Responsive Scrollable Menu

SA vs NZ Semifinal Live Updates: मार्को यानसेन की तूफानी पारी, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को दिया 170 रनों का लक्ष्य

SA vs NZ Semifinal Live Updates: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्डकप 2026 का पहला सेमीफाइल मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टी20 वर्ल्डकप 2026 में दक्षिण अफ्रीका अब तक अपराजित रही है. जबकि कीवी टीम को प्रोटियाज के हाथों ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ा था. अब मिचेल सेंटनर की टीम के पास बदला लेने के साथ ही फाइनल का टिकट हासिल करने का भी सुनहरा मौका है. इस सेमीफाइनल की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए आप न्यूज नेशन के साथ बने रहिए. 

Continue reading on the app

SA vs NZ: सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के लिए संकट मोचन बने मार्को यानसेन, न्यूजीलैंड को मिला 170 रनों का लक्ष्य

SA vs NZ Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम काफी मुश्किल में पड़ी थी, तब मार्को यानसेन टीम के लिए संकटमोचन बने और नाबाद 53 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया है.

सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पारी की शुरुआत कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने की. साउथ अफ्रीका की शुरुआत ही खराब रही. साउथ अफ्रीका ने 77 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए. कोल मैककॉन्ची ने पारी के दूसरे ओवर में ही 12 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को लगाकार 2 झटके दिए. इस ओवर की चौथी गेंद पर कोल मैककॉन्ची ने डी कॉक को पवेलियन का रास्ता दिखाया. डी कॉक 8 गेंद पर 10 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद मैककॉन्ची ने अगली ही गेंद पर रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा. रयान रिकेल्टन खाता भी नहीं खोल पाए. 

इसके बाद 55 रन के स्कोर पर कप्तान एडम मार्कराम के रूप में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा. उन्हें को रचिन रवींद्र ने पवेलियन भेजा. मार्कराम 20 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद 10वें और 11वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट गंवाए. रचिन रवींद्र ने डेविड मिलर को सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद अगले ही ओवर में कोल मैककॉन्ची ने सेट बैट्समैन डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया. डेवाल्ड ब्रेविस 27 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 2 छक्के निकला. 

77 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को जानसेन ने पारी को संभाला और छठें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन फिर 150 रनों के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को लॉकी फर्ग्यूसन ने छठां झटका दिया. उन्होंने 29 रन के निजी स्कोर पर ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया. 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम साईफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले मुंबई में कहां पहुंचे अभिषेक शर्मा-ईशान किशन और अक्षर पटेल, वीडियो आया सामने

Continue reading on the app

  Sports

'बजरंगबली फाइनल भी जिताएंगे', टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पीटा, जश्न में डूबी रामनगरी अयोध्या

आईसीसी टी-20 विश्वकप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. फाइनल में भारतीय टीम का समाना न्यूजीलैंड से होगा. आज भारत की जीत के नायक बुमराह रहे. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. जीत की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोकल 18 से लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने बात की. आचार्य सीताराम दास ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की थी. बजरंगबली फाइनल भी जितवाएंगे. Fri, 6 Mar 2026 00:01:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Asim Munir ने Afghanistan से फाइनल लड़ाई की रणनीति बनाई #warnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:11:54+00:00

West Bengal News: Humayun Kabir को मिली Y+ Security तो उन्होंने क्या बताया? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:23:23+00:00

Viral News: इंग्लैंड की हार के बाद वायरल हुए भारतीय फैंस का रिएक्शन | #indiavsengland | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:07:18+00:00

Iran Attack on America: 2 बजते ही ईरान ने शुरू की तबाही? Khamenei Death | Trump | Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T20:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers