Responsive Scrollable Menu

US Israel Iran War: 120 सेकेंड...एक साथ मारे जाते US के 10000 फौजी?

2 मिनट की देर हो जाती तो अमेरिका की मिलिट्री हिस्ट्री में नरसंहार का नया पन्ना जुड़ जाता। ईरान ने आज अमेरिका के सबसे बड़े एयरबेस पर बहुत बड़ी प्लानिंग के साथ हमला किया। यह हमला इतना सुनियोजित था कि अमेरिका के एडवांस रडार तक ईरानी फाइटर जेट को ट्रेस नहीं कर पाए। लेकिन गनीमत रही कि क़तर के एयर डिफेंस सिस्टम ने ना सिर्फ ईरानी जहाजों को रोका बल्कि हवा में ही उन्हें मार गिराया वरना आज का दिन अमेरिका के लिए काला दिन साबित होता। सुबह करीब 6:10 जगह क़तर। धमाके से आसमान गूंज उठा। जमीन से करीब 80 फीट ऊपर क़तर के एयर डिफेंस सिस्टम और ईरान के एसयू 24 टैक्टिकल बम्बर्स के टकराने की आवाज ने क़तर ही नहीं पूरे अमेरिका में सनसनी फैला दी। मिडिल ईस्ट में तैनात हर एक अमेरिकी सैनिक की फैमिली का दिल धड़क रहा था। क्योंकि क़तर के एयर डिफेंस सिस्टम और ईरान के एसयू2 बॉम्बर की टक्कर एयरबेस के बहुत नजदीक हुई थी। क़तर में मौजूद अमेरिका के इस अल उदैद एयरबेस पर अमेरिका के 10,000 जवानों की तैनाती है। अलउदे एयरबेस मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे बड़ा एयरबेस माना जाता है। 
जाहिर है अमेरिकियों की सांसे अटकी थी कि एयरबेस पर तैनात अमेरिकी सैनिकों के साथ कुछ बुरा तो नहीं हुआ। ईरान ने बरसों पहले रूस से खरीदे अपने दो एसयू2 बम वर्ष क़तर की ओर भेजे। इन विमानों को दो बड़े लक्ष्यों पर हमला करना था। पहला क़तर का आलूदैद एयरबेस जहां लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती है और दूसरा रास लाफान गैस प्रोसेसिंग फैसिलिटी जो क़तर की अर्थव्यवस्था की रीड मानी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक जब ईरानी विमान क़तर के करीब पहुंचे तो वह रडार से बचने के लिए महज 80 फीट की बेहद कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे। क़तर की सेना ने रेडियो पर उन्हें चेतावनी भी दी। लेकिन विमानों की ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्हें दुश्मन विमान घोषित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद क़तर ने अपने लड़ाकू विमान भेजे। कतर के एक F1-15 फाइटर जेट ने ईरानी विमानों को हवा में ही रोक लिया और दोनों के बीच सीधी एयर टू एयर कॉम्बैट हुई। इस मुठभेड़ में क़तर के फाइटर जेट ने दोनों ईरानी बमबशकों को मार गिराया। दोनों विमान क़तर के समुद्री इलाके में गिर गए। अब उनके पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: जंग में ईरान की मदद कर रहा है भारत? अमेरिका के दावों में कितनी सच्चाई है

अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद से ईरान खाड़ी क्षेत्र में लगातार जवाबी कारवाई कर रहा है। अब तक ईरान 400 से ज्यादा बैलेस्टिक मिसाइल और 1000 से अधिक ड्रोन खाड़ी के अरब देशों की ओर दाग चुका है। हालांकि ज्यादातर हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया है। लेकिन कुछ हमले कामयाब भी हुए हैं। लेकिन अगर 2 मिनट की देर हो जाती तो क़तर एयरबेस पर मौजूद 10,000 अमेरिकी फौजी सुपुर्दे खाक हो जाते। ईरान ने क़तर की ओर दो बैलस्टिक मिसाइलें दाग दी। इनमें से एक को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया। जबकि दूसरी दोहा के दक्षिण पश्चिम स्थित अल उदैद एयरबेस पर गिरी। कहा जा रहा है कि इसमें अमेरिका को 1.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। हालांकि इस हमले में किसी अमेरिकी सैनिक की मौत नहीं हुई। 

इसे भी पढ़ें: क्या ट्रंप टॉवर के अंदर मिला बम? पूरे अमेरिका में हड़कंप

ईरान के जवाबी हमले में क़तर नंबर वन टारगेट है। क़तर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ईरानी हमलों की शुरुआत से अब तक उसके हवाई क्षेत्र की ओर 101 बैलेस्टिक मिसाइलें, तीन क्रूज मिसाइलें और 39 आत्मघाती ड्रोन आते हुए पकड़े गए। मंत्रालय का दावा है कि सभी मिसाइलें और 24 ड्रोन इंटरसेप्ट कर दिए गए। जैसे ईरान के एसयू2 को समय रहते रोक लिया गया। अगर 120 सेकंड की देरी होती तो अमेरिका के 10,000 सैनिकों की मौत हो सकती थी। 

Continue reading on the app

Janhvi Kapoor Birthday: Dhadak से 'बवाल' तक, अपने दम पर बनीं Bollywood की Top Actress

बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज यानी की 06 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय और ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपने मासूमियत और टैलेंट से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। जान्हवी को बचपन से एक्टिंग का शौक था, लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह फिल्मों में काम करें। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 06 मार्च 1997 को जान्हवी कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता बोनी कपूर और मां श्रीदेवी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। जान्हवी की मां से लेकर चाचा, दादा और पापा सभी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वहीं जान्हवी में भी अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।

फिल्मी सफर

साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर थे। यह फिर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही औऱ एक्ट्रेस को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला था। लेकिन अपने करियर की शुरूआत में जान्हवी को बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां और अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी का निधन हो गया। 

इसके बाद अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। फिर जान्हवी कपूर ने 'गुड लक जैरी', 'मिली', 'रूही', 'बवाल',और 'परम सुंदरी' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी पहचान को मजबूत किया। आज के समय में जान्हवी नई पीढ़ी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप जीतना है तो अभिषेक शर्मा-वरुण चक्रवर्ती को तुरंत बाहर करो? दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी बने टीम इंडिया पर बोझ

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. लेकिन फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ गई है. अभिषेक शर्मा के साथ-साथ वरुण चक्रवर्ती भी फॉर्म से जूझते हुए दिख रहे हैं. Fri, 06 Mar 2026 10:35:03 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: ईरान-इजरायल की जंग से पाकिस्तान में हाहाकार! | Pakistan | Shehbaz Sharif | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T06:05:22+00:00

Bihar Politics: Nitish Kumar के फैसले के विरोध में JDU का प्रदर्शन #short #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T06:06:46+00:00

ईरान पर ट्रंप का कड़ा तेवर #iranisraelwar #warnews #iran #viralnews #tehran #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T06:03:51+00:00

Arjun Tendulkar- Saaniya Chandhok wedding | MS Dhoni: सचिन के बेटे की शादी में धोनी का जलवा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T06:04:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers