पाक सेना ने सीमा पार Afghan Taliban की चौकियों और बंकरों पर की भारी गोलाबारी
पाकिस्तान की सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान और पाराचिनार जिलों में सीमा पार से कथित गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगान तालिबान की कई सीमा चौकियों और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, अफगान तालिबान बलों ने 27 अक्टूबर को दक्षिण वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा इलाके में ‘‘बिना किसी उकसावे के’’ गोलीबारी की थी, जिसके बाद पाकिस्तानी बलों ने सीमा पार स्थित ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की।
रिपोर्ट में कहा गया कि दक्षिण वजीरिस्तान और पाराचिनार से सटे इलाकों में अफगान तालिबान की कई सीमा चौकियों, बंकरों और सैन्य ठिकानों को भारी हथियारों से निशाना बनाया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि हमलों के बाद अफगान तालिबान के कई कर्मियों ने अपने ठिकाने छोड़ दिए, जबकि कुछ मारे भी गए। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 27 अक्टूबर को अंगूर अड्डा में हुई सीमा पर गोलीबारी में आम नागरिक भी हताहत हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। अगले दिन अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना का अलग विवरण देते हुए आरोप लगाया कि हमला पाकिस्तानी बलों ने शुरू किया था।
Rohit Sharma का IPL 2027 में Mumbai Indians का कप्तान बनना तय
आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस पूरी तरह से बदली नजर आएगी. एमआई ने ऑक्शन से पहले अपने पूरे कोचिंग स्टाफ को बदल दिया है. अब इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो हिटमैन कप्तान नहीं बनना चाहते थे. उन्होंने तिलक वर्मा के नाम का सुझाव दिया था, लेकिन फ्रेंचाइजी के अनुरोध पर रोहित ने कप्तानी के लिए हामी भरी है. यानी अगले सीजन वे एक बार फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर उतरते नजर आएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation








