Responsive Scrollable Menu

Holi 2026 Upay: होली की रात कर लें ये खास उपाय, साल भर नहीं होगी पैसों की कमी, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Holi Ke Upay: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है. शास्त्रों में इस रात को साल की चार महारात्रि में से एक बताया गया है. इस पूर्णिमा की रात को तंत्र-मंत्र की सिद्धियां आसानी से मिल जाती हैं. होली का रात को दारुण रात्रि कहा गया है. दारुण का एक मतलब दुख-दर्द से होता है. इसलिए इस महारात्रि में कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं. जीवन में नकारात्मक ऊर्जा नहीं रहती. किसी भी तरह का नजर और टोटका से पलभर में छुटकारा मिल जाता है. आइए जानते होली की रात में क्या उपाय करने चाहिए.

होली की रात कर लें ये खास उपाय 

घर-व्यापार को नजर से बचाएं 

अगर आपके घर या व्यापार स्थान पर किसी ने टोटका किया है. जिसकी वजह से घर के लोगों की तरक्की रुक गई है. व्यापार स्थान पर उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल रहा है, तो होली की रात को ये उपाय करें. होली की रात को एक काले कपड़े में 50 ग्राम पीली सरसों, 5 लौंग, 5 जायफल, 50 ग्राम राई और 5 सूखी लाल मिर्च बांधकर एक पोटली बना लें. इस पोटली को अपने घर के मुख्य द्वार या दुकान के आगे 11 बार उल्टी दिशा में घूमाते हुए ऊसार दें. इसके बाद इस पोटली को होलिका दहन की आग में डाल दें.

नौकरी की बाधाएं दूर करने का उपाय

यदि आपको नौकरी में परेशानी आ रही हैं. कार्यस्थल पर अधिकारी और सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठ रहा है. प्रमोशन या वेतन वृद्धि में बाधा आ रही है, तो होली की रात में ये उपाय करें. एक सूखा नारियल लेकर उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं इसके चारों ओर कलावा लपेटें. इसे लाल कपड़े में बांधकर होलिका दहन की आग में डालें. वहीं खड़े होकर अपनी समस्या के निवारण की प्रार्थना करें.

बीमारियों से छुटकारा पाने का उपाय

यदि घर में कोई बीमार है. या घर में लगातार बीमारियां बनी रहती हैं. घर के लोगों की दुर्घटना होती रहती है तो ये उपाय करें. होलिका दहन के बाद होली की राख घर लाकर पूरे घर में छिड़कें. इसके साथ ही जो व्यक्ति बीमार है उसकी चारपाई के चारों कोनों पर राख छिड़के और एक पुड़िया बनाकर उसके सिरहाने रखें. बहुत जल्दी बीमारियों से मुक्ति मिलती है.

धन प्राप्ति का उपाय

जीवन में धन की समस्या बनी रहती है. धन आता है लेकिन रुकता नहीं है तो होली की रात को इस उपाय को अजमाएं. होली की रात में कमल गट्टे की माला से ऊं नमो धनदाय स्वाहा मंत्र का 3 माला जाप करें. इस मंत्र से 108 बार हवन करें. हवन कमलगट्टे और शुद्ध घी से करें. जीवन में धन की समस्या दूर होगी. उम्मीद से अधिक धन प्राप्ति होगी. इसके साथ ही होली की राख को लाल कपड़े में बांधकर रखने से व्यर्थ के खर्च रुक जाते हैं. धन वृद्धि होती है.

किसी से उधार का धन पाने का उपाय

यदि आपका पैसा किसी व्यक्ति के पास या किसी संस्थान के पास रुका हुआ है तो ये उपाय करें. होलिका दहन स्थल पर अनार की लकड़ी से कलम बनाकर उस व्यक्ति या संस्था का नाम लिखें. धन वापसी की प्रार्थना करें. इसके बाद इस नाम पर हरा रंग का गुलाल छिड़क दें. इस उपाय को करने से आपका धन वापस प्राप्त होगा.

विवाह की बाधा दूर करने का उपाय

यदि आपके विवाह में बाधाएं आ रही हैं. बात बनते बनते बिगड़ जाती है. कुंडली के ग्रहों की वजह से विवाह की बात नहीं बन रही तो ये उपाय करें. होली के दिन यानि पूर्णिमा की रात को पान के पत्ते पर 2 साबुत सुपारी और 2 हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. महादेव से प्रार्थना करें. इस उपाय को गुप्त रुप से करें कोई आपको देखे नहीं. चढ़ाने के बाद पीछे मुड़कर न देखें सीधे घर आएं.

यह भी पढ़ें: Masan Holi 2026: काशी में क्यों खेली जाती हैं मसान होली? चिता की राख से जुड़ी है अनोखी परंपरा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

Pagphool Designs Silver Payal: प्योर सिल्वर पगफूल 10 डिजाइंस, ब्राइडल भी डेली वियर भी

Daily wear Silver Pagphool Designs for women: प्योर सिल्वर पगफूल सिर्फ दुल्हन के लिए ही नहीं, बल्कि हर महिला के जूलरी बॉक्स में होना चाहिए। सही डिजाइन चुनकर आप अपने पैरों को भी उतना ही स्टाइलिश बना सकती हैं जितना हाथों को।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अफगानिस्तान की टीम के भारत दौरे का ऐलान, एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की होगी सीरीज, जानिए पूरा शेड्यूल

India Schedule After IPL 2026: भारतीय टीम जून 2026 में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी। इस दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। शेड्यूल के मुताबिक, भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ के हाल ही में बने स्टेडियम में खेला जाएगा। Mon, 02 Mar 2026 18:25:15 +0530

  Videos
See all

Holi 2026: होलिका दहन आज या फिर कल ? जानिए तिथि, भद्रा काल और होलिका दहन मुहूर्त | Hindu Festival #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T13:16:03+00:00

CM Yogi Live Speech: गोरखपुर से CM योगी LIVE | Holi 2026 | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T13:03:58+00:00

US-इजराइल के हमले पर Iran का पलटवार | Iran Israel War | Ali Khamnei | Benjamin Netanyahu | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T13:08:56+00:00

Pakistan News: पाकिस्तान में US सैनिकों ने की गोलीबारी | #israeliranwar #breakingnews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T13:06:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers