Puducherry CM N Rangasamy ने बांटे विभाग, 5 अन्य मंत्रियों का पोर्टफोलियो तय
पुडुचेरी, पांच अगस्त केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री और सभी पांच मंत्रियों के विभागों के आंवटन के लिए प्रशासन ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की। विभागों के बंटवारे का लंबे समय से इंतजार था और इसे पुडुचेरी के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को योजना और वित्त, सहकारिता, राजस्व और आबकारी, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, हिंदू धार्मिक संस्थान, वक्फ बोर्ड, स्थानीय प्रशासन, परिवहन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण, सूचना और प्रचार, अग्निशमन सेवा और अन्य ऐसे विभाग सौंपे गए हैं जो किसी अन्य मंत्री को नहीं दिए गए हैं।
मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल छह मंत्री हैं। मुख्यमंत्री के अलावा एआईएनआरसी के तीन मंत्री हैं, जबकि भाजपा के दो मंत्री हैं। भाजपा विधायक दल के नेता ए. नमसिवायम को गृह, बिजली, शिक्षा, कानून, पशुपालन और पशु कल्याण, वन और वन्यजीव विभाग सौंपे गए हैं।
मल्लादी कृष्णा राव को लोक निर्माण, पर्यटन और नागरिक उड्डयन, मत्स्य पालन और मछुआरा कल्याण, बंदरगाह, उद्योग और वाणिज्य तथा श्रम और रोजगार विभाग सौंपे गए हैं। मंत्री पी. राजावेलु को आदि द्रविड़ कल्याण, कला और संस्कृति, आवास, सूचना प्रौद्योगिकी, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग आवंटित किए गए हैं। वी.पी. शिवकोलुंधु को नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामले विभाग सौंपे गए हैं।
जी.एन.एस. राजशेखरन को कृषि और किसान कल्याण, खेल और युवा मामले, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, सामुदायिक विकास, ग्रामीण विकास और सैनिक कल्याण विभाग आवंटित किए गए हैं।
Gurugram के सोहना स्थित फार्महाउस में लगी भीषण Fire, दिल्ली के दो कर्मचारी झुलसे
गुरुग्राम, पांच अगस्त हरियाणा में गुरुग्राम जिले के सोहना में एक फार्महाउस में बुधवार को भीषण आग लगने से वहां काम करने वाले दो कर्मचारी झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान एक परिवार भी अंदर फंस गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दमकल विभाग को भीम बाग वाटिका और फार्महाउस में आग लगने की सूचना बुधवार तड़के करीब चार बजे मिली। इस संबंध में एक दमकल अधिकारी ने बताया कि सोहना दमकल केंद्र की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद सेक्टर-29 और सेक्टर-37 दमकल केंद्रों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुल चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी दो कर्मचारी जाकिर और आमिर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने से फार्महाउस का टिन शेड पूरी तरह जलकर राख हो गया। सोहना दमकल केंद्र के उप-अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि फंसे हुए परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









