Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी भयंकर गर्मी, छह डिग्री अधिक होगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
होली का पर्व बीतते ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली हरियाणा, उत्तर भारत में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना पड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में तापमान में 34-35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है. ऐसा अनुमान है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस हफ्ते तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक हो सकता है. वहीं मध्य भारत में सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक होगा. मौसम विभाग ने मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी और कुछ जगहों पर उमस बढ़ने की चेतावनी जारी की है.
तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेजी से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे हालात अगले सात दिनों तक बने रह सकते हैं. वहीं, मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ आदि) में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 दिनों में मध्य भारत के राज्यों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Breaking News Today Live Updates: आज से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Breaking News Today Live Updates: आज 05 मार्च 2026 और दिन गुरुवार है. सर्दी की विदाई के साथ ही बसंत का आगमन हो गया है. लेकिन अभी भी से लोगों को गर्मी सताने लगी है. आने वाले दिनों तापमान में और बढ़ोतरी होगी, हालांकि इस बीच कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश भी हो सकती है. उधर इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. जिसके चलते पूरा मध्य पूर्व सुलग रहा है. इस जंग ने जहां शेयर बाजार में हाहाकार मचा रखा है तो वहीं कमोडिटी मार्केट में भारी तेजी देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल समेत तमाम जरूरी चीजों की कीमतों में इजाफा होने का अनुमान है.
इस बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत के दौरे पर पहुंचे हैं. आज वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर रहेंगे. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज जेडीयू में शामिल होंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















