ईरान और इजराइल की जंग ने 10 से ज्यादा देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इनमें से ज्यादातर खाड़ी के मुस्लिम देश हैं। अभी तक तो ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, क़तर और कुवैत जैसे देशों पर हमला कर रहा था। लेकिन जैसे ही सऊदी अरब पर हमला हुआ तो पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। खबरें हैं कि सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको पर भी हमला हो गया। आपको बता दें कि अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी है। अरामको में आग लगी तो रूस और भारत ने मिलकर बहुत बड़ा खेल कर दिया है। खेल भी ऐसा जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल ईरान चाहता है कि जो हमला उस पर हुआ है उसका असर कुछ देशों पर नहीं बल्कि अब पूरी दुनिया पर पड़ना चाहिए। ऐसे में एक बड़ा फैसला लेते हुए ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने स्ट्रेट ऑफ हरमूस यानी फारस की खाड़ी को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा कर दी है। ईरान ने कहा है कि अगर कोई भी देश गैस और तेल व्यापार के लिए फारस की खाड़ी का इस्तेमाल करेगा तो हम उसके जहाजों को उड़ा देंगे।
खबरें हैं कि इस वक्त फारस की खाड़ी के पास 700 से ज्यादा तेल टैंकर फंसे हुए हैं। क्रूड ऑयल की कीमतें अचानक 9.3% तक बढ़ गई हैं। क्रूड ऑयल 52 हफ्ते में सबसे ज्यादा महंगा हो गया है। आपको बता दें कि भारत अपनी घरेलू तेल जरूरतों का 85% हिस्सा इंपोर्ट करता है। इसका लगभग आधा क्रूड ऑयल भारत फारस की खाड़ी से ही मंगवाता है। लेकिन अब यह सब कुछ रुक जाएगा। क्योंकि फारस की खाड़ी बंद होते ही सऊदी अरब, कुवैत, इराक, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात का तेल और गैस अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक नहीं पहुंचेगा। इसी कड़ी में रूस और भारत ने तेल व्यापार को दोबारा बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। खबर है कि मौके का फायदा उठाते हुए रूस ने भारत से संपर्क किया है।
रूस एक बार फिर भारत के लिए सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर बन सकता है। मजे की बात देखिए कि अमेरिका भारत पर वेनेजुएला का जो तेल खरीदने का दबाव बना रहा था, वह फिलहाल आता नहीं दिख रहा। इसके अलावा जब भारत ने हाल फिलहाल में रूस के तेल इंपोर्ट्स को थोड़ा कम किया था। तो रूस की जगह एक बार फिर सऊदी अरब भारत के लिए सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया था। लेकिन ईरान ने सऊदी अरब को ही ठोक दिया। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि रूस एक बार फिर भारत के लिए सबसे बड़ा ऑयल सप्लायर बन सकता है।
Continue reading on the app
आईपीएल के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईपीएल के नए सीजन का शेड्यूल जारी हो सकता है। इस शेड्यूल को जारी होने में तीन दिन का समय लग सकता है जिसकी जानकारी खुद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई राज्य चुनावों को लेकर स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहा है। सैकिया ने कहा कि आईपीएल शेड्यूल के लिए 2 से 3 दिन का इंतजार करें। हम इसे जल्द से जल्द जारी करेंगे। हमें पता है कि इसमें देरी हो रही है क्योंकि असम, बंगाल और तमिलनाडु जैसे तीन-चार राज्यों में चुनाव होने हैं। हम चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। एक-दो दिन में हमें फैसला लेना होगा। इसके बाद हम बताएंगे कि आईपीएल को लेकर आगे कैसे बढ़ेंगे।
आईपीएल 2026 शेड्यूल में देरी क्यों?
असम, बंगाल और तमिलनाडु में मार्च से मई के बीच चुनाव होने हैं। जिसका असर कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर पड़ेगा क्योंकि इन्हीं राज्यों में इन टीमों के होम ग्राउंड हैं। सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है। चुनाव के दौरान राज्य पुलिस बल पूरी तरह से व्यस्त रहता है। अगर मैच की तारीखें मतदान या मतगणना के दिनों से टकराती हैं तो हाई-प्रोफाइल आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा अचानक वेन्यू बदलने की नौबत भी आ सकती है। जिससे बीसीसीआई बचना चाहता है।
हालांकि, एक और समस्या ये है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब तक अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के इस्तेमाल को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट स्थिति नहीं मिली है। वह अपने मैच पुणे में खेल सकती है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा लेकिन आरसीबी को लेकर अभी तक कोई पक्की गारंटी नहीं है।
Continue reading on the app