Responsive Scrollable Menu

पॉपस्टार शकीरा: संघर्ष से सफलता की कहानी:आवाज पर ताने, शुरुआती एलबम फ्लॉप रहे, हैमरेज भी हुआ, आज शीर्ष पॉप स्टार

पॉप स्टार शकीरा अप्रैल में अपनी भारत यात्रा को लेकर फिलहाल चर्चा में हैं। ‘वक्का-वक्का’ की धुनों पर पूरी दुनिया को नचाने वाली शकीरा का करियर बेहद उतार–चढ़ावों से भरा रहा है। जानते हैं, उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी… गाना लिखना, उसे गाना और हर बीट पर सटीक डांस मूव देना, कोलंबिया की विश्वविख्यात पॉप स्टार शकीरा इन सभी हुनरों का शानदार कॉम्बिनेशन हैं। लेकिन स्कूल में उनकी आवाज टीचर को नहीं भायी थी। स्कूल में मजाक उड़ाया जाता कि उनकी आवाज बकरी जैसी है। बारांक्विला शहर में 2 फरवरी 1977 को जन्मी शकीरा आज स्पेनिश और अंग्रेजी के साथ आधा दर्जन भाषाओं की गायकी में पारंगत हैं। संघर्ष - आर्थिक तंगी झेली, करियर से ब्रेक लेना पड़ा शकीरा जब 7–8 साल की थीं, तो उनके पिता विलियम मेबारक को ज्वैलरी व्यवसाय में भारी घाटा हुआ। शकीरा ने घर का सामान, फर्नीचर, कार सब बिकते हुए देखे। उन्हें इससे मानसिक आघात पहुंचा। 13 वर्ष की उम्र में उन्हें पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला। 1991 में पहला एलबम ‘मैगिया’ और 1993 में दूसरा ‘पेलिग्रो’ आया, लेकिन दोनों ही बुरी तरह फ्लॉप रहे। विफलता के चलते उन्हें करियर से एक साल ब्रेक लेना पड़ा। 2017 में एल–डोराडो वर्ल्ड ट्यूर से ठीक पहले उनकी वोकल कॉर्ड में हैमरेज हो गया। उन्हें लगा कि अब वे कभी नहीं गा पाएंगी। हालांकि कुछ महीनों के ब्रेक और उपचार से बिना सर्जरी के यह ठीक हाे गया। सफलता - वक्का–वक्का पर दुनिया नचाई, 3 ग्रैमी जीते शुुरुआती विफलताओं के बाद शकीरा ने खुद को नए सिरे से तैयार किया। खुद अपने गाने लिखने लगीं और फिर 1995 में आया एलबम ‘पिएस देस्काल्जोस’ टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 2001 में उनका पहला इंग्लिश एलबम ‘लॉन्ड्री सर्विस’ रिलीज हुआ। इसकी दुनियाभर में 1.3 करोड़ कॉपियां बिकीं और शकीरा वैश्विक स्टार बन गईं। 2010 में उनका ‘वक्का–वक्का’ गीत फुटबॉल वर्ल्ड कप का एंथम बना, जिसने पूरी दुनिया को शकीरा के सुरों का दीवाना बना दिया। शकीरा को 3 ग्रैमी और 12 लैटिन ग्रैमी समेत संगीत को ढेरों अवॉर्ड मिल चुके हैं। वे संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एम्बेसडर रह चुकी हैं। 1997 में शकीरा ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए पिएस देस्काल्जोस फाउंडेशन शुरू किया था। उनकी नेटवर्थ करीब 300 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

Continue reading on the app

जहीर खान खोलेंगे 'फैक्ट्री', BCCI दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, क्रिकेट ऑफ एक्सीलेंस में संभाल सकते है बड़ा पद

ज़हीर खान मार्च के पहले सप्ताह में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  में एक विशेष फास्ट-बॉलिंग कैंप आयोजित करेंगे. यह पहल ऐसे समय में की जा रही है जब भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी को नई संरचना और निरंतरता की सख्त ज़रूरत महसूस की जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

'वह करियर के उस दौर में...', विराट कोहली के इस फैसले पर RCB डायरेक्टर ने जताई हैरानी

mo bobat statement on virat kohli: विराट कोहली 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और एक ही टीम के लिए 9000 से ज्यादा रन (8 शतक के साथ) बनाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 2016 में रहा, जब उन्होंने एक ही सीजन में 973 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया. आगामी आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी के डायरेक्यर मो बोबाट ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा की वह टीम के आइकन हैं. Mon, 2 Mar 2026 22:53:02 +0530

  Videos
See all

Can UK avoid being drawn into US-Israel offensive in Iran? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T19:30:10+00:00

हज़ारों घंटों की जासूसी | #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T19:15:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: युद्ध में कौन किसके साथ.. रुस और चीन क्या करने वाले हैं? War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T19:24:03+00:00

Iran Israel War : अभी अभी अमेरिकी नेवल बेस पर ईरान का हमला! | Trump | Ali Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T19:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers