Bank Holiday on 3rd March: होली के कारण आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट
Bank Holiday on 3rd March: आज 3 मार्च को होली के कारण शेयर बाजार बंद है। साथ ही कई राज्यों में आज होली के कारण बैंक भी बंद है। ग्रहण के कारण कई राज्यों में लोग होली का त्योहार 3 मार्च की जगह 4 मार्च को मना रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि आज होली के कारण बैंक खुले हैं या नहीं
सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला:ट्रम्प ने अमेरिकियों को मिडिल ईस्ट छोड़ने को कहा, बोले- अभी सबसे बड़ा हमला बाकी
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच ईरान से आए दो ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट से जल्द-जल्द से निकलने को कहा है। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी हैं। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा। ट्रम्प के मुताबिक अमेरिकी सेना अभी ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रही है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू न करने की अमेरिकी चेतावनी को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम खतरा बन रहा था। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी की भी मौत ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह खोझस्तेह बघेरजादेह का भी निधन हो गया है। मंसूरेह दो दिन पहले अमेरिका और इजराइल के हमले में घायल हुई थीं। इसी हमले में खामेनेई मारे गए थे। ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि मंसूरेह ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंसूरेह ने 1964 में अयातुल्ला अली खामेनेई से शादी की थी। उस वक्त खामेनेई एक युवा धर्मगुरु के रूप में सक्रिय थे। 1947 में मशहद में जन्मीं मंसूरेह एक धार्मिक परिवार से आती हैं। उनके पिता आयतुल्लाह मोहम्मद बघेर खोझस्तेह मशहद के प्रतिष्ठित धर्मगुरु थे। कुवैत में अमेरिका के 3 फाइटर जेट क्रैश कुवैत में अमेरिका के 3 फाइटर जेट क्रैश हो गए हैं। अमेरिका ने कहा है कि कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमानों को गिरा दिया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन फाइटरजेट्स को दुश्मन का विमान समझकर निशाना बनाया। सभी अमेरिकी पायलट सुरक्षित हैं। ईरान में 555 की मौत, 740 घायल अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol





















