Responsive Scrollable Menu

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

सीमा शुल्क अधिकारियों ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए दो भारतीय यात्रियों के कब्जे से 26.67 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 9.33 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाइड्रोपोनिक गांजा भांग की एक उच्च क्षमता वाली किस्म है, जिसे मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर पानी में उगाया जाता है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों यात्रियों को उनकी गतिविधियों के आधार पर तैयार की गई प्रोफाइलिंग के बाद रोका गया और 28 अक्टूबर को यह जब्ती की गई। बयान में कहा गया कि दोनों यात्री 28 अक्टूबर को बैंकॉक से अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली पहुंचे थे। एक्स-रे जांच और इसके बाद उनके निजी सामान तथा बैग की तलाशी के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थ से भरी 26 पॉलीथीन बरामद कीं।

संदेह है कि यह पदार्थ गांजा या हाइड्रोपोनिक गांजा है। बयान के अनुसार, 26.67 किलोग्राम वजन के इस मादक पदार्थ को दो काले रंग के ट्रॉली बैग में छिपाया गया था। इनमें से एक बैग में 13 पैकेट और दूसरे बैग में भी 13 पैकेट रखे गए थे।

बयान में कहा गया कि जब्त किए गए पदार्थ की जांच की गई, जिसमें शुरुआती तौर पर इसके गांजा या हाइड्रोपोनिक गांजा होने की पुष्टि हुई। दोनों यात्रियों को 28 अक्टूबर को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया गया, जबकि संदिग्ध मादक पदार्थ को अधिनियम की धारा 43(ए) के तहत जब्त किया गया।

Continue reading on the app

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में राजनयिक समुदाय के लिए दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया, जिसमें लगभग 50 देशों के 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मिशन प्रमुख, उप-मिशन प्रमुख और वरिष्ठ राजनयिक शामिल हुए। पार्टी ने देर शाम कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें जारी करते हुए कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय ‘विस्तार’ में राजनयिक समुदाय के लिए आयोजित ‘दिवाली मिलन समारोह’ में 50 देशों के मिशन प्रमुखों और 90 से अधिक राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भाजपा के कई नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाजपा के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और उत्सव की भावना को राजनयिक समुदाय के साथ साझा करना था, साथ ही सद्भावना, मित्रता और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना था।

Continue reading on the app

  Sports

जहां फेल हो गया सचिन तेंदुलकर का बल्ला! क्रिकेट के भगवान का वो अछूता किला, पूरे करियर में यहां एक शतक भी नहीं लगा पाए

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने दुनियाभर में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया, लेकिन उनके पूरे करियर में एक ऐसा अनलकी मैदान भी रहा, जहां उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं आया है. यह कोई और मैदान नहीं, बल्कि क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला लॉर्ड्स है. सचिन यहां एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. Sat, 31 Oct 2026 07:31:02 +0530

  Videos
See all

30 Second 30 News: देखें 30 सेकेंड 30 बड़ी खबरें | National Unity Day | PM Modi | Rain | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T03:13:38+00:00

Amit Shah News | चर्चा करने के लिए तैयार हैं', अमित शाह ने विपक्ष को ललकारा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T03:09:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers