Responsive Scrollable Menu

प्लाइट के अंदर लड़का-लड़की ने की सारी हदें पार, पैसेंजर ने पकड़ लिया माथा, बोले-शर्म करो

Flight Passenger Fight : एक इंटरनेशनल फ्लाइट के अंदर का वीडियो इंटरनेंट पर तीजे से वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का और लड़की ने सारी हदें पार कर दीं। दोनों जानवरों की तरह ऐसे लड़के कि लोगों ने देखकर अपना माथा पकड़ लिया।

Continue reading on the app

Holi 2026 Upay: होली की रात कर लें ये खास उपाय, साल भर नहीं होगी पैसों की कमी, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Holi Ke Upay: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है. शास्त्रों में इस रात को साल की चार महारात्रि में से एक बताया गया है. इस पूर्णिमा की रात को तंत्र-मंत्र की सिद्धियां आसानी से मिल जाती हैं. होली का रात को दारुण रात्रि कहा गया है. दारुण का एक मतलब दुख-दर्द से होता है. इसलिए इस महारात्रि में कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. जीवन में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती. किसी भी तरह का नजर और टोटका से पलभर में छुटकारा मिल जाता है. आइए जानते होली की रात में क्या उपाय करने चाहिए.

होली की रात कर लें ये खास उपाय 

घर-व्यापार को नजर से बचाएं 

अगर आपके घर या व्यापार स्थान पर किसी ने टोटका किया है. जिसकी वजह से घर के लोगों की तरक्की रुक गई है. व्यापार स्थान पर उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल रहा है, तो होली की रात को ये उपाय करें. होली की रात को एक काले कपड़े में 50 ग्राम पीली सरसों, 5 लौंग, 5 जायफल, 50 ग्राम राई और 5 सूखी लाल मिर्च बांधकर एक पोटली बना लें. इस पोटली को अपने घर के मुख्य द्वार या दुकान के आगे 11 बार उल्टी दिशा में घूमाते हुए ऊसार दें. इसके बाद इस पोटली को होलिका दहन की आग में डाल दें.

नौकरी की बाधाएं दूर करने का उपाय

यदि आपको नौकरी में परेशानी आ रही हैं. कार्यस्थल पर अधिकारी और सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठ रहा है. प्रमोशन या वेतन वृद्धि में बाधा आ रही है, तो होली की रात में ये उपाय करें. एक सूखा नारियल लेकर उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं इसके चारों ओर कलावा लपेटें. इसे लाल कपड़े में बांधकर होलिका दहन की आग में डालें. वहीं खड़े होकर अपनी समस्या के निवारण की प्रार्थना करें.

बीमारियों से छुटकारा पाने का उपाय

यदि घर में कोई बीमार है. या घर में लगातार बीमारियां बनी रहती हैं. घर के लोगों की दुर्घटना होती रहती है तो ये उपाय करें. होलिका दहन के बाद होली की राख घर लाकर पूरे घर में छिड़कें. इसके साथ ही जो व्यक्ति बीमार है उसकी चारपाई के चारों कोनों पर राख छिड़के और एक पुड़िया बनाकर उसके सिरहाने रखें. बहुत जल्दी बीमारियों से मुक्ति मिलती है.

धन प्राप्ति का उपाय

जीवन में धन की समस्या बनी रहती है. धन आता है लेकिन रुकता नहीं है तो होली की रात को इस उपाय को अजमाएं. होली की रात में कमल गट्टे की माला से ऊं नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 3 माला जाप करें. इस मंत्र से 108 बार हवन करें. हवन कमलगट्टे और शुद्ध घी से करें. जीवन में धन की समस्या दूर होगी. उम्मीद से अधिक धन प्राप्ति होगी. इसके साथ ही होली की राख को लाल कपड़े में बांधकर रखने से व्यर्थ के खर्च रुक जाते हैं. धन वृद्धि होती है.

किसी से उधार का धन पाने का उपाय

यदि आपका पैसा किसी व्यक्ति के पास या किसी संस्थान के पास रुका हुआ है तो ये उपाय करें. होलिका दहन स्थल पर अनार की लकड़ी से कलम बनाकर उस व्यक्ति या संस्था का नाम लिखें. धन वापसी की प्रार्थना करें. इसके बाद इस नाम पर हरा रंग का गुलाल छिड़क दें. इस उपाय को करने से आपका धन वापस प्राप्त होगा.

विवाह की बाधा दूर करने का उपाय

यदि आपके विवाह में बाधाएं आ रही हैं. बात बनते बनते बिगड़ जाती है. कुंडली के ग्रहों की वजह से विवाह की बात नहीं बन रही तो ये उपाय करें. होली के दिन यानि पूर्णिमा की रात को पान के पत्ते पर 2 साबुत सुपारी और 2 हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. महादेव से प्रार्थना करें. इस उपाय को गुप्त रुप से करें कोई आपको देखे नहीं. चढ़ाने के बाद पीछे मुड़कर न देखें सीधे घर आएं.

यह भी पढ़ें: Masan Holi 2026: काशी में क्यों खेली जाती हैं मसान होली? चिता की राख से जुड़ी है अनोखी परंपरा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

HDFC बैंक का ऐलान, 1 अप्रैल से लागू होंगे ATM से जुड़े नए नियम, UPI कैश विड्रॉल पर लगेगा इतना चार्ज 

एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर बैंक है। यह हजारों शाखों और एटीएम को संचालित करता है। यदि इस बैंक में आपका भी अकाउंट है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एटीएम कैश ट्रांजैक्शन शुल्क (HDFC Bank ATM Rules) में बदलाव किया गया है। चार्जेस अकाउंट के अलग-अलग प्रकार पर निर्भर … Mon, 02 Mar 2026 16:23:32 GMT

  Videos
See all

Iran Attack on US Army : ईरानी हमले में US को कितना बड़ा नुकसान! | Israel | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:05:00+00:00

Iran Middle East War: होटल के कमरे में महिला कर रही थी व्लागिंग, ईरान का फुटा बम #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:05:00+00:00

Civil War In Iran After Khamenei Death LIVE: ईरान में भड़के दंगे! | Israel-US-Iran War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:04:02+00:00

Israel Iran War News: ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का सबसे बड़ा दावा #shorts #ytshorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:05:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers