IND vs ENG Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कितनी बार हुई है भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत, ऐसा है रिकॉर्ड
IND vs ENG Semi-finals: भारतीय टीम ने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. 1 मार्च को कोलकाता के ईडान गार्डन्स में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई. संजू सैमसन नाबाद 97 रन बनाकर टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे. अब सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगा, चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड का कितनी बार आमान-सामना हुआ है.
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार होगी भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार, 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अब तक 2 बार भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत हुई है.
टीम इंडिया को मिली थी 10 विकेट से करारी हार
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार साल 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था. यह मुकाबला एडिलेड के द ओवल में खेला गया था. इस मैच में इंग्लैंड ने 10 विकेट से टीम इंडिया को हराया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा था. विराट कोहली ने 50 रन और हार्दिक पांड्या ने 63 रनों की पारी खेली थी. जबकि रोहित शर्मा 27 रन बनाए थे, जिसके दम पर भारत ने 6 विकेट पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया था.
भारत के दिए 169 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने बिना एक भी विकेट गंवाए 16 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया. जोस बटलर ने नाबाद 80 रन और एलेक्स हिल्स नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी. टीम इंडिया के इस करारी हार का खूब आलोचना हुआ था और कई बड़े सवाल खड़े हुए थे.
भारत ने 68 रन से इंग्लैंड को हराकर लिया बदला
हालांकि 2 साल बाद ही भारत ने इंग्लैंड से इस हार का बदला लिया था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में फिर से भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रनों की पारी खेली थी. जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 103 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने 68 रन से मैच अपने नाम कर लिया. अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में तीसरी बार भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी.
यह भी पढ़ें: T20 विश्व कप में कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है टीम इंडिया और कितनी बार खेला है फाइनल? यहां मिलेगी पूरी डीटेल्स
मध्यपूर्व संघर्ष से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा; निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए डूबे
मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 और निफ्टी 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,865.70 पर था।
बड़ी गिरावट के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 7 लाख करोड़ रुपए कम होकर 456 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि शुक्रवार को 463 लाख करोड़ रुपए था।
सूचकांकों में निफ्टी इन्फ्रा (2.23 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (2.20 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.15 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (2.15 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू (1.84 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (1.82 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (1.61 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (1.61 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।
दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.49 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (0.24 प्रतिशत) और निफ्टी फार्मा (0.02 प्रतिशत) ही बढ़ने वाले इंडेक्स थे।
सेंसेक्स पैक में बीईएल, सन फार्मा और आईटीसी गेनर्स थे। इंडिगो, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, ट्रेंट, इटरनल, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एसबीआई और एक्सिस बैंक लूजर्स थे।
लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 935.10 अंक या 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,180.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 296.50 अंक या 1.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,632 .40 पर था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा, मध्यपूर्व में तनावपूर्ण हालातों के चलते निफ्टी की कमजोर शुरुआत हुई थी। दैनिक टाइमफ्रेम पर सूचकांक बढ़ती ट्रेंडलाइन से नीचे फिसल गया है, जो बाजार में बढ़ती कमजोरी का संकेत है। आरएसआई अभी भी मंदी के क्रॉसओवर में है, जो कमजोर गति की पुष्टि करता है।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,600 है। अगर यह इससे नीचे फिसलता है तो बाजार में गिरावट बढ़ सकती है। बाजार के लिए रुकावट का स्तर 25,000 है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















