Responsive Scrollable Menu

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 287 रन का टारगेट दिया:रिकेल्टन-मुल्डर ने शतक लगाया; आखिरी दिन होगा सीरीज का फैसला

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए। टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की बढ़त हासिल की थी। इस तरह साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का टारगेट रखा है। चौथे दिन की कहानी रायन रिकेल्टन और वियान मुल्डर के नाम रही। दोनों ने छठे विकेट के लिए 154 रन जोड़े और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। रिकेल्टन ने 101 और मुल्डर ने 115 रन बनाए। दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी में 40 रन की बढ़त और 6 विकेट बाकी रहते की। क्रीज पर रायान रिकेल्टन और मैथ्यू ब्रीट्जके मौजूद थे। मिचेल स्टार्क ने ब्रीट्जके को शॉर्ट बॉल डालकर परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन और तेज गेंदबाजी, दोनों से दबाव बनाया। आखिरकार पैट कमिंस को 372 गेंदों के इंतजार के बाद विकेट मिला। ब्रीट्जके ने शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर खड़े स्टार्क के हाथों में चली गई। वह 121 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। रिकेल्टन-मुल्डर ने बदला मैच का रुख ब्रीट्जके के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 181 रन पर 5 विकेट था। लेकिन रिकेल्टन और मुल्डर ने संभलकर बल्लेबाजी की। पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 28 ओवर में सिर्फ 62 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। दूसरे सेशन में टीम ने 28 ओवर में 92 रन जोड़े। मुल्डर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद रिकेल्टन ने भी शतक लगाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 318 गेंदों पर 154 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन 219 गेंदों पर 101 रन बनाकर रनआउट हुए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अगले तीन विकेट सिर्फ 16 रन के अंदर गंवा दिए। मार्को यानसन 8 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हुए। साइमन हार्मर को नाथन लायन ने बोल्ड किया। गेराल्ड कोएत्जी भी रनआउट हो गए। मुल्डर ने निचले क्रम के साथ संभाली पारी रिकेल्टन के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 335 रन पर 6 विकेट था। मुल्डर ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कगिसो रबाडा के साथ 53 गेंदों पर 36 रन जोड़े। रबाडा ने 14 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए। नाथन लायन की गेंद पर चौका लगाकर मुल्डर ने टीम की बढ़त 250 रन के पार पहुंचाई। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस की गेंद पर छक्का और लायन के खिलाफ स्लॉग स्वीप से एक और छक्का लगाया। आखिरकार 221 गेंदों पर 115 रन बनाकर वह स्टार्क के हाथों कैच आउट हुए। उनकी पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ------------------ यह खबर भी पढ़ें… भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी है। यह टी-20 में कीवियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी हार है। पिछला रिकॉर्ड 80 रन का था। जो 2019 में वेलिंग्टन में बना था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

???? रहस्यमयी आस्था का केंद्र: जहां इंसानों के साथ रहते हैं दर्जनों अजगर, जानिए बेनिन के पायथन मंदिर की अनोखी कहानी

???? रहस्यमयी आस्था का केंद्र: जहां इंसानों के साथ रहते हैं दर्जनों अजगर, जानिए बेनिन के पायथन मंदिर की अनोखी कहानी

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर इतिहास रचने उतरेंगे विराट कोहली, इन तीन बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने का है सुनहरा मौका

3 records virat kohli can break in new zealand odi series: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इसकी शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में होगी. यह दौरा विराट कोहली के करियर का आखिरी न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है, जो उनके 38वें जन्मदिन से ठीक पहले शुरू हो रहा है. इस सीरीज में मॉडर्न युग के 'किंग' कोहली के पास तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का ऐतिहासिक मौका है. व‍िदेश में वनडे मैचों में 50 प्‍लस स्कोर का अर्धशतक लगाने, नंबर-3 पर 13 हजार रन पूरे करने और लिस्ट-ए क्रिकेट में शतकों का महारिकॉर्ड रचने पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है. Mon, 2 Nov 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Son Abdullah Azam Khan News | Rampur | UP News | आजम खान के बेटे की सजा का क्या है राज? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T00:30:11+00:00

Shahrukh Khan Birthday | शाहरुख के बर्थडे से पहले जगमगाया बांद्रा-वर्ली सी लिंक #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T00:31:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers