Responsive Scrollable Menu

ICC रैंकिंग में Smriti Mandhana का जलवा, वनडे की नंबर 1 बल्लेबाज बनीं

आईसीसी ने महिला क्रिकेट की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। जहां भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं। इस कड़ी में मंधाना ने 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की  कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट को पछाड़ा है। दोनों के समान 790 अंक हैं लेकिन हालिया प्रदर्शन के आधार पर मंधाना टॉप पर काबिज है। 

हाल ही में स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेलीं, जो उन्हें नंबर-1 तक ले जाने के लिए काफी रहीं। लॉरा को मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैड के खिलाफ सीरीज में फिर से नंबर-1 बनने का मौका मिलेगा। 

वहीं गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग ने इतिहास रचा है। वह 75 रेटिंग पॉइंट्स के  साथ पहली बार नंबर 1 बनीं ये उनका करियर बेस्ट भी है। 

अलाना किंग ने तीन वनडे मैचों में 16.71 की औसत से 7 विकेट झटके। तीसरे वनडे में 10ओवर में 4/33 का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मेजबान टीम को 185 रन की बड़ी जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन का लगभग चार साल पुराना नंबर-1 की बादशाहत खत्म की है। 

Continue reading on the app

मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.4 करोड़:लग्जरी MPV में थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360° कैमरा, पहली बार पेट्रोल इंजन भी मिलेगा

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी लग्जरी MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) वी-क्साल का अपडेटेड 2026 मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 15 स्पीकर वाला थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ उतारा है। इसके अलावा पहली बार कार में पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। कंपनी ने V-क्लास को 2022 डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब इसे नए फीचर्स के साथ 1.40 करोड़ रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। इस नई कार की डिलीवरी मार्च के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसका मुकाबला मार्केट में लेक्सस LM और टोयोटा वेलफायर जैसी प्रीमियम वैन से होगा। एक्सटीरियर डिजाइन: AMG लाइन के साथ स्पोर्टी लुक नई वी-क्लास को कंपनी ने 3430mm के 'एक्स्ट्रा-लॉन्ग-व्हीलबेस' के साथ उतारा गया है, जो भारत में बिकने वाली मर्सिडीज की किसी भी अन्य कार से सबसे ज्यादा है।

Continue reading on the app

  Sports

जल्द जारी हो सकता है IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आईपीएल के नए सीजन का शेड्यूल जारी हो सकता है। इस शेड्यूल को जारी होने में तीन दिन का समय लग सकता है जिसकी जानकारी खुद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई राज्य चुनावों को लेकर स्थिति साफ होने का इंतजार कर रहा है। सैकिया ने कहा कि आईपीएल शेड्यूल के लिए 2 से 3 दिन का इंतजार करें। हम इसे जल्द से जल्द जारी करेंगे। हमें पता है कि इसमें देरी हो रही है क्योंकि असम, बंगाल और तमिलनाडु जैसे तीन-चार राज्यों में चुनाव होने हैं। हम चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। एक-दो दिन में हमें फैसला लेना होगा। इसके बाद हम बताएंगे कि आईपीएल को लेकर आगे कैसे बढ़ेंगे। 

आईपीएल 2026 शेड्यूल में देरी क्यों?
असम, बंगाल और तमिलनाडु में मार्च से मई के बीच चुनाव होने हैं। जिसका असर कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर पड़ेगा क्योंकि इन्हीं राज्यों में इन टीमों के होम ग्राउंड हैं। सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है। चुनाव के दौरान राज्य पुलिस बल पूरी तरह से व्यस्त रहता है। अगर मैच की तारीखें मतदान या मतगणना के दिनों से टकराती हैं तो हाई-प्रोफाइल आईपीएल मैचों के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा अचानक वेन्यू बदलने  की नौबत भी आ सकती है। जिससे बीसीसीआई बचना चाहता है। 

हालांकि, एक और समस्या ये है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब तक अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के इस्तेमाल को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट स्थिति नहीं मिली है। वह अपने मैच पुणे में खेल सकती है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा लेकिन आरसीबी को लेकर अभी तक कोई पक्की गारंटी नहीं है। 
Tue, 03 Mar 2026 16:43:40 +0530

  Videos
See all

US-Israel Iran War: UAE की रिफाइनरी पर ड्रोन हमला| #iranisraelwar #iranattack #uaenews #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:41:52+00:00

US-Israel Iran War: खैबर मिसाइल से इज़रायल दहला | #shorts #iranisraelwar #iranattack #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:43:36+00:00

China On Iran Israel War: जंग के बीच चीन ने की शांति की अपील | Trump | Breaking | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:38:04+00:00

Iran Israel War: 180 से ज्यादा मिसाइलें, ड्रोन तबाह- कुवैत #kuvait #tehran #donaldtrump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T11:44:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers