Responsive Scrollable Menu

तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 65 घायल:अब तक 400 से ज्यादा आफ्टरशॉक आए; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके

तिब्बत में गुरुवार रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। राहत और बचाव का काम जारी है। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक भूकंप के बाद 400 से ज्यादा झटके दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र तिब्बत के नागक्यू शहर के बाछेन काउंटी में था। यह जमीन से 10 किलोमीटर से भी कम गहराई पर आया। यह जगह तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप से 330 से ज्यादा घर ढह गए या उन्हें नुकसान पहुंचा है। वहीं, पाकिस्तान में 4.9 और अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तिब्बत में आए भूकंप से जुड़ी 2 तस्वीरें भूकंप के बाद रेस्क्यू से जुड़ी 3 तस्वीरें मैप के जरिए समझिए भूकंप का लोकेशन तिब्बत में पहले भी भूकंप मचा चुके तबाही तिब्बत दुनिया के उन इलाकों में शामिल है, जहां भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनकी हलचल से हिमालय पर्वत बना है, लेकिन इसी वजह से इलाके में भूकंप भी आते रहते हैं। जनवरी 2025 में तिब्बत के तिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें तिब्बत में करीब 400 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पड़ोसी नेपाल में 13 लोगों की जान गई थी। इसके झटके उत्तर भारत समेत दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे। इससे पहले 2010 में पड़ोसी चीनी प्रांत छिंगहाई के युशू में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें कम से कम 2,698 लोगों की मौत हुई थी और करीब 300 लोग लापता हो गए थे। अगस्त में बाढ़ से भी मची थी तबाही तिब्बत में इस साल 26 अगस्त को नेपाल सीमा के पास पहाड़ से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था। इससे नदी का रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो गया। बाद में पानी का तेज बहाव नेपाल की ओर बढ़ा, जिससे कई गांवों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में इस आपदा में 43 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 519 लोग लापता हो गए थे। वहीं, नेपाल में बाढ़ से 1,455 लोगों की मौत हुई और 5,285 लोग लापता बताए गए थे। तिब्बत में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं? ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ:UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

20 घंटे की ड्यूटी और प्रेग्नेंसी, कांस्टेबल से DSP बनीं बिहार की बबली कुमारी

बिहार की बबली कुमारी ने 20 घंटे की पुलिस ड्यूटी, शादी, गर्भावस्था और शुरुआती असफलताओं को पछाड़ते हुए BPSC में 208वीं रैंक हासिल की और महिला कांस्टेबल से सीधे DSP का पद हासिल किया।

Continue reading on the app

  Sports

विराट का कवर ड्राइव, रोहित का पुल शॉट... वनडे सीरीज के लिए RO-KO की खूंखार तैयारी, प्रैक्टिस में दिखा फुल एक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से हो रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में दिखेंगे. यही कारण है कि ये दोनों धाकड़ बल्लेबाज मेजबान न्यूजीलैंड को दहलाने के लिए नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. Sun, 1 Nov 2026 13:57:44 +0530

  Videos
See all

आमने सामने टकराईं स्कूटी और बाइक, दो लोग घायल! | #shorts #viralvideo #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T08:44:12+00:00

उफनती नहर में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहे 10 लोग! | #shorts #viralvideo #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T08:43:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers