Responsive Scrollable Menu

शबाना आजमी ने जोया अख्तर की सोच की सराहना की:कैटरीना के सीन पर उठी चर्चा, बिकिनी सीन को बताया सम्मानजनक प्रस्तुति

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने निर्देशक जोया अख्तर की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में कैटरीना कैफ का बेहद सम्मानजनक और संवेदनशील ढंग से चित्रण किया, खासकर उस सीन में जब कैटरीना के किरदार को पानी से बाहर निकलते हुए और बिकिनी पहनकर दिखाया गया था। शबाना ने स्पष्ट किया कि जोया ने कैमरा का उपयोग जिस तरह किया, उससे कैटरीना के शरीर को वस्तु के रूप में नहीं दर्शाया गया, बल्कि उन्हें एक कार्यशील और स्वतंत्र महिला की तरह पेश किया गया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शबाना ने बताया कि फिल्मों में महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन का मुद्दा उन्हें हमेशा से परेशान करता रहा है। उनका कहना है कि कैमरे का अन्दाज तय करता है कि निर्देशक की दिलचस्पी क्या है? यदि कैमरा सीधे अंगों पर फोकस करता है तो वह ऑब्जेक्टिफिकेशन है, लेकिन जोया ने कैमरे को लम्बे शॉट में इस्तेमाल किया और सीधी चाल से बायें पैर से चेहरे की तरफ जूम नहीं किया, जिससे एक महिला को सिर्फ आकर्षक दिखाने का लक्ष्य नहीं रहा। शबाना ने यह भी कहा कि बॉलीवुड में आइटम नंबर और कई ऐसे सीन होते हैं जहां महिलाओं को सिर्फ आकर्षण के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो कि कई बार फिल्म की कहानी में कोई जरूरी हिस्से नहीं होते। वे कहती हैं कि ऐसे सीन समाज में गलत संदेश पहुंचाते हैं और इसका असर छोटे बच्चों पर भी पड़ता है जब वे इन गानों को नाटक या कार्यक्रमों में गाते हैं और उनके आसपास के लोग इसे मजाक समझकर प्रोत्साहित करते हैं। जोया अख्तर की यह फिल्म 2011 में आई थी और इसमें कैटरीना कैफ की भूमिका एक डाइविंग प्रशिक्षक की है। शबाना ने जोया की उस संवेदनशीलता और फिल्म बनाने के दृष्टिकोण की तारीफ की, जिससे महिलाओं को सिर्फ एक शोपीस की तरह नहीं दिखाया गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जोया ने उस बिकिनी सीन में कैमरा को सिर्फ भावनात्मक जरूरत और कहानी के अनुसार रखा, जिससे कैटरीना का किरदार सशक्त और आत्म-विश्वासी दिखता है न कि केवल एक लिंगीय नजर का विषय।

Continue reading on the app

RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी होगी:5 होम मैच बेंगलुरु में, 2 मुकाबले रायपुर में होंगे; विक्ट्री सेलिब्रशन में 11 लोगों की जान गई थी

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। पिछले सीजन पहली बार खिताब जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी। इसी घटना के बाद इस मैदान पर मुकाबलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। सोमवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और फ्रेंचाइजी अधिकारियों के बीच लंबी बैठक के बाद यह फैसला हुआ। BCCI को भी इस बारे में बता दिया गया है और IPL शेड्यूल की घोषणा इसी हफ्ते की जा सकती है। संभावना है कि 28 मार्च को सीजन का पहला मैच भी चिन्नास्वामी में हो। हादसे के बाद पहली बार बड़े मैच की मेजबानी पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान हुई दुखद घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई भी बड़ा घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेला गया था। इस मैदान पर न तो रणजी ट्रॉफी के मैच हुए, न ही विजय हजारे ट्रॉफी या महाराजा ट्रॉफी (KSCA T20) के मुकाबले आयोजित किए गए। सुरक्षा कारणों और जांच के चलते लंबे समय से इस वेन्यू पर सस्पेंस था, जो अब खत्म हो गया है। डी’कुन्हा कमेटी ने असुरक्षित बताया था विमेंस वर्ल्ड कप के समय जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने भी इस ग्राउंड को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था। इस साल RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद स्टेडियम में विक्ट्री परेड हुई थी। लेकिन उसके बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सुरक्षा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में किए गए बदलाव फ्रेंचाइजी के मुताबिक IPL सीजन से पहले स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए गए हैं। इसी वजह से डिफेंडिंग चैंपियन को अपने अधिकांश घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलने की अनुमति मिल पाई है। टीम ने बताया कि रायपुर में दो मैच खेलना उनकी पुरानी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। RCB ने सरकार को भरोसा दिलाया RCB ने बयान जारी कर कहा कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बेंगलुरु में मैच कराने की मंजूरी मिली है। हमने भरोसा दिलाया कि इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं होगी। राज्य सरकार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस का सहयोग रहा। सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े इंतजाम भी पूरे किए गए हैं। बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद RCB ने 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन रखा था, लेकिन खराब प्लानिंग और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण हालात बिगड़ गए थे। इस दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को एक टी20 का मिलता है सिर्फ इतना पैसा, दिमाग घुमा देगी रकम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ना है. इस नॉक आउट मैच से पहले जानिए साउथ अफ्रीका की टीम का वो सच जो आपको चौंकने पर मजबूर कर देगा. Tue, 03 Mar 2026 21:23:08 +0530

  Videos
See all

ईरान ने सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना | Shorts | Iran Attack Saudi Oil Refinery | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T16:01:30+00:00

IRGC ने इजरायली हर्मीस गिराया ड्रोन | Shorts | Iran Israel War | Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T16:03:12+00:00

जंग में सिर्फ एक चूक पूरा साम्राज्य खत्म! | Shorts | Iran Israel War | Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T16:06:56+00:00

Iran US Israel War Update: Congress प्रवक्ता Ajay Alok ने PM Modi को क्यों कहा Thank You? #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T16:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers