Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, 31 अक्टूबर को जानें दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत प्रमुख शहरों के रेट

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, 31 अक्टूबर को जानें दिल्ली, मुंबई, जयपुर समेत प्रमुख शहरों के रेट

Continue reading on the app

मेदवेदेव वियना ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे:ATP फाइनल्स में भी बनाई जगह: अल्काराज से होगा मुकाबला; ज्वेरेव भी अंतिम-4 में

रूस के डेनिल मेदवेदेव ने वियना ATP 500 टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दुनिया के नंबर-5 खिलाड़ी मेदवेदेव ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के एड्रियन मन्नारिनो को 6-2, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने सीजन के आखिरी टूर्नामेंट ATP फाइनल्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। यह टूर्नामेंट 15 से 22 नवंबर तक इटली के ट्यूरिन में खेला जाएगा। अब सेमीफाइनल में मेदवेदेव का सामना स्पेन के कार्लोस अलकराज से होगा। अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 7-6 (7-2) से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। मन्नारिनो को सीधे सेटों में हराया मेदवेदेव ने दुनिया के 73वें नंबर के खिलाड़ी मन्नारिनो के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने पहला सेट 6-2 और दूसरा सेट 6-3 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। रूसी खिलाड़ी ने मन्नारिनो की सर्विस पर दूसरे मैच पॉइंट पर जीत दर्ज की। मेदवेदेव 2019 के बाद से सिर्फ एक बार ATP फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे हैं। इस बार उन्होंने अलेक्जेंडर ज्वेरेव, कार्लोस अलकराज और बेन शेल्टन के साथ सीजन के आखिरी टूर्नामेंट में जगह पक्की कर ली है। US ओपन के बाद शानदार फॉर्म में मेदवेदेव सितंबर में US ओपन के चौथे राउंड में अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो से हारने के बाद मेदवेदेव ने शानदार वापसी की है। उन्होंने हांगझोउ और अल्माटी में ATP खिताब जीते। इसके अलावा वे शंघाई मास्टर्स और बीजिंग ATP 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक भी पहुंचे। अब वियना में खिताब जीतने के लिए उन्हें दो और मुकाबले जीतने होंगे। अलकराज ने टॉमी पॉल को हराया मेदवेदेव के सामने सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज की चुनौती होगी। 23 साल के अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल को 6-4, 7-6 (7-2) से हराया। इस जीत के साथ ATP 500 स्तर के टूर्नामेंट में इस सीजन अलकराज का जीत-हार का रिकॉर्ड 14-0 हो गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने शानदार टेनिस खेला और सीधे सेटों में जीत हासिल करने से संतुष्ट हैं। ज्वेरेव ने 58 मिनट में जीता मुकाबला ड्रॉ के दूसरे हिस्से में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला सिर्फ 58 मिनट चला। जीत के बाद ज्वेरेव ने फेरी के खेल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फेरी के पास भले ही दूसरे खिलाड़ियों जितनी ताकत न हो, लेकिन वे रणनीतिक रूप से अच्छा खेलते हैं। डी मिनौर से भिड़ेंगे ज्वेरेव दूसरे सेमीफाइनल में ज्वेरेव का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर से होगा। पांचवीं वरीयता प्राप्त डी मिनौर ने क्वार्टर फाइनल में इटली के मत्तेओ बेरेटिनी को 7-6 (7-4), 6-2 से हराया। डी मिनौर ने कहा कि मुकाबले के शुरुआती दौर में अपनी सर्विस बचाए रखना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने दबाव के बीच अच्छा खेल दिखाया और जीत हासिल की।

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan Fined: पाकिस्तान को चुकानी पड़ी एक ओवर की कीमत, ICC ने काटा पैसा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर ICC ने जुर्माना लगाया है. इसके पीछे की वजह श्रीलंका के खिलाफ 31 अक्टूबर को ODI ट्राई सीरीज के फाइनल से जुड़ी है. Mon, 02 Nov 2026 13:07:55 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash LIVE: सोने के दाम में भारी गिरावट! Gold Price Today | Gold Rate Today | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:15:15+00:00

Florida Plane Crash: फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, 9 लोगों की दर्दनाक मौत | Palm Beach Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T04:09:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers