गधा पालने का करें बिजनेस, सरकार दे रही 50 लाख रुपये तक की सब्सिडी; ऐसे करें अप्लाई
देश में आजकल कई लोग पारंपरिक नौकरी के बजाय अपना खुद का कारोबार शुरू करने की ओर बढ़ रहे हैं. नई तकनीक, इंटरनेट और सरकार की विभिन्न योजनाओं की वजह से छोटे स्तर पर भी बिजनेस शुरू करना अब पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है. खेती और पशुपालन से जुड़े कई ऐसे विकल्प सामने आए हैं, जिनसे लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं. इन्हीं में से एक है गधा पालन, जिसे अब एक नए और लाभदायक बिजनेस के रूप में देखा जा रहा है.
राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत गधा पालन को बढ़ावा
भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुपालन हमेशा से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. हालांकि समय के साथ मशीनों और आधुनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग के कारण गधे, घोड़े और ऊंट जैसे पशुओं की संख्या में तेजी से गिरावट आई है. इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत एक खास योजना शुरू की है. इस योजना का उद्देश्य इन पशुओं का संरक्षण करना और उनके व्यावसायिक पालन को बढ़ावा देना है.
50 लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी सरकार
सरकार की ओर से इस योजना के तहत गधा पालन शुरू करने वालों को बड़ी आर्थिक सहायता दी जाती है. अगर कोई व्यक्ति, समूह या संस्था गधा पालन का प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती है तो उसे परियोजना लागत का लगभग 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है. इस सब्सिडी की अधिकतम सीमा 50 लाख रुपये तक रखी गई है. यानी अगर किसी प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1 करोड़ रुपये है, तो उसका आधा हिस्सा सरकार की ओर से दिया जा सकता है.
भारत में गधों की संख्या
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में गधों की संख्या तेजी से घट रही है. वर्ष 2019 की पशुधन जनगणना के अनुसार देश में केवल लगभग 1.23 लाख गधे ही बचे हैं, जो 2012 की तुलना में करीब 60 प्रतिशत कम हैं. इसी गिरावट को रोकने और इन पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है.
किन लोगों को मिल सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ व्यक्तिगत किसान, स्वयं सहायता समूह (SHG), किसान उत्पादक संगठन (FPO), संयुक्त दायित्व समूह और निजी कंपनियां भी ले सकती हैं. वहीं राज्य सरकारों को गधों के प्रजनन केंद्र या ब्रीडिंग फार्म स्थापित करने के लिए 10 करोड़ रुपये तक की सहायता दी जा सकती है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
योजना का लाभ लेने के लिए प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इच्छुक उद्यमी राष्ट्रीय पशुधन मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर https://nlm.udyamimitra.in/ जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रक्रिया के तहत पहले बैंक से लोन लेना होता है, जिसके बाद सरकार सब्सिडी की राशि जारी करती है.
गधा पालन शुरू करने के लिए जरूरी नियम
योजना के तहत कुछ नियम भी तय किए गए हैं. एक यूनिट स्थापित करने के लिए कम से कम 50 मादा और 5 नर गधों का होना जरूरी है. इसके अलावा यह योजना मुख्य रूप से देशी नस्ल के गधों के लिए लागू होती है. इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी दो किस्तों में दी जाती है. पहली किश्त बैंक से लोन स्वीकृत होने के बाद मिलती है, जबकि दूसरी किश्त प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दी जाती है.
क्यों शुरू की गई ये योजना?
इस योजना के जरिए सरकार न केवल गधों की घटती संख्या को रोकना चाहती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा करना चाहती है. अगर सही तरीके से योजना का लाभ उठाया जाए तो गधा पालन किसानों और युवाओं के लिए एक लाभदायक व्यवसाय साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Update: 22वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर, इस दिन खाते में आ सकते हैं पैसे, जानें लेटेस्ट अपडेट
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद दर्ज की ये खास उपलब्धि
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब भारत का सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ फाइनल में होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले से पहले अहम आपके एक एक ऐसा रिकॉर्ड लेकर आए हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. ये अनोखा रिकॉर्ड इंडियन क्रिकेट टीम के जुड़ा हुआ है.
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराने के बाद बाहर कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बाद ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसा करने वाली वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की तीसरी टीम बन गई है.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के लगातार दो फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. उसने पाकिस्तान और श्रीलंका के बाद ये उपलब्धि हासिल की है. टी20 फॉर्मेट में लगातार दो विश्व कप फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होता है. लेकिन अब इस काम को भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अंजाम दे दिया है.
???????????????????????????? ???????????????????????? ⏳
— ICC (@ICC) March 5, 2026
India and New Zealand will chase ultimate glory in the #T20WorldCup Final ???? pic.twitter.com/L1iPOTLfbX
अभी तक इस खास उपलब्धि को सिर्फ तीन टीमों ने ही हासिल किया है, जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत के नाम शामिल हैं. इन तीनों ही टीमों ने अलग-अलग समय पर लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली टीमें
| टीम | पहला फाइनल | दूसरा फाइनल |
|---|---|---|
| पाकिस्तान | 2007 | 2009 |
| श्रीलंका | 2012 | 2014 |
| भारत | 2024 | 2026 |
पाकिस्तान – 2007 और 2009
पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के लगातार दो बार फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम है. पाकिस्तान ने शुरुआती दौर में 2007 और फिर 2009 में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था. पाकिस्तान को 2007 फाइनल मुकाबले में भारत से हार का सामना करना पड़ा था. भारत पहली बार टी20 फॉर्मेट का चैंपियन बना था.
इसके बाद जब दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को साल 2009 में होस्ट किया गया तब पाकिस्तान ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई और खिताब अपने नाम किया. पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया और पहली बार चैंपियन बनी.
A box-office finish in Kandy ft. Dasun Shanaka’s stunning flourish with the bat ????
— ICC (@ICC) February 28, 2026
Relive the epic final over from Sri Lanka and Pakistan’s #T20WorldCup contest ???? https://t.co/qlYuNHS3xP pic.twitter.com/Af0t7nrjdJ
श्रीलंका – 2012 और 2014
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया और लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया. श्रीलंका ने पहली बार 2012 में खेले गए टी20 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया. फाइनल में उसे वेस्टइंडीज से हार मिली थी.
इसके बाद श्रीलंका ने 2014 के टी20 विश्व कप में एक बार फिर से जगह बनाई. श्रीलंका ने फाइनल में भारत को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया और पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
भारत – 2024 और 2026
भारतीय क्रिकेट टीम भी अब लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश करने वाली टीम बन गई है. वो ऐसा करने वाली तीसरी टीम भी है. 2024 के टी20 विश्व कप में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां वो साउथ अफ्रीका को हराकर 2007 के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना.
अब 2026 के टी20 विश्व कप में एक बार फिर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है, जहां पर उसका सामना न्यूजीलैंड की मजबूत टीम से होने वाला है. अब क्या इंडिया लगातार अपने दूसरे फाइनल को जीतकर लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन पाएंगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
???????????????????????????????????? ????????????????????????????????????. ???????????????????????????????????? ????
— ICC (@ICC) March 5, 2026
India are headed to Ahmedabad for the #T20WorldCup 2026 Final ???? pic.twitter.com/C1sAey3kOM
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साल 2029 में अपने दूसरे फाइनल में खिताब अपने नाम किया था. वहीं श्रीलंका ने 2014 के अपने दूसरे वर्ल्ड कप में भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब टीम इंडिया क्या अपने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हरा पाएगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 से पहले खुली इस टीम की किस्मत, तूफानी बल्लेबाज ने चौके-छक्के ठोक बिखेरा रंग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















