G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए Atlanta पहुंचे विदेश मंत्री S Jaishankar
विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को अटलांटा में आयोजित होने वाली जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक की अध्यक्षता अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो करेंगे जिसमें ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को सुगम बनाने और साझा आर्थिक एवं सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। जयशंकर बृहस्पतिवार देर शाम अटलांटा पहुंचे।
वह दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेंगे और बैठक की शुरुआत भू-राजनीतिक मुद्दों पर रुबियो के संबोधन से होगी। इसके बाद ऊर्जा और आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका जी-20 को उसके मूल आर्थिक उद्देश्यों की ओर वापस ले जा रहा है।
इन उद्देश्यों में आर्थिक विकास को गति देना, आर्थिक सुरक्षा मजबूत करना और अमेरिकी नागरिकों के लिए ठोस परिणाम हासिल करना शामिल है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्रियों की पूरी बैठक के दौरान अमेरिका जी-20 के साझेदार देशों के साथ मिलकर उन भू-राजनीतिक संकटों से निपटने के लिए काम करेगा, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था में बड़े संकट पैदा कर रहे हैं। इनमें समुद्री मार्गों से निर्बाध आवागमन की स्वतंत्रता के समक्ष खतरे, ऊर्जा एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आने वाली बाधाएं शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं। इन बैठकों में होने वाली चर्चा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मेजबानी में आयोजित होने वाले जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन और व्यापक आर्थिक एजेंडे की दिशा तय करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 दिसंबर को मियामी में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
जी-20 बैठक से इतर क्वाड देशों- अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की भी बैठक होगी। इस साल आयोजित होने वाली यह क्वाड विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक होगी। इसके बाद अगले महीने फिलीपीन में क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन होने की संभावना है।
अटलांटा में जी-20 और क्वाड की बैठकों में हिस्सा लेने के बाद जयशंकर एंटीगुआ और बारबुडा जाएंगे, जहां वह एक से चार नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, महाराष्ट्र के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
मध्य प्रदेश में रहने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश से महाराष्ट्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहारों के सीजन में अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए पुणे दानापुर हड़पसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।
रेलवे द्वारा फैसला लिया गया है कि इस ट्रेन को 1 नवंबर से चलाया जाने वाला है। भोपाल मंडल की ये ट्रेन इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 9 9 फेरे लगाने वाली है। चलिए आपको ट्रेन के रूट और स्टॉप की जानकारी देते हैं।
यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन
रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 01441 और 01442 पुणे दानापुर हड़पसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। त्योहारों के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से ये ट्रेन शुरू की गई है।
ट्रेन संख्या 01441 का रूट
पुणे दानापुर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से 13 नवंबर के बीच 9 फेरे लगाएगी। पुणे से ये रात 7 बजकर 40 मिनट पर निकलेगी और अगले दिन सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर इटारसी पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर यह पर पिपरिया, 12:24 पर, नरसिंहपुर 1:30 तक, मदन महल 3:30 पर, कटनी 4:50 पर पहुंचेगी। इसके मैहर पहुंचने का समय 5.43 और सतना पहुंचने का समय 6.50 है। यह तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें !! आवश्यक सूचना !! त्योहारी सीजन एवं अन्य अवसरों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 01441/01442 पुणे-दानापुर-हड़पसर स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी स्टेशन पर ठहराव लेकर संचालित होगी। इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है। @RailMinIndia @gmwcrailway @wc_railway @drmkota @drmjabalpur @AshwiniVaishnaw @PMOIndia
— DRM BHOPAL (@BhopalDivision) October 29, 2026
ट्रेन संख्या 04122 का रूट
वापसी में ये ट्रेन 3 नवंबर से 15 नवंबर के बीच मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलेगी। दानापुर से सुबह 8:30 बजे निकलने के बाद यह शाम 6:25 पर सतना पहुंचेगी। यहां से निकालकर यह 6:50 पर मेहर और 7:40 पर कटनी 11:00 बजे मदन महल और रात 12:05 पर नरसिंहपुर पहुंचेगी। यहां से निकालकर यह अगले दिन रात 2:10 पर इटारसी पहुंचेगी। इसके हड़पसर पहुंचने का समय शाम 5 बजकर 35 मिनट का है।
कहां रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन हड़पसर, दौंड, अहिल्यानगर, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आता स्टेशन पर रुकेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News









