Responsive Scrollable Menu

8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर दिखा नया बैनर, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी?

आठवें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के 'What's New' सेक्शन में कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़ी बैठकों, सूचनाओं और अन्य आधिकारिक अपडेट जारी किए जाते हैं।

Continue reading on the app

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के रिश्ते को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब तीन साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ है और अलग होने का फैसला इब्राहिम ने लिया है। हालांकि, पलक और इब्राहिम में से किसी ने भी अब तक ब्रेकअप की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पलक और इब्राहिम का ब्रेकअप क्यों हुआ?

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के साथ होने वाली कुछ शूटिंग भी रद्द कर दी गई हैं या फिलहाल रोक दी गई हैं। अलग होने की वजह के बारे में एक सूत्र ने बताया, “हमें नहीं पता... लेकिन दोनों का ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है। वे अपनी निजी बातों को सार्वजनिक नहीं करना चाहते। फिलहाल दोनों अपने-अपने करियर पर ध्यान देंगे।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों के बीच अलगाव के बाद किसी तरह का सार्वजनिक विवाद होने की संभावना नहीं है। हालांकि, ब्रेकअप की वजह को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

2022 में शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं

पलक तिवारी टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं, जबकि इब्राहिम अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। दोनों के रिश्ते की खबरें साल 2022 में सामने आनी शुरू हुई थीं। उस समय दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर साथ देखा गया था। पलक ने पैपराजी से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश भी की थी।

इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए। उन्हें छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया, लेकिन पलक और इब्राहिम ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: 35 हजार फीट ऊपर चांद का दीदार, Raghav Chadha के हाथों पानी पीकर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत

बेटी की डेटिंग की खबरों पर क्या बोली थीं श्वेता तिवारी?

दिसंबर 2024 में पलक की मां और अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने भी बेटी की डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि अब सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने कहा था, “अब अफवाहें मुझे परेशान नहीं करतीं। इतने सालों में मैंने समझ लिया है कि लोगों की याददाश्त सिर्फ चार घंटे की होती है। उसके बाद वे खबर भूल जाते हैं, तो फिर इसकी चिंता क्यों करें?”

उन्होंने आगे कहा था कि अफवाहों के मुताबिक उनकी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है और उनकी खुद की हर साल शादी हो रही है। इंटरनेट के हिसाब से उनकी तीन बार शादी हो चुकी है। श्वेता के मुताबिक, पहले सोशल मीडिया न होने के दौर में ऐसी बातें उन्हें परेशान करती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

पीवी सिंधू लगातार दूसरे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं, एकतरफा सेमीफाइनल में अनमोल को हराया

पीवी सिंधू ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शनिवार को सेमीफाइनल में हमवतन अनमोल खरब को सीधे गेम में हराया। Sat, 31 Oct 2026 20:44:46 +0530

  Videos
See all

विपक्ष के लोग विरोध की जगह अवरोध पैदा कर रहे हैं- PM Modi #indiaalliance #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T15:10:27+00:00

PM Modi Speech: Social Media को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा- PM मोदी | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T15:13:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers