Responsive Scrollable Menu

Diwali Health Tips: दिवाली का धुआं बिगाड़ सकता है सेहत, अस्थमा के मरीज भूलकर भी न करें ये गलती

Diwali Health Care Tips:दीपावली पर पटाखों की चमक और आतिशबाजी का शोर भले ही उत्सव का माहौल बनाता है, लेकिन इससे निकलने वाला धुआं सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. पटाखों से हवा में फैलने वाले सूक्ष्म प्रदूषक कण सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकते हैं. इससे अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है. डॉ. दिनेश कोठारी के मुताबिक, अक्टूबर और नवंबर में मौसम परिवर्तन के कारण कुछ पेड़-पौधों के परागकण भी हवा में मौजूद रहते हैं, जो संवेदनशील लोगों में एलर्जी बढ़ा सकते हैं. पटाखों के धुएं के संपर्क में आने से खांसी, सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और गले में परेशानी हो सकती है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. प्रदूषण से बचने के लिए आतिशबाजी वाले इलाकों से दूरी बनाएं, घर के अंदर स्वच्छ हवा बनाए रखें और नियमित दवाइयों का सेवन जारी रखें.

Continue reading on the app

अमेरिका- मिडटर्म चुनाव की अर्ली वोटिंग में रिपब्लिकन पार्टी पीछे:अब तक 4 करोड़ ने वोट डाला; ट्रम्प ने 30 राज्यों की वोटर लिस्ट मंगवाई

अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले ही अर्ली वोटिंग शुरू हो गई है। अब तक करीब 4 करोड़ लोग वोट डाल चुके हैं। रॉयटर्स और इप्सॉस के सर्वे के मुताबिक, अर्ली वोटिंग में राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से पीछे चल रही है। डेमोक्रेट्स को 47% और रिपब्लिकन पार्टी को 36% वोटरों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच ट्रम्प ने अमेरिका के 30 राज्यों से वोटर लिस्ट की मांगी की है। ट्रम्प इस डेटा के जरिए विरोधी वोटरों की पहचान कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। ट्रम्प वोटरों की निजी जानकारी मांग रहे ट्रम्प सरकार ने 30 राज्यों से वोटरों की पूरी जानकारी मांगी है। इस मामले में ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है। इस लिस्ट में वोटरों के पते, जन्मतिथि और सोशल सिक्योरिटी नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं। ट्रम्प सरकार का कहना है कि वह यह जानकारी इसलिए चाहता है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं गैर-अमेरिकी नागरिक तो वोट नहीं डाल रहे। हालांकि, बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग होने का कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। वहीं, जानकारों ने चिंता जताई है कि इसका इस्तेमाल ट्रम्प के विरोध में वोट डालने वालों की पहचान करने के लिए हो सकता है। आशंका है कि सरकार इमिग्रेशन एजेंसी ICE और FBI के जरिए ऐसे लोगों पर दबाव बना सकती है। महंगाई और रोजगार से नाराज हैं वोटर ट्रम्प सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों की नाराजगी है। रॉयटर्स-इप्सोस सर्वे के मुताबिक- ओबामा और कमला हैरिस भी प्रचार में जुटे डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है। वे अब तक 50 से ज्यादा चुनावी सभाएं कर चुके हैं। कैलिफोर्निया और टेक्सास जैसे राज्यों में ओबामा काफी लोकप्रिय हैं। भारतवंशी पूर्व उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी चुनावी सभाएं बढ़ा दी हैं। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में वे ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं। चुनाव में किन सीटों पर होगा मुकाबला? मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके अलावा 36 राज्यों में गवर्नर के चुनाव भी होने हैं। फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी को संसद के दोनों सदनों यानी प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत हासिल है। डेमोक्रेटिक पार्टी की कोशिश दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की है। हारने पर भी राष्ट्रपति बने रहेंगे ट्रम्प मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी हार जाती है तो भी ट्रम्प राष्ट्रपति बने रहेंगे। उनका कार्यकाल 2028 तक है। हालांकि, संसद में बहुमत नहीं रहने पर उनके लिए अपनी नीतियों को लागू करना मुश्किल हो जाएगा। टैरिफ, वीजा और इमिग्रेशन जैसे मुद्दों पर फैसले लेने में भी उन्हें संसद के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कार्यकाल के बाकी दो साल वे कमजोर राष्ट्रपति बनकर रह सकते हैं। अमेरिकी राजनीति में ऐसी स्थिति को 'लेम डक' कहा जाता है। चुनाव में हार के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ट्रम्प के खिलाफ और मुखर हो सकती है। विपक्षी नेता उनके खिलाफ महाभियोग लाने की बात पहले ही कह चुके हैं। अगर संसद में डेमोक्रेट्स को जरूरी संख्या में सीटें मिलती हैं तो ट्रम्प के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिका में कितने भारतीय मूल के वोटर? अमेरिका में करीब 17 करोड़ वोटर हैं। इनमें भारतीय मूल के करीब 25 से 26 लाख लोग वोट देने के योग्य हैं। कार्नेगी एंडोमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा करीब 4.16 लाख भारतीय मूल के वोटर हैं। इसके बाद टेक्सास, न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क का नंबर आता है। 2024 के एक सर्वे में 60% भारतीय मूल के वोटरों ने कमला हैरिस और 31% ने ट्रम्प को समर्थन देने की बात कही थी। -----------------------------

Continue reading on the app

  Sports

विराट का कवर ड्राइव, रोहित का पुल शॉट... वनडे सीरीज के लिए RO-KO की खूंखार तैयारी, प्रैक्टिस में दिखा फुल एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में दिखेंगे. यही कारण है कि ये दोनों धाकड़ बल्लेबाज मेजबान न्यूजीलैंड को दहलाने के लिए नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. Sun, 1 Nov 2026 13:57:44 +0530

  Videos
See all

आमने सामने टकराईं स्कूटी और बाइक, दो लोग घायल! | #shorts #viralvideo #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T08:44:12+00:00

उफनती नहर में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे 10 लोग! | #shorts #viralvideo #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T08:43:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers