Responsive Scrollable Menu

सुनील जाखड़ ने Punjab में जल्द Model Code of Conduct लागू करने की मांग की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नेता सुनील जाखड़ ने बृहस्पतिवार को पंजाब के राज्यपाल को पत्र लिखकर अपील की कि वह निर्वाचन आयोग से राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) को जल्द लागू करने की सिफारिश करें। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘बिगड़ती’ जा रहा है। जाखड़ ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए अबोहर में नशा-विरोधी मैराथन आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं आपका ध्यान पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति की ओर दिलाना चाहता हूं। भगवंत मान सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है, क्योंकि उन्होंने खराब हालात का हवाला देते हुए एक मैराथन कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने से भी इनकार कर दिया है।’’ जाखड़ ने लिखा, ‘‘मैं आपसे तुरंत हस्तक्षेप करने और निर्वाचन आयोग से राज्य में जल्द से जल्द आदर्श आचार संहिता लागू करने की सिफारिश करने का अनुरोध करता हूं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सकें, और लोग बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।’’ भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने अबोहर के अनुमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के पत्र की एक प्रति भी संलग्न की, जिसमें कहा गया है कि अबोहर शहर में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर मैराथन आयोजित करने के लिए ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (एनओसी) जारी नहीं किया जा सकता। एसडीएम ने 27 अक्टूबर को पत्र सुनील जाखड़ के परिवार द्वारा चलाए जा रहे ‘जाखड़ ट्रस्ट’ को लिखा था।

जाखड़ ने संवाददाताओं को बताया कि मैराथन का आयोजन एक नवंबर को किया जाना था।

Continue reading on the app

Vedanta Power Q2 Results: वेदांता ग्रुप की इस कंपनी का बड़ा टर्नअराउंड! घाटे से उबरकर कमाया ₹83 करोड़ का प्रॉफिट, सेल्स में बनाया नया रिकॉर्ड!

Vedanta Power Q2 Results: वेदांता पावर लिमिटेड ने दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए बड़ा टर्नअराउंड दर्ज किया है। कंपनी पिछली तिमाही के ₹423 करोड़ के भारी घाटे से उबरकर ₹83 करोड़ के शुद्ध लाभ में आ गई है। कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹2,908 करोड़ और एबिटडा 45% उछलकर ₹421 करोड़ हो गया। कंपनी ने पहली बार पॉजिटिव EPS दर्ज किया है

Continue reading on the app

  Sports

दक्षिण अफ्रीका के वार से बढ़ी टीम इंड‍िया की धड़कनें... भारत को नो-एरर पॉलिसी ही द‍िला सकती है डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल का टिकट

India wtc final chances: दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद डब्‍ल्‍यूटीसी 2025-27 की अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हुआ है, जिससे शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया की फाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है. भारत वर्तमान में 51.52 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बचे सात टेस्ट मैचों में लगभग सभी में अच्‍छा प्रदर्शन करना होगा. अब टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है. Sat, 31 Oct 2026 22:40:55 +0530

  Videos
See all

Sarkar With Sweta Singh: UP के सबसे उम्रदराज मुख्यमंत्री Ram Prakash Gupta थे | Kalyan Singh | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T17:46:53+00:00

Sanjay Gupta Condolence: संजय गुप्ता के घर शोक जताने पहुंचे सोनू सूद #sonusood #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T17:46:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers