सीमेंट गोदाम में नशीली दवाओं का भंडार, कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1318 शीशियां व 52560 टैबलेट-कैप्सूल जब्त, दो गिरफ्तार
सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1,318 शीशियां और 52,560 टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
मध्य प्रदेश पुलिस ने पिछले दिनों “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान चलाकर नशाखोरी पर बड़ा प्रहार किया था, अब मुख्यालय के निर्देश पर 15 दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष एंटी नारकोटिक्स अभियान चलाया जा रहा है , इसी क्रम में सिंगरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और पुलिस ने नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक षियाज़ केएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टार मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर ग्राम सेमुआर निवासी सुकसेन बैस (22) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पेटियों में कोडीनयुक्त कफ सिरप की 238 शीशियां बरामद हुईं। इस सिरप ले जाने में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की।
सीमेंट गोदाम में मिला दवाओं का जखीरा
मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने ग्राम सेमुआर स्थित ईंट प्लांट के सीमेंट गोदाम में तलाशी ली। यहां से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1,080 शीशियों के अलावा DIPATRAM PLUS के 10,080 कैप्सूल, Pyeevon Spas-T के 17,280 कैप्सूल और ALZOMAC-0.5 की 25,200 टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने मौके से बोलेरो वाहन क्रमांक MP66T3098 भी जब्त किया। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक नीतीश कुमार बैस (25) को गिरफ्तार किया गया है।
सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब जब्त दवाओं की खरीद, भंडारण और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाएं कहां से लाई गई थीं और इन्हें कहां भेजने की तैयारी थी। पुलिस नशीली दवाओं के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है, संभावना जताई जा रही है कि इसमें कई दवा व्यापारी शामिल हो सकते हैं ।
राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
Explainer: मुंबई इंडियंस ने मलिंगा समेत 3 दिग्गजों की क्यों कर दी छुट्टी, आखिर क्या है कोच पोलार्ड और MI का मास्टरप्लान?
Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के अगले सीजन से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लेकर 29 अक्टूबर को एक बहुत बड़ी खबर सामने आई. फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए अपने सपोर्ट स्टाफ में भारी बदलाव किया है. मुंबई इंडियंस ने अपने गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे के साथ-साथ फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन को भी टीम से अलग कर दिया है. लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज, जो सालों से मुंबई इंडियंस की पहचान रहे हैं, उनका इस तरह टीम से जाना हर क्रिकेट फैन के लिए काफी हैरान करने वाला फैसला है. यह कदम मुंबई इंडियंस के उस बड़े रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत कुछ दिनों पहले ही मुख्य कोच महेला जयवर्धने को हटाकर कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त करने के साथ हुई थी. अचानक हुए इस बड़े बदलाव ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने बड़े दिग्गजों को एक साथ बाहर का रास्ता क्यों दिखाया गया और आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की आगे की रणनीति क्या है, तो चलिए जानते हैं.
आखिर क्यों अलग हुए मलिंगा, म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन?
मुंबई इंडियंस द्वारा इन तीनों कोचों को हटाए जाने के पीछे सबसे बड़ी और मुख्य वजह पिछले कुछ सीजन में टीम का लगातार बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस पिछले 6 सीजन से एक बार भी फाइनल में जगह नहीं बना पाई है. पिछले सीजन आईपीएल 2026 में तो मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन और भी खराब रहा, जहां मुंबई की टीम 10 टीमों की प्वाइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही थी.
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी गेंदबाजों से वैसा अनुशासन देखने को नहीं मिला, जिसकी उम्मीद मलिंगा और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे की देखरेख में की जा रही थी. वहीं, फील्डिंग के लेवल में भी कार्ल हॉपकिंसन के रहने के बावजूद कोई खास सुधार नहीं दिखा. जब कोई बड़ी फ्रेंचाइजी लगातार फ्लॉप होती है, तो मैनेजमेंट मैनेजमेंट में एक नई सोच और नई ऊर्जा लाने की कोशिश करता है. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ने पुराने स्टाफ पर निर्भर रहने के बजाय पूरे बैकपैक को खाली करके नए सिरे से शुरुआत करने का फैसला किया.
Mumbai Indians today announced that Lasith Malinga, Paras Mhambrey and Carl Hopkinson will be moving on from their respective roles in the men’s team coaching setup, thanking each of them for their commitment, contribution and service to the franchise.
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 29, 2026
Their commitment, the… pic.twitter.com/p9KSoPTJMT
'काइरन पोलार्ड एरा' की शुरुआत और मुंबई की आगे की रणनीति
इस पूरे बदलाव की सबसे अहम कड़ी हैं वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड, जिन्हें हाल ही में मुंबई इंडियंस का नया हेड कोच बनाया गया है. पोलार्ड साल 2010 से ही मुंबई इंडियंस फैमली का एक बेहद मजबूत हिस्सा रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने टीम को पांच बार चैंपियन बनाने में बेहद अहम योगदान दिया है.
खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच बने और अब उन्हें हेड कोच की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है. जब पोलार्ड को मुख्य कमान मिली, तो यह साफ था कि वह टीम को अपने तरीके से चलाना चाहेंगे. क्रिकेट में यह बेहद आम है कि जब कोई नया हेड कोच आता है, तो वह अपनी रणनीति और तालमेल के हिसाब से अपना नया सपोर्ट स्टाफ चुनता है. मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन की विदाई यह दर्शाती है कि मुंबई इंडियंस अब पूरी तरह से 'पोलार्ड एरा' में प्रवेश कर चुकी है, जहां पोलार्ड की देखरेख में एक बिल्कुल नया और फ्रेंस कोचिंग सेटअप तैयार किया जा रहा है.
A champion in Blue and Gold, a legend in our hearts. Thank you for being a part of our story, Slinga Malinga. ???????? pic.twitter.com/b3CLlmFBOo
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 29, 2026
मेगा ऑक्शन और नए सपोर्ट स्टाफ पर टिकी नजरें
मुंबई इंडियंस की आगे की रणनीति अब पूरी तरह से भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है. आईपीएल 2027 के लिए होने वाले खिलाड़ियों के ऑक्शन की तारीख 16 दिसंबर तय की गई है, जो गोवा में आयोजित होगा. इससे ठीक पहले, 15 नवंबर तक सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है.
New Head coach
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) October 29, 2026
New Fielding coach
New Batting coach
New Bowling coach
New Captain and VC most probably
Complete reset from Mumbai Indians.
मुंबई इंडियंस का यह कदम साफ तौर पर यह दिखाता है कि वे सिर्फ मैदान पर खिलाड़ियों को ही नहीं बदल रहे, बल्कि पर्दे के पीछे की रणनीति बनाने वाले दिमागों को भी नया रूप दे रहे हैं ताकि ऑक्शन में सही खिलाड़ियों पर दांव लगाया जा सके. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक मलिंगा, म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन के विकल्पों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन खेल जगत में चर्चाएं तेज हैं कि टीम जल्द ही कुछ नए अंतरराष्ट्रीय और भारतीय दिग्गजों को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर सकती है. मुंबई इंडियंस का लक्ष्य एक ऐसा नया माहौल तैयार करना है जो पोलार्ड के आक्रामक और निडर खेल के नजरिए से मेल खाता हो, जिससे टीम एक बार फिर अपने पुराने गौरव को हासिल कर सके और छठी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation








