Responsive Scrollable Menu

मोहन सरकार की कृषि कैबिनेट के फैसले, बड़वानी में नई मंडी होगी स्थापित, 27,746 करोड़ की योजनाओं को भी मंजूरी. किसान को होगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार (2 मार्च 2026) को मध्य प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में हुई। भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप दिया गया । बैठक में किसान कल्याण वर्ष में किसानों के हित में …

Continue reading on the app

पॉपस्टार शकीरा: संघर्ष से सफलता की कहानी:आवाज पर ताने, शुरुआती एलबम फ्लॉप रहे, हैमरेज भी हुआ, आज शीर्ष पॉप स्टार

पॉप स्टार शकीरा अप्रैल में अपनी भारत यात्रा को लेकर फिलहाल चर्चा में हैं। ‘वक्का-वक्का’ की धुनों पर पूरी दुनिया को नचाने वाली शकीरा का करियर बेहद उतार–चढ़ावों से भरा रहा है। जानते हैं, उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी… गाना लिखना, उसे गाना और हर बीट पर सटीक डांस मूव देना, कोलंबिया की विश्वविख्यात पॉप स्टार शकीरा इन सभी हुनरों का शानदार कॉम्बिनेशन हैं। लेकिन स्कूल में उनकी आवाज टीचर को नहीं भायी थी। स्कूल में मजाक उड़ाया जाता कि उनकी आवाज बकरी जैसी है। बारांक्विला शहर में 2 फरवरी 1977 को जन्मी शकीरा आज स्पेनिश और अंग्रेजी के साथ आधा दर्जन भाषाओं की गायकी में पारंगत हैं। संघर्ष - आर्थिक तंगी झेली, करियर से ब्रेक लेना पड़ा शकीरा जब 7–8 साल की थीं, तो उनके पिता विलियम मेबारक को ज्वैलरी व्यवसाय में भारी घाटा हुआ। शकीरा ने घर का सामान, फर्नीचर, कार सब बिकते हुए देखे। उन्हें इससे मानसिक आघात पहुंचा। 13 वर्ष की उम्र में उन्हें पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला। 1991 में पहला एलबम ‘मैगिया’ और 1993 में दूसरा ‘पेलिग्रो’ आया, लेकिन दोनों ही बुरी तरह फ्लॉप रहे। विफलता के चलते उन्हें करियर से एक साल ब्रेक लेना पड़ा। 2017 में एल–डोराडो वर्ल्ड ट्यूर से ठीक पहले उनकी वोकल कॉर्ड में हैमरेज हो गया। उन्हें लगा कि अब वे कभी नहीं गा पाएंगी। हालांकि कुछ महीनों के ब्रेक और उपचार से बिना सर्जरी के यह ठीक हाे गया। सफलता - वक्का–वक्का पर दुनिया नचाई, 3 ग्रैमी जीते शुुरुआती विफलताओं के बाद शकीरा ने खुद को नए सिरे से तैयार किया। खुद अपने गाने लिखने लगीं और फिर 1995 में आया एलबम ‘पिएस देस्काल्जोस’ टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 2001 में उनका पहला इंग्लिश एलबम ‘लॉन्ड्री सर्विस’ रिलीज हुआ। इसकी दुनियाभर में 1.3 करोड़ कॉपियां बिकीं और शकीरा वैश्विक स्टार बन गईं। 2010 में उनका ‘वक्का–वक्का’ गीत फुटबॉल वर्ल्ड कप का एंथम बना, जिसने पूरी दुनिया को शकीरा के सुरों का दीवाना बना दिया। शकीरा को 3 ग्रैमी और 12 लैटिन ग्रैमी समेत संगीत को ढेरों अवॉर्ड मिल चुके हैं। वे संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एम्बेसडर रह चुकी हैं। 1997 में शकीरा ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए पिएस देस्काल्जोस फाउंडेशन शुरू किया था। उनकी नेटवर्थ करीब 300 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

219 का स्ट्राइक रेट, 135 रन बेस्ट, 'अभिषेक शो' के लिए हो जाइए तैयार, इंग्लैंड के खिलाफ दिखेगा प्रचंड अवतार!

Abhishek Sharma Record vs England: अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड है. वह इस टीम के खिलाफ 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं. इतना ही नहीं, इस फॉर्मेट में दो शतक लगा चुके अभिषेक का एक सैकड़ा इंग्लैंड के खिलाफ ही आया था. उन्होंने 135 रन की तूफानी पारी खेलकर अंग्रेजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. उनके आंकड़े बता रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वह प्रचंड फॉर्म में लौट सकते हैं. Mon, 2 Mar 2026 22:22:08 +0530

  Videos
See all

साइप्रस में ब्रिटिश रनवे पर गिरी ईरानी मिसाइ #shorts #viralvideo #viralnews #usiranconflict #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:02:12+00:00

Why did US and Israel attack Iran? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:13:25+00:00

इजरायल का भीषण हमला, हिजबुल्लाह के ठिकाने खाक! #isreal #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:01:12+00:00

‘If you kill Americans, we will hunt you down,’ US Defense Secretary Pete Hegseth says. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers