Responsive Scrollable Menu

रेडियो से रियल एस्टेट तक: Big FM ने लॉन्च किया Big FM Realty ब्रांड, 4,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य

भारत के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्क्स में से एक, बिग एफएम (BIG FM) ने अब रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी ने 'बिग एफएम रियल्टी' (BIG FM Realty) ब्रांड के तहत अपने नए कारोबार का विस्तार करने की घोषणा की है। इस नए वेंचर के साथ कंपनी ने अगले तीन साल में 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि अपनी पहली प्रमुख परियोजना के तहत कंपनी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच में लखनऊ–बहराइच रोड पर लगभग 300 करोड़ रुपये में 80 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।

इसे भी पढ़ें: CM Rekha Gupta का बड़ा बयान-

 

इस परियोजना से करीब 1,200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। यह बड़े स्तर की मिश्रित उपयोग वाली टाउनशिप परियोजना होगी, जिसमें प्रीमियम प्लॉट विकास, ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्यिक और खुदरा क्षेत्र शामिल होंगे। बयान के अनुसार, परियोजना के पहले चरण के तहत 15 एकड़ में निर्माण कार्य शुरू हो गया है और इसके दो साल में पूरा होने की उम्मीद है। पूरी परियोजना तीन से चार साल में पूरी होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Bihar में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Rajya Sabha की सभी सीटों पर जीत का दावा, 5 मार्च को नामांकन

 

कंपनी ने प्रमुख स्थानों पर विस्तार की योजना बनाई है और अगले तीन वर्षों में 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये के कुल राजस्व का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। परियोजना की जानकारी देते हुए बिग एफएम रियल्टी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “बिग एफएम रियल्टी की शुरुआत हमारे विकास और बदलाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है...। बहराइच अपनी रणनीतिक स्थिति और विकास संभावनाओं के कारण हमारे लिए एक बड़ा अवसर है और यह परियोजना हमारे व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

Continue reading on the app

Ramadan 2026 Special । वर्किंग वुमन के लिए इफ्तार हुआ आसान, सेहरी में करें ये तैयारी, शाम को मिनटों में बनेगा चिकन

अगर आप कामकाजी महिला हैं, तो रमजान के दौरान ऑफिस और घर की जिम्मेदारी के साथ इफ्तारी की तैयारी करना थोड़ा थकाऊ हो सकता है। पूरे दिन के रोजे के बाद शाम को रसोई में घंटों बिताना मुश्किल लगता है। आपकी इसी मुश्किल को हल करने के लिए हम चिकन मैरिनेशन के 4 शानदार तरीके बता रहे हैं। इन्हें आप सेहरी के समय तैयार करके फ्रिज में रख सकती हैं और ऑफिस से आने के बाद झटपट पका सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन तैयार मैरिनेशन को एक हफ्ते तक स्टोर भी कर सकती हैं।

अफगानी चिकन मैरिनेशन (मलाईदार स्वाद)

सामग्री: 1 किलो बोनलेस चिकन, 1 कप क्रीम, 1 कप दही, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट।
मसाले: 3-4 क्यूब पिघला हुआ मक्खन, 2-3 चीज क्यूब (मैश किए हुए), 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला और हरा धनिया।
विधि: सबको मिलाकर चिकन में अच्छे से मिक्स करें।
 

इसे भी पढ़ें: Ramadan 2026 । इन Famous Markets की खरीदारी से सजाएं अपना दस्तरखान, जानें क्या है इनमें खास


जाफरानी चिकन मैरिनेशन (शाही अंदाज)

सामग्री: 1 किलो बोनलेस चिकन, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 कप दही, 1 कप फ्रेश क्रीम।
खास पेस्ट: 2 तली हुई प्याज और 10 भीगे हुए काजू का पेस्ट, केसर वाला दूध।
मसाले: नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, जीरा पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला (सब 1-1 चम्मच)।
विधि: सभी चीजों को मिलाकर चिकन को मैरिनेट करें।

हरियाली चिकन मैरिनेशन (चटपटा और ताजा)

सामग्री: 1 किलो बोनलेस चिकन, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 कप दही।
मसाले: नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, जीरा पाउडर और गरम मसाला।
पेस्ट: हरा धनिया, पुदीना और 3-5 हरी मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें।
विधि: पेस्ट और मसालों को चिकन में अच्छी तरह मिलाएं।
 

इसे भी पढ़ें: Iftar के बाद होती है एसिडिटी-सिरदर्द? Doctor की इन Health Tips से पूरे Ramadan 2026 रहें फिट


पेरी-पेरी चिकन मैरिनेशन (स्पाइसी और टैंगी)

सामग्री: 1 किलो बोनलेस चिकन, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1-1 चम्मच सोया सॉस, सिरका और टोमैटो सॉस।
मसाले: चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर, पेरी-पेरी मसाला, काली मिर्च और नमक।
पेस्ट: 1 लाल शिमला मिर्च, 1 प्याज और 2-3 सूखी लाल मिर्च को एक साथ पीस लें।
विधि: इस पेस्ट और सॉस को चिकन में मिलाकर रख दें।

Continue reading on the app

  Sports

हैरी ब्रूक के करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग, इस गलती के लिए इंग्लिश कप्तान को माफी नहीं मिलेगी!

Harry Brook dropped catch off Sanju Samson: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 7 रन से करारी हार मिली. इसके साथ ही टीम अब खिताबी रेस से बाहर हो गई. मैच में इंग्लैंड की टीम ने 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन बना लिए, लेकिन हैरी ब्रूक का ड्रॉप कैच टीम के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. Fri, 6 Mar 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Sinha: Iran-US War की वो भयानक तस्वीरें जो युद्ध किधर जा रहा खुद बताएंगीं! War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:15:01+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने दाग दी धड़ाधड़ अनगिनत मिसाइलें! | Khamenei| Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:00:49+00:00

Israel Attack on Iran | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान के सनंदाज में बड़ा हमला | #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:30:14+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: ईरान के निशाने पर इजराइल की न्यूक्लियर साइट! #iranvsisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T23:20:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers