Responsive Scrollable Menu

भारत के एफटीए से वैश्विक जीडीपी के 76 प्रतिशत बाजार तक पहुंच, निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: पीयूष गोयल

भारत के एफटीए से वैश्विक जीडीपी के 76 प्रतिशत बाजार तक पहुंच, निर्यात को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: पीयूष गोयल

Continue reading on the app

मुंबई इंडियंस ने कोचिंग स्टाफ में किए 4 बदलाव:उथप्पा बैटिंग, मैक्लेनाघन बॉलिंग और टी. दिलीप फील्डिंग कोच बने

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में चार नए चेहरे शामिल किए हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। चारों हेड कोच कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में काम करेंगे। फ्रेंचाइजी के मुताबिक, नए कोचिंग स्टाफ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव रखने वाले सदस्यों के साथ टीम के पुराने खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसका मकसद खिलाड़ियों की क्षमता को निखारना और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। उथप्पा और मैक्लेनाघन की मुंबई इंडियंस में वापसी रोबिन उथप्पा 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, जबकि मिचेल मैक्लेनाघन ने 2015 से 2020 तक टीम का प्रतिनिधित्व किया। 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे उथप्पा अब बैटिंग कोच के तौर पर बल्लेबाजों की तकनीक और मैच के दौरान रणनीति बनाने पर काम करेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL खिताब जीत चुके मैक्लेनाघन बॉलिंग कोच के रूप में गेंदबाजों को टी-20 क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक तैयार करेंगे। टी. दिलीप फील्डिंग और धवल कुलकर्णी गेंदबाजी पर करेंगे काम टी. दिलीप टीम के फील्डिंग कोच होंगे। वहीं, धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी गई है। वे गेंदबाजों को तैयार करने और उनकी क्षमता बेहतर बनाने पर काम करेंगे। इन नियुक्तियों के साथ मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ को नया रूप दिया है। पोलार्ड को बनाया था हेड कोच मुंबई इंडियंस ने कुछ दिन पहले ही वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड को IPL 2027 के लिए पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। फ्रेंचाइजी ने 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की थी। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। वे 2009-10 में टीम में शामिल हुए थे और 2022 तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 5 IPL खिताब जीते हैं। 16 दिसंबर को IPL 2027 का ऑक्शन IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इससे पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है। -------------------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई इंडियंस से अलग हुए लसिथ मलिंगा:IPL में 15 सीजन फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे; बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की भी छुट्टी मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ 3 और बड़े बदलाव किए हैं। टीम ने लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिन्सन को हटा दिया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Hong Kong Sixes: करा ली बेइज्जती! हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान की जीत पर शहबाज शरीफ की बचकानी हरकत, जमकर हुए ट्रोल

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में भारत के खिलाफ मिली छोटी सी जीत पर पीएम शहबाज शरीफ इतने खुश हुए कि पाकिस्तानी टीम को उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई दे डाली, लेकिन इस बधाई के कारण पीएम शरीफ अब बुरी तरह से ट्रोल रहे हैं. शहबाज शरीफ ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसी गलतियां कर दी जिस के कारण अब उनका मजाक बन रहा है. Sat, 31 Oct 2026 11:21:57 +0530

  Videos
See all

Indira Gandhi Death Anniversary | राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T08:00:47+00:00

Varanasi Vande Bharat Train: वाराणसी को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन! | CM Yogi | Ashwini Vaishnaw #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T08:04:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers