Responsive Scrollable Menu

खबर हटके- वर्चुअल गर्लफ्रेंड बनकर करोड़ों की कमाई:ऊंटों के होठों में इंजेक्शन लगाकर सुंदरता बढ़ाई; शाप के डर से दो लड़कों की आपस में शादी

ऑस्ट्रेलिया की एक महिला इंटरनेट पर वर्चुअल गर्लफ्रेंड बनकर करोड़ों रुपए कमा रही हैं। वहीं ओमान के कैमल ब्यूटी शो में ऊंटों को सुंदर दिखाने के लिए उनके होठों में इंजेक्शन लगाया गया। उधर राजस्थान के एक गांव में 500 साल पुराने श्राप के डर से आज भी दो लड़कों की आपस में शादी कराई जाती है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- होली इमरजेंसी सेफ्टी किट:हो सकती है कलर एलर्जी, हेल्थ इमरजेंसी, ये 10 एसेंशियल्स मददगार, जानें कैसे यूज करें

होली में लोग जमकर रंग-गुलाल खेलते हैं और अपनों के साथ मिलकर इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। ये पर्व मस्ती-मजाक और हंसी-खुशी का है। ऐसे में सबकुछ करिए, लेकिन इस दौरान सावधानियां जरूर बरतिए। दरअसल त्योहार के दौरान भीड़भाड़ में थोड़ी सी लापरवाही भी परेशानी का सबब हो सकती है। जैसेकि– हालांकि, अगर पहले से तैयारी कर ली जाए तो इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे में काम आती है फेस्टिव सेफ्टी किट। यह एक छोटी, लेकिन बेहद काम की तैयारी है, जिसमें जरूरी मेडिकल और सेफ्टी आइटम्स रखे जाते हैं, ताकि किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मदद मिल सके। आज 'जरूरत की खबर' में ‘फेस्टिव सेफ्टी किट’ की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. संचयन रॉय, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली सवाल- ‘फेस्टिव सेफ्टी यूटिलिटी किट’ क्या है और यह क्यों जरूरी है? जवाब- फेस्टिव इमरजेंसी यूटिलिटी किट एक छोटा-सा बॉक्स या बैग है, जिसमें होली के दौरान जरूरी सेफ्टी और मेडिकल एसेंशियल्स रखे जाते हैं। ये किट घर में ऐसी जगह रखी जानी चाहिए, जहां से जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल सके। होली में सिंथेटिक रंगों से और रंग लगाने के दौरान भागदौड़ से चोट का खतरा बढ़ जाता है। अगर ये किट पहले से तैयार हो तो छोटी-मोटी चोट, जलन जैसी समस्याओं से तुरंत निपटा जा सकता है। सवाल- सेफ्टी किट में क्या-क्या सामान होना चाहिए? जवाब- इस किट में 10 जरूरी चीजें होनी चाहिए, जो अलग-अलग तरह की इमरजेंसी में काम आती हैं। डिटेल ग्राफिक में देखिए- इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से समझें- फर्स्ट एड और हेल्थ किट बैंड-एड, एंटीसेप्टिक लिक्विड, पेन रिलीवर स्प्रे/जेल और डिजिटल थर्मामीटर (मूल्य: 200–500 रुपए) आई केयर ल्युब्रिकेटिंग आई ड्रॉप (मूल्य: 100-300 रुपए) एलर्जी से बचाव एंटी-एलर्जिक दवाएं (मूल्य: 50–200 रुपए) स्किन केयर कोकोनट ऑयल, एंटी-फंगल पाउडर/क्रीम (मूल्य: 50-150 रुपए) हाइड्रेशन किट ORS पैकेट (मूल्य: 50-100 रुपए) क्लीनअप एसेंशियल माइक्रोफाइबर टॉवल (मूल्य: 50-150 रुपए) इमरजेंसी कॉन्टैक्ट सवाल- इमरजेंसी मेडिकल किट कैसे तैयार करें? जवाब- लिस्ट बनाकर मेडिकल स्टोर से पूरी खरीदारी करें। एक चेकलिस्ट बनाएं और हर आइटम क्रॉस-चेक करें। बच्चों और बुजुर्गों की दवाइयां पहले नोट करें। किट को ऐसी जगह रखें, जहां सबकी पहुंच हो, जैसे लिविंग रूम के शेल्फ में। हर त्योहार से पहले किट चेक करें। एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां हटाएं। सवाल- मेडिकल इमरजेंसी किट के इस्तेमाल में किन गलतियों से बचना चाहिए? जवाब- किट को सही तरीके से यूज करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है गलतियां न करना। आइए, ग्राफिक से समझें। सवाल- क्या ये किट हर उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित है? जवाब- हां, ये किट बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए