Responsive Scrollable Menu

अमेरिका ने माना कुवैत में 'फ्रेंडली फायर' हादसे का शिकार हुए तीन लड़ाकू विमान

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने कुवैत में फ्रेंडली फायर हादसे की पुष्टि की है। यूएस मिलिट्री के अनुसार कुवैत ने गलती से तीन अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमानों को मार गिराया था।

Continue reading on the app

होली के अवसर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं 4 मार्च को बंद रहेंगी, NCRTC ने जारी की अहम सूचना

होली के अवसर पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं 4 मार्च को बंद रहेंगी, NCRTC ने जारी की अहम सूचना

Continue reading on the app

  Sports

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने का फॉर्मूला इंडियन प्रीमियर लीग:सेमीफाइनल पहुंचने वाली टीमों में 83% IPL प्लेयर्स, टीम इंडिया में 2 फ्रेंचाइजी के कप्तान

IPL अब सिर्फ एक लीग नहीं रही। वर्ल्ड कप हो या फिर एशिया कप। इंडियन प्रीमियर लीग टीमों की जीत का फॉर्मूला है। यही कारण है कि बड़ी टीमों में IPL प्लेयर्स का दबदबा साफ नजर आता है। मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के 60 में से 50 खिलाड़ी IPL खेल चुके हैं। जोकि 83% है। पिछला वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम में सभी प्लेयर्स भारतीय लीग खेल चुके हैं। भारत के सभी खिलाड़ी IPL खेले, अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड में 70% से ज्यादा भारत की पूरी टीम IPL में खेल चुकी है। टीम में 2 IPL फ्रेंचाइजी के कप्तान भी हैं। इनमें हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस और अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह मुंबई का अहम हिस्सा है। ईशान किशन हैदराबाद, संजू सैमसन चेन्नई और कुलदीप यादव दिल्ली के पास हैं। साउथ अफ्रीका में 15 में से 13 खिलाड़ी IPL का अनुभव रखते हैं। ऐडन मार्करम, डेविड मिलर, क्विंटन डी कॉक और कगिसो रबाडा जैसे नाम हैं। न्यूजीलैंड के 11 खिलाड़ी IPL खेल चुके हैं। डेवोन कॉन्वे, मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल चेन्नई से जुड़े रहे। लॉकी फर्ग्यूसन पंजाब, कोलकाता और गुजरात से खेले। जेम्स नीशम और ग्लेन फिलिप्स ने भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए प्रदर्शन किया। टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने IPL नहीं खेला। इंग्लैंड के 11 खिलाड़ी IPL खेलते हैं। जोस बटलर, हैरी ब्रूक और सैम करन जैसे नाम खास हैं। बटलर राजस्थान, मुंबई और गुजरात से जुड़े रहे। फिल सॉल्ट, विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर भी IPL का अनुभव रखते हैं। चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो लीग का हिस्सा नहीं रहे। मुंबई-दिल्ली के 8-8 प्लेयर्स सेमीफाइनल का हिस्सा अगर फ्रेंचाइजी के लिहाज से देखें तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के 8-8 खिलाड़ी वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट टीम का हिस्सा हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के 7 खिलाड़ी मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 6 खिलाड़ी मैदान में हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के 5 खिलाड़ी सेमीफाइनल का हिस्सा हैं। लखनऊ और हैदराबाद के 2-2 प्लेयर्स टॉप-4 टीमों में शामिल हैं। भारतीय टीम के पास 1630 मैचों का अनुभव, NZ में 194 भारतीय टीम के पास सबसे ज्यादा 1630 मैचों का अनुभव है। कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के पास 100 से ज्यादा मैचों का अनुभव है। इंग्लैंड के पास 315 IPL मैचों का अनुभव है। जोस बटलर ही 100 से ज्यादा मैचों का एक्सपीरियंस रखते हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के पास 603 मैचों का अनुभव है। क्विंटन डी कॉक 115 और डेविड मिलर 141 IPL मैच खेल चुके हैं। न्यूजीलैंड के प्लेयर्स ने सबसे कम IPL मैच खेले हैं। कीवियों के पास 194 मैचों का अनुभव है। टीम में कोई ऐसा प्लेयर नहीं है, जो कम से कम 50 मैचों का अनुभव रखता हो। भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले सभी प्लेयर्स IPL खेले पिछले टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो 2024 का खिताब जीतने वाले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी IPL का हिस्सा रहे हैं। वहीं, रनरअप रही साउथ अफ्रीका के 15 में से 13 प्लेयर्स ने IPL खेला था, जोकि 86% है। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज; सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। इसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज…पढ़ें पूरी खबर Mon, 02 Mar 2026 23:00:01

  Videos
See all

Iran-Israel War Update: खामेनेई की मौत के बाद भारत में मुस्लिमों का प्रदर्शन |Khamenei |Putin |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T23:00:10+00:00

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण... अब क्या करें? | Lunar Eclipse | Holi 2026 | Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T22:30:13+00:00

साइप्रस में ब्रिटिश बेस पर भीषण हमला! #shorts #viralnews #viralvideo #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T22:30:10+00:00

Iran under attack: War widens across Middle East as oil and gas prices surge | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T23:03:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers