Responsive Scrollable Menu

चीता के बच्चे के साथ इन लड़कों ने खेली होली, नजारा देख लोग करने लगे AI होने का दावा, आपको क्या लगता?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के एक चीता के बच्चे के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में रंगों के बीच लोग उस बच्चे के साथ मस्ती करते दिखते हैं, जिसे देखकर कई यूजर्स हैरान रह गए. कुछ लोगों का कहना है कि यह नजारा असली नहीं लग रहा और संभव है कि यह वीडियो AI या एडिटिंग की मदद से बनाया गया हो. वीडियो को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है. कुछ इसे पूरी तरह से AI जनरेटेड क्लिप मान रहे हैं. बिना आधिकारिक पुष्टि के ऐसे वीडियो पर भरोसा करना सही नहीं है. यही वजह है कि यह क्लिप चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसकी सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं.

Continue reading on the app

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान कब तक रहेगा सूतक काल? जानें तुलसी से जुड़े नियम 

Chandra Grahan 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा और होली के आसपास होने के कारण धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। ऐसे समय में लोगों के मन में सबसे बड़ा प्रश्न यही होता है कि सूतक के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इस दौरान भोजन संबंधी क्या नियम अपनाने चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से जानें।

क्या है सूतक काल?
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। इस दौरान संवेदनशील समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान वातावरण की ऊर्जा में बदलाव आता है, इसलिए पूजा-पाठ, भोजन पकाना और शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

सूतक में भोजन के नियम

  • सूतक लगते ही भोजन पकाना और खाना टालना चाहिए।
  • पहले से पका हुआ भोजन ग्रहण से पहले समाप्त कर लेना उचित माना जाता है।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर ताजा भोजन बनाना श्रेष्ठ माना गया है।
  • कई लोग इस दौरान उपवास या फलाहार रखते हैं।

किन लोगों को छूट दी गई है?

  • बच्चे – छोटे बच्चों को भूखा नहीं रखा जाता।
  • वृद्ध – जिनकी सेहत कमजोर हो।
  • रोगी – जिन्हें दवा समय पर लेनी हो।
  • गर्भवती महिलाएं – उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाती है।

तुलसी दल का उपाय
घर में यदि पहले से दूध, दही, पानी या पका हुआ भोजन रखा हो, तो परंपरा के अनुसार उसमें तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं। मान्यता है कि तुलसी में शुद्धिकरण गुण होते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक धार्मिक आस्था का विषय है।

2026 के पहले चंद्र ग्रहण का समय

  • ग्रहण प्रारंभ – दोपहर 3:20 बजे
  • पूर्ण ग्रहण – शाम 5:04 बजे
  • ग्रहण समाप्ति – शाम 6:46 बजे
  • फाल्गुन पूर्णिमा समाप्ति – शाम 5:07 बजे

सूतक और भोजन के नियम आस्था से जुड़े हैं। यदि आप धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हैं, तो नियमों का सम्मान करें, लेकिन स्वास्थ्य, उम्र और परिस्थिति को प्राथमिकता देना सबसे आवश्यक है।

Continue reading on the app

  Sports

'बजरंगबली फाइनल भी जिताएंगे', टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पीटा, जश्न में डूबी रामनगरी अयोध्या

आईसीसी टी-20 विश्वकप के आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है. फाइनल में भारतीय टीम का समाना न्यूजीलैंड से होगा. आज भारत की जीत के नायक बुमराह रहे. सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले में जीत के बाद राम नगरी अयोध्या में भी जश्न का माहौल देखने को मिला. जीत की खबर मिलते ही लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. लोकल 18 से लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतों ने बात की. आचार्य सीताराम दास ने कहा कि उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की थी. बजरंगबली फाइनल भी जितवाएंगे. Fri, 6 Mar 2026 00:01:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बिहार में अगले सीएम की रेस में कौन कौन? #biharnextcm #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:39:24+00:00

Iran Israel War Update: श्रीलंका तक पहुंची महायुद्ध की आग |Khamenei |Trump | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:30:07+00:00

Iran Israel Tension: धड़ाम हुआ सोना, चांदी की भी थमी रफ्तार! Trump & Khamenei Update | N18G |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T22:00:32+00:00

Doha में होटल से मिसाइल इंटरसेप्शन देखती महिला #MiddleEast #DefenseNews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T21:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers