Responsive Scrollable Menu

युवराज बोले- सूर्यवंशी, अभिषेक, इशान को वनडे में शामिल करें:टीम से बाहर रखकर उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी हो रही

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि इन्हें 50 ओवर क्रिकेट में मौका न देना उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी है। युवराज ने कहा- ‘जिस तरह ये खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही टीम में जगह मिलनी चाहिए।’ हालांकि उन्होंने माना कि शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में टॉप ऑर्डर में जगह बनाना आसान नहीं है। अभिषेक-सूर्यवंशी ने बनाया पावरप्ले का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए टी-20 मुकाबले में रिकॉर्ड साझेदारी की थी। दोनों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 118 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। अभिषेक ने इस मैच में 35 गेंदों पर शतक लगाया था। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की थी। ईशान 32 वनडे खेल चुके, अभिषेक-सूर्यवंशी का डेब्यू बाकी ईशान किशन भारतीय टीम के लिए 32 वनडे मैच खेल चुके हैं। हालांकि, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को अभी इस फॉर्मेट में डेब्यू करना है। वैभव ने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा जारी है। टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। दौरे पर इसके बाद 2 टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई। यह सीरीज में भारत की पहली हार थी। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बना:न्यूजीलैंड से सबसे बड़ी हार मिली, फिलिप्स ने लगातार 4 छक्के लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को 87 रन से हरा दिया। ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 259 रन बनाए। यह टी-20 में भारत के खिलाफ किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

रहस्यमयी ककनमठ मंदिर: बिना सीमेंट-चूने के 100 फीट ऊंची इमारत, क्या सच में इसे ‘भूतों ने बनाया’ था?

रहस्यमयी ककनमठ मंदिर: बिना सीमेंट-चूने के 100 फीट ऊंची इमारत, क्या सच में इसे ‘भूतों ने बनाया’ था?

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच में 5 टीमों के नाम सबसे ज्यादा छक्कों का महारिकॉर्ड... 8 साल से अटूट है व‍िश्‍व कीर्तिमान

5 test Most sixes in a match: टेस्ट क्रिकेट को धीमा और क्लासिकल खेल माना जाता है. लेकिन बल्लेबाजों ने लंबे छक्के लगाकर इसे टी20 जैसा रोमांचक बना दिया है. विशाखापत्तनम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगे थे. जो वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड आज भी कायम है. इसके अलावा शारजाह, राजकोट, बर्मिंघम और गॉल के ऐतिहासिक मुकाबलों में भी छक्कों की बरसात हुई. पांच टेस्‍ट मैच में ज‍िसमें खूब छक्‍कों की बौछार हुई. Mon, 2 Nov 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Netanyahu News : 5 बजते ही फंस गए नेतन्याहू? इजराइल में मचा हड़कंप | Netanyahu | Israel News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T23:30:38+00:00

Iran AmericaTension : ईरान से डर गए ट्रंप, अब क्या होगा? |Trump| International News |US IranConflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T23:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers