Responsive Scrollable Menu

भारत में अटके वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के क्रिकेटर्स:एयरस्पेस बंद होने से बढ़ी समस्या; वर्ल्डकप से बाहर होने के बावजूद होटलों में रुके

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गईं। दोनों टीमों के प्लेयर्स इसके बावजूद अपने देश नहीं लौट पा रहे हैं। ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण वेस्ट एशिया का एयरस्पेस बंद है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के प्लेयर्स को अपने देश इसी रूट से जाना है, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ी फिलहाल भारत के होटलों में ही रुके हुए हैं। सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने सोमवार को ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज कर इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने कहा कि मिडिल ईस्ट देशों में सैन्य गतिविधियों और सुरक्षा खतरों के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट रूट्स को डायवर्ट और रद्द करना पड़ा। प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए उनकी यात्रा को टाल दिया गया है। बोर्ड अब ICC और सरकार से मिलकर सुरक्षित वापसी के रास्ते ढूंढ रहा है। सोमवार को निकलने वाले थे जिम्बाब्वे के प्लेयर्स जिम्बाब्वे ने रविवार को अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। टीम के कुछ प्लेयर्स सोमवार सुबह 4.30 बजे रवाना होने वाले थे, वहीं बाकी दिन में जाने वाले थे। टीम की फ्लाइट दिल्ली से दुबई और दुबई से हरारे के लिए बुक थी, लेकिन दुबई में एयरस्पेस बंद होने के कारण प्लेयर्स को भारत में ही रुकना पड़ा। अभी होटलों में सुरक्षित हैं टीमें फिलहाल पूरी वेस्टइंडीज टीम कोलकाता के होटल में रुकी हुई है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम 4 मार्च तक दिल्ली के होटल में ही रहेगी। ICC दोनों देशों के बोर्ड के साथ मिलकर प्लेयर्स को सुरक्षित घर लौटाने के बारे में प्लान कर रहा है। दूसरी ओर शनिवार को सुपर-8 स्टेज से बाहर होने वाली पाकिस्तान टीम लाहौर लौट चुकी है। टीम श्रीलंका एयरलाइंस की फ्लाइट में बैठकर कोलंबो से लाहौर पहुंची। ICC ने ट्रैवल सपोर्ट डेस्क एक्टिव की ICC ने कहा है कि कई प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ की कनेक्टिंग फ्लाइट्स दुबई से हैं। एयरस्पेस बंद होने के कारण उन्हें घर भेजने में परेशानी हो रही है। इसके लिए अलग से ट्रैवल सपोर्ट डेस्क भी एक्टिव कर ली है, ताकि टीमों की परेशानी कम की जा सके। क्यों बंद हुआ एयरस्पेस? मिडल-ईस्ट (खाड़ी देशों) में बढ़ते युद्ध के हालात के चलते फ्लाइट्स पर मिसाइल हमले या अन्य सुरक्षा खतरों का अंदेशा रहता है। ऐसे में एयरलाइंस कंपनियां सुरक्षित रूट चुनती हैं, जिससे यात्रा का समय और दूरी दोनों बढ़ जाती है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जाने वाली फ्लाइट्स अक्सर इन एरिया से ही गुजरती हैं, इसीलिए टीम की घर वापसी में देरी हो रही है। सुपर-8 स्टेज पार नहीं कर सकी दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। 7 फरवरी को 20 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में सेकेंड स्टेज तक 8 टीमें बचीं। 1 मार्च तक सुपर-8 स्टेज खत्म हुआ, जिसके बाद टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। इनमें भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-8 को पार नहीं कर सकीं। वेस्टइंडीज ने राउंड-2 में इकलौता मैच जिम्बाब्वे को ही हराया। जबकि ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने वालीं जिम्बाब्वे सुपर-8 में एक भी मैच नहीं जीत सकी। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें सुपर-8 को पार नहीं कर पाईं, जबकि 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज; सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। इसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज…पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

'द50' की वो एक्ट्रेस-सिंगर, जो घर से पांच बार भागी, व्हीलचेयर पर बिताए 3 साल, मां भारतीय और पिता है अफगानी

ओटीटी रियलिटी शो 'द 50' समेत कई रियलिटीज शो में पार्टिसिपेट कर चुकी 30 साल की एक्ट्रेस-सिंगर का लाइफ काफी उथल-पुथल रही है. यह 'बिग बॉस 17' की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में एक थीं. जब यह एक्ट्रेस शो में थीं, तब कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए. इस एक्ट्रेस-सिंगर का जन्म असम में हुआ था.

Continue reading on the app

  Sports

लक्ष्य सेन ने लगातार दूसरा मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, ऑल इंग्लैंड ओपन में लोंग से किया हिसाब बराबर

Lakshya Sen quarter final: लक्ष्य सेन ने लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है. उन्होंने प्री क्वार्टर में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस को कड़े मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. Thu, 5 Mar 2026 18:42:02 +0530

  Videos
See all

Iran Vs Israel: भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया #shorts #iranvsisrael #khameneideath #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:14:16+00:00

Iran Vs Israel: ऑयल संकट से निपटने में जुटी भारत सरकार- सूत्र ! #shorts #iranvsisrael #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:12:11+00:00

Iran Vs Israel War News Live । ईरान की अब परमाणु वाली धमकी ? World News । Doland Trump । Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:10:38+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Iran ने Donald Trump को कैसे चौंकाया? #shorts #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T13:13:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers