Responsive Scrollable Menu

RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी होगी:5 होम मैच बेंगलुरु में, 2 मुकाबले रायपुर में होंगे; विक्ट्री सेलिब्रशन में 11 लोगों की जान गई थी

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। पिछले सीजन पहली बार खिताब जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी। इसी घटना के बाद इस मैदान पर मुकाबलों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। सोमवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और फ्रेंचाइजी अधिकारियों के बीच लंबी बैठक के बाद यह फैसला हुआ। BCCI को भी इस बारे में बता दिया गया है और IPL शेड्यूल की घोषणा इसी हफ्ते की जा सकती है। संभावना है कि 28 मार्च को सीजन का पहला मैच भी चिन्नास्वामी में हो। हादसे के बाद पहली बार बड़े मैच की मेजबानी पिछले साल खिताब जीतने के जश्न के दौरान हुई दुखद घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई भी बड़ा घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेला गया था। इस मैदान पर न तो रणजी ट्रॉफी के मैच हुए, न ही विजय हजारे ट्रॉफी या महाराजा ट्रॉफी (KSCA T20) के मुकाबले आयोजित किए गए। सुरक्षा कारणों और जांच के चलते लंबे समय से इस वेन्यू पर सस्पेंस था, जो अब खत्म हो गया है। डी’कुन्हा कमेटी ने असुरक्षित बताया था विमेंस वर्ल्ड कप के समय जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी ने भी इस ग्राउंड को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था। इस साल RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद स्टेडियम में विक्ट्री परेड हुई थी। लेकिन उसके बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सुरक्षा के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में किए गए बदलाव फ्रेंचाइजी के मुताबिक IPL सीजन से पहले स्टेडियम के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए गए हैं। इसी वजह से डिफेंडिंग चैंपियन को अपने अधिकांश घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलने की अनुमति मिल पाई है। टीम ने बताया कि रायपुर में दो मैच खेलना उनकी पुरानी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। RCB ने सरकार को भरोसा दिलाया RCB ने बयान जारी कर कहा कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बेंगलुरु में मैच कराने की मंजूरी मिली है। हमने भरोसा दिलाया कि इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं होगी। राज्य सरकार, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और कर्नाटक पुलिस का सहयोग रहा। सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े इंतजाम भी पूरे किए गए हैं। बेंगलुरु में भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई थी IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद RCB ने 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ट्रॉफी सेलिब्रेशन रखा था, लेकिन खराब प्लानिंग और भीड़ नियंत्रण की कमी के कारण हालात बिगड़ गए थे। इस दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। कर्नाटक सरकार की रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी।

Continue reading on the app

उदित नारायण-अल्का याग्निक का 2:51 सेकेंड का आइकॉनिक गाना, चांद बना ऐश्वर्या राय-सलमान खान के रोमांस का साक्षी

चंद्र ग्रहण 2026: आज की रात आसमान एक अनोखे नजारे का गवाह बनने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के मौके पर ‘ब्लड मून’ को देखने का इंतजार हर किसी को है. यह वही खास पल है जब चांद अपनी सामान्य चांदनी से अलग, तांबे-सी लालिमा ओढ़ लेता है और कुछ जगहों पर आम दिनों से कहीं ज्यादा रहस्यमयी और खूबसूरत नजर आता है. चांद की इस खूबसूरती को बयां करते हुए बॉलीवुड ने कइयों गाने लिखे हैं, लेकिन एक गाना ऐसा है जो कई साल से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. आज भी अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में ‘चांद छुपा बादल में’ लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा देता है. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का ये गाना ऐश्वर्या राय और सलमान खान पर फिल्माया गया है और इसमें दोनों का रोमांस कैद हुआ जो आज भी फिल्म की हाइलाइट है. इस आइकॉनिक गाने में चांद सलमान और ऐश्वर्या के सीक्रेट रोमांस का साक्षी बनता है. फिल्म में दोनों पूरी दुनिया से छिपकर अपने ही घर की छत पर रोमांस करते हैं और चांद की चांदनी हीरोइन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है.

Continue reading on the app

  Sports

कमाल-बवाल संजू सैमसन... शतक से चूक कर भी सेमीफाइनल में इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां

Sanju Samson played explosive half century: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. हालांकि, संजू सैमसन अपने शतक से चूक गए. संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए 42 गेंद में 89 रनों की पारी खेली. Thu, 5 Mar 2026 20:06:26 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्यों चाहिए था ईरान को परमाणु बम? Khamenei | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:33:29+00:00

Tejashwi Yadav On Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार केसाथ धोखा हुआ’ | Bihar News | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:33:53+00:00

4 साल के बच्चे के साथ ऐसे कौन करता है? | #maharashtra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:36:50+00:00

Iran Vs Israel Conflict | Tehran में तबाही की वो तस्वीरें, जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T14:35:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers