Responsive Scrollable Menu

Darul Uloom ने Kanwar Yatra पर छात्रों को दी सलाह, मार्गों पर न करें अनावश्यक आवाजाही

सहारनपुर (उप्र), पांच अगस्त सहारनपुर जिले के देवबंद स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपने विद्यार्थियों के लिए विशेष परामर्श जारी करते हुए उन्हें कांवड़ मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से परहेज करने को कहा है। बुधवार शाम जारी एक लिखित आदेश में छात्रावास प्रभारी मौलाना अशरफ अब्बास ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए यह परामर्श जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों से कांवड़ मार्गों और जीटी रोड पर अनावश्यक आवाजाही से बचने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

साथ ही छात्रों को आरक्षित बोगियों में ही यात्रा करने और हर समय दारुल उलूम द्वारा जारी पहचान पत्र साथ रखने को भी कहा गया है। दारुल उलूम ने कहा कि सूर्यास्त के बाद किसी भी छात्र को बिना पहचान पत्र के परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

Continue reading on the app

Sheikh Hasina दिसंबर में बांग्लादेश लौटने के लिए संकल्पित, मौत की सजा की परवाह नहीं

नयी दिल्ली, पांच अगस्त बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को घोषणा कि वह देश को ‘‘सही राह’’ पर लाने के वास्ते दिसंबर में स्वदेश लौटने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं और इसके लिए गिरफ्तारी या मौत की सजा के जोखिम का सामना करने को भी तैयार हैं। हसीना ने यह बात भारत आने के बाद पहली बार डिजिटल तरीके से आयोजित प्रेसवार्ता में कही। वह पांच अगस्त, 2024 को ढाका छोड़कर भारत आई थीं।

इस ‘डिजिटल’ प्रेसवार्ता में संवाददाताओं को केवल उनकी आवाज सुनाई दे रही थी। वह नजर नहीं आ रही थीं। हसीना ने कहा, ‘‘मुझे पता है, वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मेरी जान ले सकते हैं।

मैं अपने लोगों के साथ रहने के लिए घर वापस जाऊंगी।’’ अवामी लीग की नेता हसीना ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि वह हमेशा बांग्लादेश के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत हमेशा से बांग्लादेश का घनिष्ठ मित्र रहा है।’’ उन्होंने अपने संबोधन में अपने देश के राजनीतिक माहौल, उनके लोगों के सामने मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कहा, ‘‘मेरी वापसी सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि बांग्लादेश को विकास, धर्मनिरपेक्षता और समृद्धि के रास्ते पर वापस लाने के लिए है।’’ बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने हसीना की प्रेसवार्ता पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि देश इस बात से ‘‘नाराज’’ है कि ढाका द्वारा नयी दिल्ली को इस कार्यक्रम के द्विपक्षीय संबंधों पर संभावित असर के बारे में चिंता जताए जाने के बावजूद, यह बातचीत करने की इजाजत दी गई। उसने कहा कि भारतीय धरती पर हसीना की बातचीत का कार्यक्रम ‘‘बांग्लादेश की संप्रभुता का अपमान है’’।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘बांग्लादेश भारत के साथ ऐसे संबंध बनाए रखना चाहता है जो रचनात्मक हों, दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद हों और भविष्य की ओर देखने वाले हों। ये संबंध संप्रभु समानता, आपसी सम्मान, एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल न देने और राष्ट्रीय सम्मान पर आधारित हों।’’ ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब’ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘चाहे मेरी किस्मत में कुछ भी लिखा हो, मैं अपने लोगों के बीच रहने के लिए बांग्लादेश लौटूंगी। जब मेरे प्यारे देशवासी तकलीफ़ में हों, तो मैं उनसे दूर नहीं रह सकती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हिरासत में लिया जा सकता है, जेल भेजा जा सकता है, मुझ पर झूठे मामले थोपे जा सकते हैं, लेकिन डर लोगों के प्रति मेरे कर्तव्य को तय नहीं कर सकता।

मेरी ज़िंदगी निजी सुरक्षा के हिसाब-किताब से कहीं ऊपर है।’’ पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी वापसी पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) सरकार के साथ किसी भी तरह की पर्दे के पीछे की बातचीत की संभावना को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने भविष्य की चिंता नहीं है। मुझे बांग्लादेश के भविष्य की चिंता है।

मैं लौटना चाहती हूं क्योंकि वहां के लोग सुरक्षा, विकास, समृद्धि और शांति के हकदार हैं।’’ पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही उन्हें अपने देश से ‘‘दूर जाने के लिए मजबूर’’ किया गया, लेकिन वह वहां के लोगों से ‘‘कभी अलग नहीं हुईं।’’ हसीना (78) ढाका छोड़ने के बाद से भारत में रह रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जाने का फैसला कर लिया है और मैं बांग्लादेश जाऊंगी।’’ पिछले साल नवंबर में ढाका के एक विशेष न्यायाधिकरण ने 2024 के छात्रों के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के दौरान हसीना की सरकार की कार्रवाई को लेकर ‘‘मानवता के खिलाफ अपराधों’’ के मामले में हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद से ढाका नयी दिल्ली से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।

हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा, ‘‘भय घरों, कार्यस्थलों और शैक्षणिक परिसरों तक पहुंच गया है। यह वह बांग्लादेश नहीं है, जिसे हमने बनाया था।

मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश के लोगों के लोकतंत्र और न्याय के संघर्ष में उनके साथ खड़े होने का आह्वान करती हूं।’’ हसीना ने आरोप लगाया कि जुलाई और अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए विरोध प्रदर्शन कोई शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन नहीं थे, जिनके बाद उनकी सरकार सत्ता से हट गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठित समूहों ने इस आंदोलन को हिंसक राजनीतिक हथियार में बदलने का काम किया। हसीना के बेटे सजीब वाजिद जॉय ने आरोप लगाया कि अगस्त 2024 से बांग्लादेश में राजनीतिक हत्याओं को वैध बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश एक विफल राष्ट्र है और देश में कानून-व्यवस्था नहीं है। जॉय ने आरोप लगाया कि नयी दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चिंता यह होनी चाहिए कि भारत की पूर्वी सीमा पर बांग्लादेश एक और पाकिस्तान बन गया है। अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया की इंजरी से परेशान BCCI का एक्शन, फिटनेस प्रोग्राम में किया सुधार, अब नहीं चलेगा ये ‘फर्जीवाड़ा’

टीम इंडिया के फिटनेस प्रोग्राम में बदलाव किए जाने पर BCCI की मेडिकल टीम काम कर रही है. इसकी जरूरत हाल के दिनों में खिलाड़ियों के गिरते फिटनेस लेवल के चलते पड़ी है. Thu, 06 Aug 2026 09:03:46 +0530

  Videos
See all

Jodhpur Fire: सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग! | Jodhpur Service Center Fire | World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:45:14+00:00

What Is Chandipura Virus: गुजरात में फैला चांदीपुरा वायरस क्या है? जानिए इसके बारे में सबकुछ। Gujrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:37:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers