4 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
4 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 मार्च 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो शाम 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
तिथि
- प्रतिपदा तिथि – शाम 4 बजकर 49 मिनट तक
- धृति योग – सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक
- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र – सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा
- वार – बुधवार
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय – सुबह 6:43 बजे
- सूर्यास्त – शाम 6:22 बजे
होली का विशेष महत्व
इस वर्ष 4 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय, आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। प्रतिपदा तिथि होने के कारण यह दिन नई ऊर्जा, नए संकल्प और रिश्तों में मिठास घोलने का संदेश देता है। लोग इस दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
होली पूजा के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:18 से 06:07 तक
- प्रातः संध्या – 05:43 से 06:56 तक
- गोधूलि मुहूर्त – सायं 06:43 से 07:07 तक
- सायाह्न संध्या – 06:45 से 07:58 तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली – 12:33 PM से 02:00 PM
- मुंबई – 12:51 PM से 02:19 PM
- चंडीगढ़ – 12:35 PM से 02:02 PM
- लखनऊ – 12:18 PM से 01:46 PM
- भोपाल – 12:32 PM से 02:00 PM
- कोलकाता – 11:49 AM से 01:17 PM
- अहमदाबाद – 12:51 PM से 02:19 PM
- चेन्नई – 12:21 PM से 01:50 PM
4 मार्च 2026 आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्सव का संगम लेकर आया है। प्रतिपदा तिथि मन को नई शुरुआत का संकेत देती है, वहीं धृति योग आत्मबल और स्थिरता प्रदान करता है। सुबह का समय साधना और सकारात्मक संकल्प के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। होली का पर्व रिश्तों में प्रेम और भाईचारे का रंग भरने का अवसर देता है। इस दिन क्रोध, नकारात्मकता और पुराने मतभेदों को त्यागकर नई शुरुआत करना शुभ माना जाएगा।
आरएएस-2024 के कल से शुरू होंगे 7वें चरण के इंटरव्यू:लेटर पहले ही जारी; 1096 पदों की वैकेंसी, 2461 कैंडिडेट्स हुए थे सिलेक्ट
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से RAS-2024 के 7वें चरण के इंटरव्यू कल यानी 5 मार्च से शुरू होंगे। जो 13 मार्च 2026 तक चलेंगे। इसके लिए इंटरव्यू लेटर भी जारी किए जा चुके है। बता दें कि यह वैकेंसी 1096 पदों के लिए है। 2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट किए गए थे। इन्टरव्यू के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर इंटरव्यू के समय दो प्रतियों में लाना होगा। आरएएस-2024 भर्ती - एक नजर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















