Responsive Scrollable Menu

Gold-Silver Price: इंटरनेशनल मार्केट में चांदी क्रैश, 10% तक गिरा दाम; सोना भी हुआ सस्ता

Gold-Silver Price:मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 10 प्रतिशत तक टूट गई, जबकि सोना भी दबाव में है। जानिए किस वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है और आगे के लिए क्या संकेत हैं।

Continue reading on the app

Holi 2026: होली पर मेहमानों के लिए झटपट बनाएं ये Viral Snacks, देखें सबसे Easy Recipes की लिस्ट।

होली का त्योहार रंग, उल्लास और आपसी मेल-मिलाप का है। रंगों के जश्न में डूबने के साथ ही स्वादिष्ट पकवान का एक अलग ही मजा होता है। त्योहार के समय मेहमान जरुर आते है, कई बार आस-पास पड़ोसी भी आते है, तो ऐसे में झटपट बनने वाली चीजें बन जाए, तो सबसे बढ़िया होता है। होली के दिन आप आसान और जल्दी बनने वाले ये स्नैक्स जरुर बनाएं।

क्रिस्पी चीज कार्न बॉल 

टेस्टी और क्रिस्पी चीज बॉल्स तैयार करने के लिए सबसे पहले तीन–चार उबले आलुओं को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर या चीज मिलाएं। अब स्वादानुसार मसाले, थोड़ा कॉर्नफ्लोर और नमक डालकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, बीच में अतिरिक्त चीज भरें और ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह कोट कर लें। अंत में इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

मसाला पनीर टिक्का 

पनीर टिक्का होली पार्टी के लिए सबसे बढ़िया रेसिपी है। बच्चों से लेकर बड़े चाव से खाएंगे। इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक तथा नींबू का रस डालकर अच्छी तरह फेंट लें। जब मसाला मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर करीब 2–3 घंटे तक मेरिनेट होने दें, ताकि स्वाद अंदर तक समा जाए। इसके बाद इन्हें तंदूर या ओवन में सुनहरा होने तक पका लें।

मिनी समोसा 

मिनी समोसा स्वादिष्ट होते हैं और यह बन भी जल्दी जाते हैं। कुछ लोग आलू के समोसे परहेज करते हैं, वो उसकी जगह पनीर का यूज कर सकते हैं।

बाइट साइज कबाब 

काले चने, सोयाबीन और छोले जैसी चीजों से स्वादिष्ट कबाब तैयार किए जा सकते हैं। सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह उबाल लें और फिर मैश कर लें। अब इसमें अपनी पसंद के मसाले मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे टिक्की या कबाब का आकार दें और चाहें तो ओवन में बेक करें या तवे पर हल्का सा सेक लें। अगर हाथों पर रंग लगा हो, तो इन्हें टूथपिक में लगाकर एक ही बाइट में आराम से खाया जा सकता है।

गोभी कचमूर फ्राइ

फूलगोभी के टुकड़ों को सबसे पहले बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर तल लें। जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं, तो इन्हें निकालकर किसी प्लेट या कलछी की मदद से थोड़ा सा दबाकर क्रश कर दें। इसके बाद दोबारा गर्म तेल में डीप फ्राई करें, ताकि ये और ज्यादा कुरकुरे बन जाएं। तैयार गोभी को हरी चटनी के साथ परोसें, इसका क्रंची स्वाद सभी को पसंद आएगा।

दही पुचका

दही पुचका बनाना बेहद ही आसान है। पुचका के अंदर दही आलू या चने के टुकड़े, खट्टी मीठी चटनी डालें। एक सिंगल पुचका उठाकर आसानी से खा सकते हैं।

चीज स्नैक्स

चीज से बने स्नैक्स बच्चों को बेहद पसंद आते हैं और इन्हें तैयार करना भी काफी सरल है। इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के नमकीन बिस्किट लें। फिर उनके ऊपर छोटे-छोटे चीज के टुकड़े रखें और स्वाद बढ़ाने के लिए हल्का-सा चाट मसाला छिड़क दें। कुछ ही मिनटों में टेस्टी स्नैक तैयार हो जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

हैरी ब्रूक के करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग, इस गलती के लिए इंग्लिश कप्तान को माफी नहीं मिलेगी!

Harry Brook dropped catch off Sanju Samson: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 7 रन से करारी हार मिली. इसके साथ ही टीम अब खिताबी रेस से बाहर हो गई. मैच में इंग्लैंड की टीम ने 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन बना लिए, लेकिन हैरी ब्रूक का ड्रॉप कैच टीम के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. Fri, 6 Mar 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran Strike Day 7 LIVE Updates: तेहरान के प्रसिद्ध आजाद स्टेडियम में जबरदस्त बमबारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:14:09+00:00

Iran VS Israel- USA War News: ईरान में मरने वालों की संख्या 1230 पहुंची #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:13:26+00:00

AAJTAK 2 | GOLD-SILVER का गिरा दाम, क्या निवेश करना रहेगा सही? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:10:00+00:00

Bihar New CM Live: नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा | Nitish Kumar will go to Rajya Sabha |Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T01:10:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers