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल पहली ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। बी साई सुदर्शन ने 41 रन बनाए। तीसरे नंबर पर उतरे पडिक्कल, साई सुदर्शन के साथ 91 रन जोड़े पडिक्कल इस बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। दोनों ने 159 गेंदों का सामना किया। पडिक्कल ने 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वे पिछले मैच की दूसरी पारी में 199 रन बनाकर आउट हुए थे। इस बार भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। उनकी पारी से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन का दावा मजबूत हो सकता है। जायसवाल 4 गेंदों में शून्य पर आउट यशस्वी जायसवाल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत-A के ओपनर पहली ही ओवर में फ्रैजर शीट की चौथी गेंद पर आउट हो गए। वे खाता भी नहीं खोल सके। पहले अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में जायसवाल ने 17 और 5 रन बनाए थे। अब वे लगातार तीसरी पारी में नाकाम रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले उनकी फॉर्म चिंता बढ़ा सकती है। स्मरण गोल्डन डक पर आउट, यश राठौड़ ने बनाए 13 रन भारत-A के बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन खाता नहीं खोल सके। पडिक्कल के 39वें ओवर में आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए स्मरण को फ्रैजर शीट ने पहली ही गेंद पर LBW आउट कर दिया। वहीं, पहले अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में भारत-A के टॉप स्कोरर रहे यश राठौड़ दूसरे मैच में 13 रन ही बना सके। उन्होंने 22 गेंदें खेलीं। सिराज, मुकेश कुमार और मानव सुथार को मौका भारत-A ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और मानव सुथार को टीम में शामिल किया गया। केएल राहुल और अंशुल कंबोज वनडे सीरीज में व्यस्तता के कारण इस मैच के लिए चयन के उपलब्ध नहीं थे।

Continue reading on the app

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, 31 अक्टूबर को जानें दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत प्रमुख शहरों के रेट

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, 31 अक्टूबर को जानें दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत प्रमुख शहरों के रेट

Continue reading on the app

  Sports

Jhunjhunu News: कहीं शह तो कहीं मात, मंडावा में सजी शतरंज की बिसात, 180 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Mandawa Chess Competition: झुंझुनूं के मंडावा में दो दिवसीय छठी राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ. प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें करीब 50 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं. महाजन पंचायत भवन में खिलाड़ियों के बीच शह और मात के रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं. Sun, 1 Nov 2026 10:52:42 +0530

  Videos
See all

Superfast News: INDIA Alliance Mock Parliament | Rahul Gandhi | PM Modi | ISRO | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T05:45:43+00:00

Noida: छात्रों की सेहत से खिलवाड़, खाने में मिला कीड़ा #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T05:45:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers