Responsive Scrollable Menu

नैनीताल में बदले लुक में दिखे बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी:फिल्म ‘स्नैप’ की चल रही शूटिंग; कैंची से मल्लीताल तक चला कैमरा

पहाड़ों की वादियों में इन दिनों बॉलीवुड की हलचल है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस चेहरे की हो रही है, वो हैं अपने अलग अंदाज़ और मिमिक्री के लिए मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी। फिल्म ‘स्नैप’ की शूटिंग के लिए वे इन दिनों नैनीताल में डेरा डाले हुए हैं और सूट-बूट के साथ घनी दाढ़ी वाले नए लुक में नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जावेद जाफरी शहर की गलियों में बदले हुए हुलिए में घूमते दिखे। हालांकि सेट पर फोटोग्राफी पर सख्ती के चलते उनके इस नए लुक की तस्वीरें सामने नहीं आ पा रही हैं। यही वजह है कि शहर में उनके किरदार को लेकर सस्पेंस और भी गहरा गया है। सरोवर नगरी में शूटिंग से जुड़ी PHOTOS… कॉमेडी किंग का सीरियस अंदाज टीवी शो ‘बूगी वूगी’ से लेकर फिल्मों ‘धमाल’ और ‘3 इडियट्स’ तक अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचान बनाने वाले जावेद जाफरी इस बार कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में उनका किरदार कहानी का अहम मोड़ तय करेगा। बताया जा रहा है कि वे फिल्म में भेष बदलकर शहर में घूमते नजर आएंगे। उनके सूट-बूट और दाढ़ी वाले लुक को लेकर यूनिट में भी खास गोपनीयता बरती जा रही है। ‘स्नैप’ में स्टारकास्ट की भरमार फराज हैदर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘स्नैप’ में विक्रांत मैसी, मानुषी छिल्लर, अर्चना पूरन सिंह, श्रेयस तलपड़े और जावेद जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शूटिंग के दौरान मानुषी छिल्लर को स्कूटी पर सीन देते देखा गया, जबकि विक्रांत मैसी अलग-अलग लोकेशनों पर शूट करते नजर आए। हमें नैनीताल से बेहतर लोकेशन नहीं मिली निर्माता फराज हैदर के मुताबिक, फिल्म की पूरी शूटिंग नैनीताल में ही की गई है। इसमें कैंची, तल्लीताल और मल्लीताल जैसे प्रमुख इलाकों को कहानी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसकी आत्मा पहाड़ों की खूबसूरती से जुड़ी है। “हमें नैनीताल से बेहतर लोकेशन नहीं मिली। यहां की वादियां और झीलें कहानी को जीवंत बनाती हैं,” उन्होंने कहा।

Continue reading on the app

रेडियो से रियल एस्टेट तक: Big FM ने लॉन्च किया Big FM Realty ब्रांड, 4,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य

भारत के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क्स में से एक, बिग एफएम (BIG FM) ने अब रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी ने 'बिग एफएम रियल्टी' (BIG FM Realty) ब्रांड के तहत अपने नए कारोबार का विस्तार करने की घोषणा की है। इस नए वेंचर के साथ कंपनी ने अगले तीन साल में 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि अपनी पहली प्रमुख परियोजना के तहत कंपनी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में लखनऊ–बहराइच रोड पर लगभग 300 करोड़ रुपये में 80 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।

इसे भी पढ़ें: CM Rekha Gupta का बड़ा बयान-

 

इस परियोजना से करीब 1,200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। यह बड़े स्तर की मिश्रित उपयोग वाली टाउनशिप परियोजना होगी, जिसमें प्रीमियम प्लॉट विकास, ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक और खुदरा क्षेत्र शामिल होंगे। बयान के अनुसार, परियोजना के पहले चरण के तहत 15 एकड़ में निर्माण कार्य शुरू हो गया है और इसके दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। पूरी परियोजना तीन से चार साल में पूरी होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Rajya Sabha की सभी सीटों पर जीत का दावा, 5 मार्च को नामांकन

 

कंपनी ने प्रमुख स्थानों पर विस्तार की योजना बनाई है और अगले तीन वर्षों में 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। परियोजना की जानकारी देते हुए बिग एफएम रियल्टी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “बिग एफएम रियल्टी की शुरुआत हमारे विकास और बदलाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है...। बहराइच अपनी रणनीतिक स्थिति और विकास संभावनाओं के कारण हमारे लिए एक बड़ा अवसर है और यह परियोजना हमारे व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Continue reading on the app

  Sports

जीत के बाद भी टेंशन में क्यों थे कप्तान सूर्यकुमार यादव? सामने आई टीम इंडिया की ये बड़ी कमजोरी

Suryakumar Yadav statement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड को टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराने के बाद कहा कि फाइनल में पहुंचना अद्भुत एहसास है. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी की परते खुल गई. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 253 रन के बचाव में 246 लुटाए, जिससे सिर्फ 7 रन से जीत मिली. Fri, 6 Mar 2026 00:04:41 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: श्रीलंका तक पहुंची महायुद्ध की आग |Khamenei |Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:30:07+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बिहार में अगले सीएम की रेस में कौन कौन? #biharnextcm #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:39:24+00:00

Iran Israel Tension: धड़ाम हुआ सोना, चांदी की भी थमी रफ्तार! Trump & Khamenei Update | N18G |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:00:32+00:00

Doha में होटल से मिसाइल इंटरसेप्शन देखती महिला #MiddleEast #DefenseNews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers