Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: जेलर 2 का जलवा बरकरार, उड़ता तीर ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, जानें दृश्यम 3 का हाल

Box Office Collection Jailer 2-Udta Teer: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई की रफ्तार थमी नहीं है. इस फिल्म ने शनिवार को काफी शानदार बिजनेस किया. जिससे इंडिया में इसका नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 4.50 करोड़ के पास पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तरफ हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) पिछले कुछ दिनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर रही थी, लेकिन शनिवार को इसने भी रफ्तार पकड़ ली है. इसके अलावा अजय देवगन की सेस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है. 

फेस्टिव सीजन पर रिलीज हुई ये फिल्में

इन दिनों भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है. इस मौके पर सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई. इसमें रजनीकांत की जेलर 2, आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर, यामी की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार रिलीज हुई. अजय देवगन की दृश्यम 3 को रिलीज हुए करीब एक महीना हो गया है. इस फिल्म ने शुरुआत में काफी अच्छा बिजनेस किया.लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट आ रही है. इस समय बॉक्स ऑफिस पर जेलर 2 और उड़ता तीर का जलवा देखने को मिल रहा है. 

जेलर 2 ने 17वें दिन कैसा किया प्रदर्शन

रजनीकांत की जेलर 2 लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म ने 17 दिनों में दुनियाभर से करीब 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं. इंडिया में इसने ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से ज्यादा कर लिया है और नेट कलेक्शन 450 करोड़ का हो गया है. 17वें दिन जेलर 2 ने अपनी कमाई की रफ्तार को बरकरार रखते हुए 9.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

उड़ता तीर ने दूसरे शनिवार को पकड़ी रफ्तार

आयुष्मान खुराना की फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके है और इसने इंडिया में नेट कलेक्शन 37 करोड़ रुपये का किया है. शुरुआत में इस फिल्म का बिजनेस काफी अच्छा रहा. लेकिन बीच में इसकी कमाई में गिरावट देखने के लिए मिली. 8वें दिन फिल्म ने सिर्फ 2.85 करोड़ रुपये कमाए. अब दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म की कमाई में रफ्तार देखने को मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ता तीर ने 9वें दिन 6.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही इसका ओवरसीज कलेक्शन कुल मिलाकर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है. 

दृश्यम 3 की कमाई में आई गिरावट

अजय देगवन की दृश्यम 3 को रिलीज हुए 30 दिन हो चुके हैं, ये फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार ओपनिंग ली थी. फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला. इसने ओवरसीज मार्केट से करीब 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने पहले ही हफ्ते से ही आसानी से अपना बजट निकाल लिया था. हालांकि, अब करीब एक महीने बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो चुकी है. चौथे शनिवार को वीकेंड पर सिर्फ इसने1.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 

'प्रहार' और 'नई नवेली' में कौन आगे?

यामी गौतम स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है. इसने गुरुवार को सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए थे. वहीं, शुक्रवार को 15वें दिन कमाई 20 लाख रुपये रही और 16वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 35 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. इससे समझा जा सकता है कि फिल्म वीकेंड पर भी एक करोड़ का आकंड़ा नहीं छू पाई. 'नई नवेली' का टोटल नेट कलेक्शन 26.02 करोड़ रुपये हो गया है. 'नई नवेली' के साथ ही 'प्रहार' भी रिलीज हुई थी. 'प्रहार' ने गुरुवार को 30 लाख रुपये का कारोबार किया था. वहीं, शुक्रवार को 35 लाख रुपये कमाए और दूसरे शनिवार को 60 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ 'प्रहार' का टोटल नेट कलेक्शन 22.60 करोड़ रुपये हो चुका है.

ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी का क्यों हुआ था अंत? एक्ट्रेस ने खुद बताई थी इसकी वजह

Continue reading on the app

उत्तराखंड: जोशीमठ के बाद हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव बरामद, एम्स ऋषिकेश ले जाए गए

उत्तराखंड: जोशीमठ के बाद हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव बरामद, एम्स ऋषिकेश ले जाए गए

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Fined: पाकिस्तान को चुकानी पड़ी एक ओवर की कीमत, ICC ने काटा पैसा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर ICC ने जुर्माना लगाया है. इसके पीछे की वजह श्रीलंका के खिलाफ 31 अक्टूबर को ODI ट्राई सीरीज के फाइनल से जुड़ी है. Mon, 02 Nov 2026 13:07:55 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash LIVE: सोने के दाम में भारी गिरावट! Gold Price Today | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:15:15+00:00

Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, 9 लोगों की दर्दनाक मौत | Palm Beach Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers