Aaj Ka Panchang 31 October 2026: गुरु बदलेगा राशि, त्रिपुष्कर योग से मिलेगा 3 गुना फायदा, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय
31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर, शनिवार को त्रिपुष्कर सहित 5 शुभ योग बनेंगे, वहीं गुरु ग्रह भी इस दिन राशि परिवर्तन करेगा। इन सभी का प्रभाव 12 राशियों के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।
IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार
सीमा शुल्क अधिकारियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों के कब्जे से 26.67 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 9.33 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाइड्रोपोनिक गांजा भांग की एक उच्च क्षमता वाली किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।
आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों यात्रियों को उनकी गतिविधियों के आधार पर तैयार की गई प्रोफाइलिंग के बाद रोका गया और 28 अक्टूबर को यह जब्ती की गई। बयान में कहा गया कि दोनों यात्री 28 अक्टूबर को बैंकॉक से अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली पहुंचे थे। एक्स-रे जांच और इसके बाद उनके निजी सामान तथा बैग की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थ से भरी 26 पॉलीथीन बरामद कीं।
संदेह है कि यह पदार्थ गांजा या हाइड्रोपोनिक गांजा है। बयान के अनुसार, 26.67 किलोग्राम वजन के इस मादक पदार्थ को दो काले रंग के ट्रॉली बैग में छिपाया गया था। इनमें से एक बैग में 13 पैकेट और दूसरे बैग में भी 13 पैकेट रखे गए थे।
बयान में कहा गया कि जब्त किए गए पदार्थ की जांच की गई, जिसमें शुरुआती तौर पर इसके गांजा या हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि हुई। दोनों यात्रियों को 28 अक्टूबर को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि संदिग्ध मादक पदार्थ को अधिनियम की धारा 43(ए) के तहत जब्त किया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi









