Responsive Scrollable Menu

We went to the scene of Spain’s deadly train crash – here's what we saw | BBC News

The death toll in Spain’s high-speed rail disaster has risen to 69, with authorities continuing to identify victims of the crash. As the country began its three-day mourning period, protests gathered outside the transport ministry demanding accountability. The train was travelling from Madrid to Seville when it barrelled into a stationary train on Wednesday morning. It is the second crash on the same line in a year, with 46 killed in January in Adamuz. The BBC was at the scene speaking to passengers and officials. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews #Spain

Continue reading on the app

दुबई में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह एवं अनूपशहर विधायक संजय शर्मा को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित ताज बिजनेस बे में 25 अक्टूबर को इंडियन पीपल्स फोरम (IPF) की उत्तर प्रदेश काउंसिल द्वारा आयोजित ‘दीप उत्सव 2026’ में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं विकास की नई तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा अनूपशहर विधायक संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश प्रवासी भारतीयों के समक्ष पढ़कर सुनाया और उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज संभावनाओं से आगे बढ़कर अवसरों की धरती बन चुका है। जिस प्रदेश को कभी पिछड़ेपन और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था, आज वही उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश, बेहतर कानून-व्यवस्था और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के कारण देश के विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है। जेवर में विकसित हो रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस परिवर्तन का सबसे बड़ा प्रतीक है। मैं दुबई सहित दुनिया भर में बसे उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और प्रवासी भारतीयों से आह्वान करता हूं कि वे अपनी मातृभूमि में निवेश करें और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें।”

विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “विदेश की धरती पर अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के प्रति प्रवासी भारतीयों का प्रेम देखकर अत्यंत गर्व होता है। आप सभी विदेश में रहकर भी भारत और उत्तर प्रदेश की संस्कृति के सच्चे राजदूत हैं।”

समारोह में उत्तर प्रदेश के विकास और जनसेवा में योगदान के लिए विधायक धीरेंद्र सिंह एवं विधायक संजय शर्मा को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान IPF के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में IPF उत्तर प्रदेश काउंसिल के महेश सिंह, बी.एस. चौहान, सुधीर त्रिपाठी, निधि शर्मा एवं रिचा गौतम सहित बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय, उद्यमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विदेश की धरती पर उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने आयोजन के लिए IPF उत्तर प्रदेश काउंसिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों की ऊर्जा, अनुभव और निवेश उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

कबड्डी में भारत का परचम... श्रीलंका और युगांडा फाइनल में हराकर रचा इत‍िहास, गोल्‍ड पर क‍िया कब्‍जा

India wins commonwealth kabaddi chamionship gold: भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने पहली कॉमनवेल्‍थ कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. पुरुष टीम ने श्रीलंका को 54-20 से हराया, जबकि महिला टीम ने युगांडा को 35-15 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और अजेय रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस ऐतिहासिक सफलता से देश भर में जश्न का माहौल है. Sat, 31 Oct 2026 23:33:39 +0530

  Videos
See all

What are the US midterms? #Midterms #USPolitics #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T20:00:17+00:00

Trump Midterm Election: ट्रंप के सामने बड़ी चुनावी चुनौती, क्यों बढ़ी मुश्किलें ? World। US Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T19:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers