Houthis Attack Saudi Arabia: यमन में सऊदी समर्थित सेना और हूतियों के बीच भीषण जंग, ताइज़ समेत कई इलाकों में ताबड़तोड़ हमले
Houthis Attack Saudi Arabia: यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकारी सेना के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. ताइज़ समेत कई इलाकों में दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी, हवाई हमले और मिसाइल हमले हो रहे हैं. हालातों को देखते हुए यमन में एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव का खतरा बढ़ गया है. हूती विद्रोहियों के हमलों के जवाब में सऊदी समर्थित सरकारी सेना ने 'ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन' के तहत जवाबी कार्रवाई शुरू की है. इस ऑपरेशन में फाइटर जेट, ड्रोन और आर्टिलरी की मदद से हूतियों के ठिकानों, बंकरों और सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया जा रहा है.
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक
इस बीच, हूती विद्रोहियों ने ताइज़ के फॉग वैली और ब्लैक माउंटेन फ्रंट पर कब्जा करने का दावा किया है. ये दोनों इलाके रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं. वहीं, बाब-अल-मंदाब क्षेत्र में भी सैन्य अभियान चलाए जाने की भी खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, ताइज़ में जहरीले पदार्थों वाले गोले इस्तेमाल किए जा रहे हैं, ऐसे भी आरोप भी लगे हैं. इसके अलावा, अदन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मिसाइल हमले का दावा किया गया है. दूसरी तरफ, सऊदी एयरफोर्स ने सना, अल-जौफ, सादा और अन्य इलाकों में हवाई हमले किए हैं. दोनों तरफ से लगातार जारी हमलों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि यमन में शांति कब बहाल होगी.
ये भी पढ़ें- भूटान में फटी ग्लेशियर झील, असम, बंगाल और बिहार में हाई अलर्ट जारी, 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट
Chhath Puja 2026: मुंगेर के सीता चरण मंदिर में माता सीता ने किया था छठ व्रत, जानें मान्यता
Chhath Puja 2026: गंगा नदी के बीच एक शिलाखंड पर स्थित मुंगेर का सीता चरण मंदिर छठ महापर्व से जुड़ी लोक आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि माता सीता ने ऋषि मुद्गल के आश्रम में सूर्योपासना की थी. आज भी श्रद्धालु यहां चरण चिह्नों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
The post Chhath Puja 2026: मुंगेर के सीता चरण मंदिर में माता सीता ने किया था छठ व्रत, जानें मान्यता appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








