US-Israel Attack Iran: 'मेरा दिल रो रहा', दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस ने बताए UAE के हालात
Actress on US-Israel Attack Iran: अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच तनाव जारी है. इस वजह से कई देशो की फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा असर दुबई में देखने को मिला है. जहां कई एक्टर्स भी फंस गए हैं. इन सबके बीच दुबई में बसीं बसीं कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस ने वहां के हालात के बारे में बात की. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वो इस अटैक के बीच सेफ हैं या नहीं.
क्या है इस एक्ट्रेस का नाम?
हम बात कर रहे हैं, कसौटी जिंदगी की और कुछ रंग प्यार के ऐसे फेम एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica fernandes) की. एक्ट्रेस 2023 से दुबई में रह रही हैं. उन्होंने अब वहां के हालात के बारे में बात की. एरिका ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा- 'मैं दुबई में हूं और सुरक्षित हूं. मुझे कहना पड़ेगा कि UAE सरकार ने सिचुएशन को अच्छे से हैंडल किया है. यहां रहते हुए मैं देख पा रही हूं कि कितना जल्दी वो चीजों पर रिस्पॉन्स कर रहे हैं.'
डर के बीच कैसे रह रही एक्ट्रेस
एरिका ने आगे बताया- 'डर और अनिश्चितता के बावजूद मैं शांत रहने की कोशिश कर रही हूं. हम शांत रह रहे हैं. हम सुरक्षित हैं. लोकल अथॉरिटी की सभी गाइडलाइन फॉलो कर रहे हैं. फिलहाल हम ये ही कर सकते हैं. जो भी इससे गुजर रहा है उसके लिए मेरा दिल रो रहा है चाहें आप कहीं भी हों. हम एक बार में एक पल को ले रहे हैं.' बता दें, अमेरिका-इजरायल-ईरान के हमलों की आवाज सबसे ज्यादा दुबई में महसूस की गई है. ऐसे में वहां का माहौल लोगों को डरा रहा है.
ये भी पढ़ें- 'वो हमेशा जिंदा रहेंगे' खामेनेई की मौत की खबर से टूटीं फरहाना भट्ट, ईरान के सुप्रीम नेता को बताया 'मसीहा'
T20 World Cup 2026 में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-5 में 2 कैरेबियाई खिलाड़ी शामिल
Most Sixes In T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 अब नॉकआउट मुकाबले तक आ पहुंचा है. लीग स्टेज और फिर सुपर-8 में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और खूब छक्के-चौके लगाए. तो आइए सेमीफाइनल मैचों के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं. यानि सबसे ज्यादा धूम-धड़ाके से बल्लेबाजी किसने की है.
शिमरॉन हेटमायर
टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो लिस्ट में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का आता है. कैरेबियाई बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में 19 छक्के लगाए और उनके बल्ले से 16 चौके निकले. हेटमायर ने 7 मैच की 7 पारियों में 41.33 के औसत और 186.46 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं.
साहिबजादा फरहान
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का आता है. भले ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में न पहुंच सकी हो, लेकिन फरहान के लिए ये टूर्नामेंट काफी अच्छा रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 18 छक्के निकले हैं और उन्होंने 37 चौके लगाए. वहीं, फरहान ने इस टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों की 6 पारियों में 76.60 के औसत और 160.25 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं. फरहान ने इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए.
दासुन शनाका
टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर श्रीलंकाई बल्लेबाज दासुन शनाका का नाम आता है. शनाका ने 15 छक्के लगाए हैं और 5 चौके लगाए हैं. उन्होंने 7 मुकाबले खेले, जिसकी 6 पारियों में 33 के औसत और 187.50 की स्ट्राइक रेट से 165 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए.
रयान रिकेल्टन
इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रयान रिकेल्टन का नाम चौथे नंबर पर आता है. रिकेल्टन ने 15 छक्के और 17 चौके लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 38 के औसत और 171.42 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं.
जेसन होल्डर
टी-20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जेसन होल्डर का नाम आता है. होल्डर ने 13 छक्के और 7 चौके लगाए हैं. उन्होंने 7 मैचों की 5 पारियों में 174 की स्ट्राइक रेट और 35.25 के औसत से 141 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: ये हैं T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, एक भारतीय नाम शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















