Responsive Scrollable Menu

बेहद स्टाइलिश हैं अर्जुन रामपाल की बेटियां, खूबसूरती में देती अनन्या-सारा को टक्कर, 1 हैं पापा की कार्बन कॉपी

बॉलीवुड के हैडंसम हंक एक्टर अर्जुन रामपाल करियर की शुरुआत से ही अपनी लुक के साथ-साथ अपनी दमदार पर्सनैलिटी और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. उनका रफ एंड टफ लुक देख लड़कियां फिदा हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बेटियां भी इतनी ही खूबसूरत हैं. लुक में तो वह अनन्या और सारा को भी टक्कर देती हैं. 

Continue reading on the app

यूएई में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सुरक्षित भारत लौटीं:कहा- हालात मुश्किल थे, भगवान की कृपा से हम सेफ रहे

वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव के बीच एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सुरक्षित भारत लौट आई हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात में फंसी हुई थीं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी बात शेयर की। उन्होंने भारत सरकार और यूएई प्रशासन का धन्यवाद किया। ईशा गुप्ता ने लिखा, “मैं घर वापस आ गई हूं। आप सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद। जिस हालात में हम थे, वह बहुत मुश्किल समय था। यह भगवान की कृपा है कि हम सुरक्षित हैं। 28 तारीख, रविवार को मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। चारों तरफ अफरा-तफरी थी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है। फिर मिसाइल अटैक की खबर आने लगी। हमें नहीं पता था कि अगले मिनट क्या होगा। अजनबी लोग एक-दूसरे को संभाल रहे थे। सब अपने घर फोन कर रहे थे।” उन्होंने आगे बताया कि यह घटना अबू धाबी एयरपोर्ट पर हुई। उनके अनुसार वहां का स्टाफ और सिक्योरिटी तुरंत एक्टिव हो गए। सभी ने शांत रहकर स्थिति संभाली। उन्होंने लिखा कि वह अभी चेक-इन नहीं कर पाई थीं। इसलिए वह वापस अपने होटल लौट गईं। रात में होटल में जो लोग मिले, उनसे पूरी जानकारी मिली। बता दें कि वेस्ट एशिया में तनाव का असर उड़ानों पर भी पड़ा। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिम दिशा में जाने वाली कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स लेट हुईं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। एयरपोर्ट ने एक्स पर लिखा कि मिडिल ईस्ट की राजनीतिक स्थिति के कारण कई उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से ताजा अपडेट ले लें। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार हालात पर नजर रख रही है। जिन इलाकों में एयरस्पेस बंद है, वहां से बचते हुए फ्लाइट रूट बदले जा रहे हैं। लंबी दूरी की उड़ानें धीरे-धीरे वैकल्पिक रास्तों से शुरू की जा रही हैं। फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। दरअसल, अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हुई। तेहरान समेत कई शहरों में बड़े धमाके हुए हैं। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। इन हमलों का असर इजरायल, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, यूएई और जॉर्डन तक देखा गया। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred Auction: इन 14 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारतीय मालिक लगाएंगे बोली?

टी20 लीग द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट जारी हो चुकी है। इस बार नीलामी में 247 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा जिसमें से 14 खिलाड़ी पड़ोसी मुल्क यानी पाकिस्तान के ही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजियां पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी या नहीं?

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को मार्की प्लेयर्स इंटरनेशनल कैटेगरी में रखा गया है जहां उनका बेस प्राइस 1 लाख पाउंड तय किया गया है। इस हाई-प्रोफाइल ग्रुप में एडेन मार्करम, डेविड मिलर, डेरिल मिशेल और सुनील नरेन जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

टॉप-50 खिलाड़ियों की सूची में भी पाकिस्तान के 6 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान तारिक, सैम अयूब और अबरार जैसे नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस सूची में पाकिस्तान के खिलाड़ियों की संख्या किसी भी अन्य विदेशी देश के खिलाड़ियों से ज्यादा है। 

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया गया था कि भारतीय मालिकाना वाली फ्रेंचाइजी वाली कुछ टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से बच सकती हैं। इनमें MI लंदन, सनराइजर्स लीड्स, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और सदर्न ब्रेव जैसी फ्रेंचाइजियों का नाम सामने आया है। 

हालांकि, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी खिलाड़ी को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर नीलामी से बाहर नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि चयन केवल प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरतों के आधार पर होगा। 

बता दें कि, साल 2025 के ड्रॉफ्ट में पहली बार ऐसा हुआ था जब किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था। इससे पहले 2024 और 2023 सीजन में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा रहे थे, हालांकि, इ बार स्थिति थोड़ी अलग है क्योंकि टूर्नामेंट कासमय पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज से टकरा सकता है। जिससे कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। 
Tue, 03 Mar 2026 16:11:55 +0530

  Videos
See all

Jaipur में Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa ने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली | Holi 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:09:03+00:00

CM Yogi Global Push: सिंगापुर-जापान दौरे में ODOP को मिली वैश्विक पहचान | UP Handicrafts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:10:02+00:00

Rohit Godhra gang का गुर्गा रोहित सोलंकी गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi के वकील पर हमले का मास्टरमाइंड #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:07:33+00:00

US-Israel Iran War: ईरान-इजरायल जंग में कूदा ओमान? #iranisraelwar #iranamericawar #iranwar2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:10:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers