Responsive Scrollable Menu

30 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें : महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट के बाद बीजेपी-शिवसेना में तकरार, चक्रवात अर्नब ने ली 6 की जान

30 October Top 20 News : महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में MVA को तीन और महायुती गठबंधन को केवल दो सीटें मिलने के बाद बीजेपी और शिवसेना में तकरार शुरू हो गई है. दोनों सहयोगी दल हार के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. इधर चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश में 6 लोगों की जान ले ली. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक साथ एक जगह पर पढ़ सकते हैं.

The post 30 अक्टूबर सुबह की टॉप 20 खबरें : महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट के बाद बीजेपी-शिवसेना में तकरार, चक्रवात अर्नब ने ली 6 की जान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 65 घायल:अब तक 400 से ज्यादा आफ्टरशॉक आए; पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भी झटके

तिब्बत में गुरुवार रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। राहत और बचाव का काम जारी है। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक भूकंप के बाद 400 से ज्यादा झटके दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र तिब्बत के नागक्यू शहर के बाछेन काउंटी में था। यह जमीन से 10 किलोमीटर से भी कम गहराई पर आया। यह जगह तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप से 330 से ज्यादा घर ढह गए या उन्हें नुकसान पहुंचा है। वहीं, पाकिस्तान में 4.9 और अफगानिस्तान में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तिब्बत में आए भूकंप से जुड़ी 2 तस्वीरें भूकंप के बाद रेस्क्यू से जुड़ी 3 तस्वीरें मैप के जरिए समझिए भूकंप का लोकेशन तिब्बत में पहले भी भूकंप मचा चुके तबाही तिब्बत दुनिया के उन इलाकों में शामिल है, जहां भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनकी हलचल से हिमालय पर्वत बना है, लेकिन इसी वजह से इलाके में भूकंप भी आते रहते हैं। जनवरी 2025 में तिब्बत के तिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें तिब्बत में करीब 400 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पड़ोसी नेपाल में 13 लोगों की जान गई थी। इसके झटके उत्तर भारत समेत दक्षिण एशिया के कई हिस्सों में महसूस किए गए थे। इससे पहले 2010 में पड़ोसी चीनी प्रांत छिंगहाई के युशू में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें कम से कम 2,698 लोगों की मौत हुई थी और करीब 300 लोग लापता हो गए थे। अगस्त में बाढ़ से भी मची थी तबाही तिब्बत में इस साल 26 अगस्त को नेपाल सीमा के पास पहाड़ से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था। इससे नदी का रास्ता कुछ समय के लिए बंद हो गया। बाद में पानी का तेज बहाव नेपाल की ओर बढ़ा, जिससे कई गांवों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा। चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तिब्बत के ग्यिरोंग इलाके में इस आपदा में 43 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 519 लोग लापता हो गए थे। वहीं, नेपाल में बाढ़ से 1,455 लोगों की मौत हुई और 5,285 लोग लापता बताए गए थे। तिब्बत में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं? ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… दुबई में डीजल दिल्ली से 28 रुपए महंगा हुआ:UAE सरकार ने इस महीने 12% कीमत बढ़ाई; जंग के बाद दोगुने हुए तेल के दाम तेल के बड़े उत्पादक देशों में शामिल UAE में तेल की कीमतें भारत से भी ज्यादा हो गई हैं। 22 अक्टूबर के भाव के मुताबिक, दुबई में एक लीटर डीजल ₹123 का है, जबकि दिल्ली में यही डीजल ₹95 में मिल रहा है। यानी दिल्ली के मुकाबले वहां ₹28 ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वनडे सीरीज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, पहले 3 ODI के लिए टीम में फेरबदल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. वहीं, प्रसिद्ध हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. इससे पहले आकिब को केवल आखिरी दो मैचों के लिए ही वनडे टीम में शामिल किया गया था. Sat, 31 Oct 2026 09:51:36 +0530

  Videos
See all

Nitin Nabin News | विदेशी डिप्लोमैट्स के साथ दिवाली मनाने पहुंचे नितिन नवीन uppolitics | N18s #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T04:18:14+00:00

Israel Election Results 2026: इजरायल में मुस्लिम शासन!| Netanyahu का खेल खत्म?| Israel Iran War|N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T04:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers