Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा और बदलते हालात पर जताई गहरी चिंता

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में गहन कूटनीतिक सक्रियता दिखाते हुए यूएई, इजरायल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने इलाके के बदलते हालात पर अपनी गहरी चिंता जताई। साथ ही शांति, सुरक्षा और लोगों की भलाई के लिए अपना सहयोग दोहराया।

Continue reading on the app

सांसद गौरव गोगोई असम विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे:कांग्रेस ने जोरहाट से बनाया प्रत्याशी; 42 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा कि सभी नेताओं से विचार-विमर्श के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया है और वे राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। असम विधानसभा के चुनाव अप्रैल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं। चुनाव आयोग इसका ऐलान 8 मार्च तक कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 126 सीटों के लिए एक या अधिकतम दो फेज में वोटिंग होने की संभावना है। 17 फरवरी को भाजपा, कांग्रेस सहित राज्य की छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक में इसकी मांग रखी है। पार्टियों ने चुनाव की तारीख बिहू त्योहार के आसपास रखने की अपील की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग कर सके। 2021 में भाजपा ने सरकार बनाई असम की 126 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में 10 साल से CM हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। पार्टी तीसरी बार जीत का दावा कर रही है। भाजपा ने इस बार 126 में से 100+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है। पीएम मोदी 6 महीने में 4 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 10 पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। इसमें वामपंथी और क्षेत्रीय दल शामिल हैं। 10 फरवरी: SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी हुई चुनाव आयोग ने 10 फरवरी को असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी की। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं। स्पेशल रिवीजन की इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 27 दिसंबर 2025 को पब्लिश हुई थी। इस पर 27 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां करने का समय था। 22 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में घर-घर (H2H) वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया था। असम की 126 विधानसभा सीटों पर अगले तीन महीनों में चुनाव होने हैं। ड्राफ्ट रोल में 10.56 लोगों के नाम कटे थे इससे पहले 27 दिसंबर 2025 को वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट रोल जारी किया गया था। इसमें 10,56,291 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। इनमें 93,021 हजार से ज्यादा D-वोटर यानी डाउटफुल वोटर शामिल नहीं किए गए थे। वोटर लिस्ट में से मौत, नई जगह शिफ्ट होने या डुप्लीकेट एंट्री होने की वजह से 10.56 लाख लोगों के नाम हटाए गए थे। D-वोटर वे लोग होते हैं, जिनकी नागरिकता पर सरकार को शक होता है। ऐसे लोगों को वोट देने की परमिशन नहीं होती। इन्हें फॉरेनर्स एक्ट, 1946 के तहत खास ट्रिब्यूनल तय किया जाता है और इन्हें वोटर कार्ड भी नहीं दिया जाता। इन डी-वोटर्स की जानकारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अलग से जोड़ी गई है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… जब बागी हिमंता मिलने पहुंचे, राहुल कुत्ते से खेलते रहे: आज नॉर्थ-ईस्ट के 6 राज्यों में बीजेपी सरकार 2014 से पहले नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों में से किसी भी राज्य में BJP की सरकार नहीं थी। कुल मिलाकर 9 विधायक और महज 4 सांसद थे। त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में तो BJP के पास एक भी सीट नहीं थी। आज नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में BJP सत्ता में है। चार राज्यों में उसका मुख्यमंत्री है। कुल 197 विधायक और 13 सांसद हैं। यानी, 2014 के मुकाबले 22 गुना ज्यादा विधायक और तीन गुना ज्यादा सांसद हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

क्या फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक शर्मा को फाइनल मैच के प्लेइंग XI में मिलेगी जगह, हरभजन सिंह क्या बोले

Will Abhishek Sharma be in Playing XI For T20 WC Final: पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन ने अपने अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताने की बात कही है. उनका मानना है कि टीम उन्हें (अभिषेक) बेंच पर बैठाएगी और मुझे भी नहीं लगता कि उन्हें बाहर बैठना चाहिए. क्योंकि यही समय है जब खिलाड़ी का साथ देना चाहिए. हां, हम मानते हैं कि उन्होंने अब तक कुछ खास नहीं किया है और उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. लेकिन अब वह (अभिषेक) खुद को कैसे साबित करेंगे? Fri, 6 Mar 2026 13:46:07 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News | लखनऊ में हो सकता है प्रदर्शन, अलर्ट पर पुलिस |#ytshorts #shorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:32:40+00:00

Israel Iran War Live: युद्ध में अब तक 1200 से ज्यादा लोगों की मौत | Trump | Netanyahu | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:33:40+00:00

Amit Shah पहुंचे भुवनेश्वर | #amitshah #bjp #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:33:23+00:00

Amit Shah LIVE: गृह मंत्री अमित शाह Cuttack में CISF के 57वें स्थापना दिवस में हुए शामिल | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T08:36:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers