Responsive Scrollable Menu

MP Foundation Day पर भोपाल में मुख्य समारोह, जिला स्तर पर भी कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर कृषि प्रदर्शनी, जानें और क्या होगा खास

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में भव्य स्तर पर 1 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस बार स्थापना दिवस 3 दिवसीय होगा। इस वर्ष समारोह की थीम ‘विरासत से विकास’ रखी गई है। इसके जरिए मध्यप्रदेश के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को बताया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। समारोह की शुरुआत ‘देशराग’ कार्यक्रम से होगी।  लाल परेड ग्राउंड में 2 और 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक संस्कृति के विषयों के साथ कृषि और उससे जुड़े अनुषांगिक विषयों पर केन्द्रित प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।

प्रदर्शनी में किसानों को खेती की नई तकनीकों, उन्नत बीज, जैविक कृषि इनपुट, आधुनिक कृषि यंत्र, स्मार्ट सिंचाई तकनीक और एग्री स्टार्टअप से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्य, व्यंजन मेले और पुरस्कार वितरण सहित कई आयोजन भी होंगे।  इसमें 71 बच्चे सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन, पुलिस बैंड की प्रस्तुति और आतिशबाजी भी शामिल है।

सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और लोकगायक मामे खान प्रस्तुति देंगे। स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित गौरवशाली व्यक्तित्वों और उपलब्धियों पर केंद्रित गतिविधियाँ, जिला उत्पादों का प्रदर्शन और उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।

कलेक्टर-कमिश्नर्स को निर्देश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग ने  सभी कलेक्टर/कमिश्नर को निर्देश जारी किए हैं कि जिले में स्थापना दिवस समारोह की समस्त तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करते हुए कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें। आयोजन के संबंध में संबंधित विभागों के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए । आयोजन में जिले की सांस्कृतिक विरासत, विशिष्ट उपलब्धियों और  स्थानीय उत्पादों को समुचित स्थान प्रदान करते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिला कलेक्टर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभारी मंत्री परामर्श से अंतिम रूप देंगे। शासकीय भवनों पर प्रकाश व्यवस्था 1 नवंबर 2026 की रात में जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख शासकीय भवनों पर भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। राज्य शासन के समस्त प्रमुख भवनों पर प्रकाश व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रमुख की रहेगी।

इन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा

समारोह में जनप्रतिनिधियों,  उद्योगपतियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों, धर्मगुरुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों,  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मीसाबंदियों, शहीद सैनिकों के परिवारों और महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले स्व-सहायता समूहों और स्टार्टअप के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

मुख्यमंत्री देंगे भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति, 102 छात्रों को मिलेंगे 1 लाख और प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेश के 102 छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। प्रत्येक विजेता को राशि रुपये 1 लाख की छात्रवृत्ति और प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस छात्रवृत्ति के लिए दोनों वर्गों(विद्यालय एवं महाविद्यालय/विश्वविद्यालय) में लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया गया है।

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों से भावी पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। योजना अंतर्गत प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026 की अवधि तक किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 63 हजार 736 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 58 हजार 099 प्रतिभागियों ने प्रश्नपत्र हल किया।

प्रतियोगिता अवधि में वेबसाइट पर 7 लाख 94 हजार 700 से अधिक विज़िट संख्या रही। 23 अक्टूबर 2026 को सर्वाधिक अंक एवं न्यूनतम समय में प्रश्नपत्र हल करने वाले दोनों वर्गों से नियमानुसार 5514 प्रतिभागी मेरिट सूची बनी। इस मेरिट सूची में से लॉटरी कर 102 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। विजेताओं के नाम https://shrikrishnapatheynyas.com/ पर अपलोड किए जा चुके है।

 

Continue reading on the app

जबलपुर हाईकोर्ट ने वराह विष्णु मंदिर से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश, प्रशासन को दी 3 महीने की समय-सीमा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने गुरुवार को वराह विष्णु मंदिर से जुड़े अतिक्रमण मामले में सुनवाई की। दरअसल कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तीन महीने के भीतर मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह मामला श्रवण कुमार सोनी विरुद्ध मध्य प्रदेश राज्य एवं अन्य से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने वर्ष 2018 में रिट याचिका क्रमांक 1563/2018 दायर की थी। करीब आठ साल से लंबित इस मामले में अब कोर्ट ने कार्रवाई के लिए समय-सीमा तय कर दी है।

दरअसल वराह विष्णु मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर श्रवण कुमार सोनी ने वर्ष 2018 में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उनकी ओर से अधिवक्ता प्रियंक शांडिल्य ने पैरवी की। याचिका में मंदिर परिसर की जमीन पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया था। गुरुवार को चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की।

तीन महीने के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

वहीं सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने यह तथ्य रखा गया कि मंदिर की जमीन पर अपने अधिकार का दावा करने वाले लोगों ने इस संबंध में दीवानी मुकदमा दायर किया था। उस मुकदमे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यानी जमीन पर अधिकार को लेकर उनका दावा पहले ही अदालत में सफल नहीं हुआ था। इसके बावजूद मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी। इसी मामले में अब हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को तीन महीने के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2018 से लंबित याचिका का निराकरण कर दिया गया।

अतिक्रमण हटाने की अब प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी

दरअसल हाईकोर्ट ने अपने निर्देश में संबंधित अधिकारियों को मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीन महीने के भीतर सुनिश्चित करने को कहा है। इस आदेश के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे तय समय-सीमा में जरूरी कार्रवाई करें। मंदिर की जमीन पर अधिकार को लेकर पहले दीवानी मुकदमा भी हो चुका था, जिसमें कब्जा करने वालों को हार मिली थी। इसके बाद भी अतिक्रमण का मुद्दा अदालत तक पहुंचा और लंबे समय तक लंबित रहा। वहीं अब हाईकोर्ट की ओर से समय-सीमा तय किए जाने के बाद मामले में अगला कदम अधिकारियों की कार्रवाई पर निर्भर करेगा। तीन महीने के भीतर मंदिर परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वंदना झां, जबलपुर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ 5th T20: पांचवें मैच की Playing XI में बदलाव संभव, Sanju Samson होंगे बाहर

 अपने स्थापित खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन करने वाला भारतीय टीम प्रबंधन आकलैंड में पिछले मैच में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में अंतिम एकादश में बदलाव कर सकता है। भारत ने श्रृंखला में 3 . 1 की अजेय बढत बना ली है लेकिन विश्व चैम्पियन टीम पांच मैचों की श्रृंखला से आखिरी मैच हारकर विदा नहीं लेना चाहेगी। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है और उस दशा में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

सैमसन ने इस श्रृंखला में 67 , 14 , 18 , 4 रन बनाये हैं। टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं। हाल ही में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन खुद श्रेयस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे। अय्यर ने टी20 में पहला शतक जमाने के बाद अगले आठ मैचों में 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5, 22 रन बनाये।

 यहां अच्छी पारी खेलकर वह भी लय हासिल करना चाहेंगे। अय्यर के नाकाम रहने से निचले क्रम में नमन धीर और नीतिश कुमार रेड्डी ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में दूसरे और तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 200 रन से कम पर रोकने के बावजूद भारतीय आक्रमण की कमजोरियां उजागर हुई हैं। भारत अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल पर विकेटों के लिये काफी निर्भर रहा है। चार साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

 भुवनेश्वर ने तीन मैचों में एक ही विकेट लिया और उनका इकॉनॉमी रेट 12 के आसपास रहा है। अर्शदीप अकेले भारतीय गेंदबाज हैं जिनका इकॉनॉमी रेट इस श्रृंखला में दस से कम रहा है। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में धार देने के लिये कुलदीप यादव या वरूण चक्रवर्ती को टीम में लाना होगा जिसके लिये धीर को बाहर रहना पड़ सकता है। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी बैकअप गेंदबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उनके महंगे साबित होने का खतरा है। 

न्यूजीलैंड टीम पांच मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले आखिरी मैच जीतकर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। अगले साल अफ्रीका में होने वाले आईसीसी विश्व कप से पहले यह वनडे श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है।

 टीमें 

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

 न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन। मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे।

Sat, 31 Oct 2026 14:34:00 +0530

  Videos
See all

Ramlila Maidan | 1 November Congress Rally से ठीक पहले बारिश बनी चुनौती | Rahul Gandhi | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T09:41:40+00:00

Weather News Latest Update: 2 और 3 नवंबर के लिए मौसम विभाग ने क्या बड़ी चेतावनी दे दी ?Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T09:39:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers