Gurugram के सोहना स्थित फार्महाउस में लगी भीषण Fire, दिल्ली के दो कर्मचारी झुलसे
गुरुग्राम, पांच अगस्त हरियाणा में गुरुग्राम जिले के सोहना में एक फार्महाउस में बुधवार को भीषण आग लगने से वहां काम करने वाले दो कर्मचारी झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के दौरान एक परिवार भी अंदर फंस गया था, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
दमकल विभाग को भीम बाग वाटिका और फार्महाउस में आग लगने की सूचना बुधवार तड़के करीब चार बजे मिली। इस संबंध में एक दमकल अधिकारी ने बताया कि सोहना दमकल केंद्र की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद सेक्टर-29 और सेक्टर-37 दमकल केंद्रों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कुल चार दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी दो कर्मचारी जाकिर और आमिर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने से फार्महाउस का टिन शेड पूरी तरह जलकर राख हो गया। सोहना दमकल केंद्र के उप-अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि फंसे हुए परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
MP CM Mohan Yadav: शिक्षा व ज्ञान के बल पर भारत को दुनिया में सम्मान मिलता है
भोपाल, पांच अगस्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि भारत को अपनी शिक्षा व्यवस्था और ज्ञान के कारण विश्व में सम्मान मिलता है। कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, प्रयोगशाला और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद छात्रों के साथ बातचीत करते हुए यादव ने यह भी कहा कि केवल पैसा ही देश की प्रगति को बढ़ावा नहीं देता है, बल्कि मूल्यों की शक्ति इसे आगे ले जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अपनी शिक्षा व्यवस्था और ज्ञान के बल पर विश्व में सम्मान मिलता है।
भारत का अर्थ है एक ऐसा राष्ट्र जो सभी को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुरु (शिक्षक) भी हमें अंधकार से प्रकाश का रास्ता दिखाते हैं। भारतीय संस्कृति हमें ‘जियो और जीने दो’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ सिखाती है। भारतीय गुरुकुल परंपरा और शिक्षा प्रणाली का गौरवशाली इतिहास रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में कई देश हैं जो आर्थिक रूप से अधिक शक्तिशाली हैं ‘‘लेकिन, सिर्फ पैसा ही देश नहीं चलाता।
यह अपने मूल्यों की शक्ति से आगे बढ़ता है।’’ मुख्यमंत्री ने याद किया कि उन्होंने भी एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की थी। उन्होंने कहा कि उन दिनों स्कूलों में ऐसी सुविधाओं का अभाव था। यादव ने कहा कि भारत इस समय ‘अमृत काल से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘आज के युवा अमृत पीढ़ी हैं, देश के नए निर्माता हैं। युवा मिलकर 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे।’’ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित सांदीपनि स्कूलों को वर्तमान में देश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल बताते हुए यादव ने कहा कि निजी स्कूलों के छात्र भी सांदीपनि स्कूलों में जाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि ये स्कूल छात्रों के भविष्य को आकार देने के लिए प्रयोगशालाएं हैं।
यादव ने कहा कि पहले चरण में मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के 274 सांदीपनि विद्यालय और जनजातीय कार्य विभाग के 94 सांदीपनि विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
