'हम-दोनों बदनाम होने लगे हैं', रेखा-अमिताभ का वो रोमांटिक गाना, जिसके बिना अधूरी है 70s की दिलकश यादें
बॉलीवुड फिल्मों और गानों के अगर आप शौकीन हैं, तो बॉलीवुड की रूहानी रोमांटिक धुनों का जादू आपने जरूर महसूस किया होगा. क्या आपको 1979 में आई फिल्म 'मिस्टर नटवरलाल' का वो गाना याद है. जिसमें रेखा और अमिताभ बच्चन नजर आए थे. गाने के बोल हैं 'परदेसिया ये सच है पिया'. यह वही अमर गीत है, जिसके बिना 70 के दशक की रोमांटिक यादें अधूरी मानी जाती हैं और राजेश रोशन के संगीत का आज भी उतना ही जादू है. गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा ने अपनी जबरदस्त ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से इसे चार चांद लगा दिए. इस गीत को भारत की दो सबसे बड़ी आवाज़ों लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपने सुरों से सराबोर किया. इस रोमांस को सुनने वाली हर पीढ़ी इसे सिर आंखों पर बसाती है. 47 साल बाद भी ये गीत आज भी उतना ही ताजा महसूस होता है, जितना अपने रिलीज के समय था.
टाटा पंच ईवी और टिआगो ईवी में किसे खरीदना समझदारी? जानिए कीमत-खासियत का अंतर
क्या आप किफायती EV चाहते हैं या ज्यादा रेंज और SUV स्टाइल? Tata Tiago EV और Tata Punch EV Facelift के बीच कीमत, फीचर्स, रेंज और BaaS स्कीम का बड़ा फर्क है. जानिए कौन-सी इलेक्ट्रिक कार आपके बजट और जरूरत के हिसाब से बनेगी परफेक्ट चॉइस.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