सुरक्षित है। बस, बच्चों को सेफ्टी ग्लास (चश्मा) और ईयर मफ्स जरूर पहनाएं। बुजुर्गों की दवाइयां पहले से चेक करें। अगर किसी को चोट या जलन ज्यादा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सामान्य थकान या छोटी चोटों के लिए ये किट बिल्कुल सही है। सवाल- किन परिस्थितियों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए? जवाब- कुछ स्थितियों में तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल जाना चाहिए। जैसेकि- ऐसे में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट लिस्ट भी काम आएगी। छोटी-मोटी चोट को फर्स्ट एड से हैंडल करें। लेकिन अगर 24 घंटे बाद भी दर्द या सूजन कम न हो तो डॉक्टर को दिखाएं। सवाल- क्या घरेलू तरीकों से भी इमरजेंसी में राहत मिल सकती है? जवाब- हां, कुछ आसान घरेलू उपाय भी काम आ सकते हैं। आइए, ग्राफिक से समझें। सवाल- ये किट सिर्फ होली के लिए है या बाद में भी यूज हो सकती है? जवाब- ये किट हर मौके पर काम आती है, चाहे होली हो, न्यू ईयर हो या कोई फैमिली गेट-टुगेदर हो। फर्स्ट एड, फायर सेफ्टी और टूल किट रोजमर्रा की जरूरतों में भी यूजफुल हैं। बस हर 6 महीने में दवाइयों की एक्सपायरी चेक करें। सवाल- परिवार को सेफ्टी के लिए कैसे तैयार करें? जवाब- होली से पहले परिवार के साथ एक ‘सेफ्टी मीटिंग’ कर सकते हैं। इसमें सबको किट के बारे में बताएं। इसे यूज करने की पूरी गाइडलाइंस दें। सवाल- अगर किट तैयार नहीं की तो क्या रिस्क हो सकते हैं? जवाब- बिना किट के छोटी-सी चोट रंग और धूल के संपर्क में आकर बड़े इंफेक्शन की वजह बन सकती है। बच्चे और बुजुर्ग खासतौर पर रिस्क में होते हैं। एक बार की तैयारी सालभर की टेंशन खत्म करती है। हर त्योहार में यह किट काम आएगी। सवाल- इस किट से होली को कैसे और मजेदार बनाएं? जवाब- इस किट को तैयार करना सिर्फ सेफ्टी के लिए नहीं, बल्कि निश्चिंत होकर त्योहार मनाने के लिए है। जब आप जानते हैं कि हर इमरजेंसी का जवाब आपके पास है, तो रंग खेलने का मजा दोगुना हो जाता है। इस बार शॉपिंग लिस्ट में मिठाइयों और रंगों के साथ इस किट को भी शामिल करें। ………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़ें जरूरत की खबर- होली पर मिलावटी मावे से सावधान: हो सकते हैं ये हेल्थ रिस्क, इन 4 तरीकों से घर पर करें शुद्धता की जांच होली का त्योहार नजदीक है। इसके चलते बाजारों में मिठाइयों की डिमांड बढ़ गई है। इसी मौके का फायदा उठाकर कुछ मिलावटखोर बाजार में मिलावटी खोया (मावा) सप्लाई कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

  Sports

India vs England Semi Final: सेमीफाइनल से बाहर हुए भारत के ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा का क्या हुआ?

T20 World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होने वाली है और इस मैच से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. Thu, 05 Mar 2026 15:35:04 +0530

  Videos
See all

Bihar News | Bihar Politics: Nitish Kumar को लेकर Tejashwi Yadav क्या कह गए? | #trending #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:58:08+00:00

Nitish Kumar Resign Live : नीतीश कुमार का बहुत बड़ा फैसला ! | Bihar Political Crisis | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:03:06+00:00

भारत से अलग हुए ये देश और बने इस्लामी | Pakistan | Afganistan | islamic country #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T10:13:46+00:00

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination Live : नीतीश कुमार के नामांकन में भारी भीड़ | Breaking News LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T09:56:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers