Responsive Scrollable Menu

दुबई में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह एवं अनूपशहर विधायक संजय शर्मा को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित ताज बिजनेस बे में 25 अक्टूबर को इंडियन पीपल्स फोरम (IPF) की उत्तर प्रदेश काउंसिल द्वारा आयोजित ‘दीप उत्सव 2026’ में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं एवं विकास की नई तस्वीर देखने को मिली। कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा अनूपशहर विधायक संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश प्रवासी भारतीयों के समक्ष पढ़कर सुनाया और उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज संभावनाओं से आगे बढ़कर अवसरों की धरती बन चुका है। जिस प्रदेश को कभी पिछड़ेपन और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था, आज वही उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश, बेहतर कानून-व्यवस्था और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के कारण देश के विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है। जेवर में विकसित हो रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस परिवर्तन का सबसे बड़ा प्रतीक है। मैं दुबई सहित दुनिया भर में बसे उत्तर प्रदेश के उद्यमियों और प्रवासी भारतीयों से आह्वान करता हूं कि वे अपनी मातृभूमि में निवेश करें और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदार बनें।”

विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “विदेश की धरती पर अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के प्रति प्रवासी भारतीयों का प्रेम देखकर अत्यंत गर्व होता है। आप सभी विदेश में रहकर भी भारत और उत्तर प्रदेश की संस्कृति के सच्चे राजदूत हैं।”

समारोह में उत्तर प्रदेश के विकास और जनसेवा में योगदान के लिए विधायक धीरेंद्र सिंह एवं विधायक संजय शर्मा को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान IPF के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में IPF उत्तर प्रदेश काउंसिल के महेश सिंह, बी.एस. चौहान, सुधीर त्रिपाठी, निधि शर्मा एवं रिचा गौतम सहित बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय, उद्यमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विदेश की धरती पर उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने आयोजन के लिए IPF उत्तर प्रदेश काउंसिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों की ऊर्जा, अनुभव और निवेश उत्तर प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Continue reading on the app

UP MLC Election Result : Varanasi में जीतते ही क्या बोले Ashutosh Sinha? | UP News | Akhilesh Yadav

UP MLC Election Result | Varanasi MLC Election Result | Akhilesh Yadav vs BJP | वाराणसी खंड स्नातक MLC सीट पर जीत दर्ज करने के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने 55,046 वोट हासिल कर बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को पीछे छोड़ दिया। आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की सामूहिक जीत है। #upmlcelection #akhileshyadav #mlcelectionresults2026 #varanasimlcelection #upnews #bjpvssp #topnews #tnnoriginals #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Video: भुवनेश्वर कुमार ने पहली बार टीम इंडिया में अपने कमबैक के बाद खुलकर की टी20 में बॉलिंग पर बात

भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि उसने कभी कमबैक को लेकर ज्यादा नहीं सोचा और चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ता गया। आईपीएल में दो साल की परफॉरमेंस से माइंडसेट में बदलाव आया है—अब हर बॉल पर अटैक करने का माइंडसेट है। बैट्समैन खुद को बैक करते हैं, चाहे रन बने या न बने।बॉलर्स और बैट्समैन की इक्वल ऑपर्च्युनिटी पर चर्चा हुई, जिसमें कहा गया कि बॉलर गेम को कंट्रोल कर सकता है, भले ही कंडीशन बैट्समैन फ्रेंडली हो। अच्छे बॉलर्स लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्दी परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। आगे की योजना में डोमेस्टिक टूर्नामेंट खेलने और भारत के लिए खेलने के सपने की बात कही गई। कुल मिलाकर, टीम का माहौल सकारात्मक था और सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से खुश थे। Thu, 29 Oct 2026 19:12:10 +0530

  Videos
See all

ओडिशा के गंजम में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से किया गया एयरलिफ्ट #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T13:30:49+00:00

UP MLC Election Results: UP MLC चुनाव नतीजों में BJP और SP के बीच छिड़ी जंग! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T13:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers